सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

लंदन/  इंसानी दिमाग जैसे दुनिया के सबसे बड़े कम्प्यूटर ने काम शुरू किया, एक सेकंड में मानेगा 20 हजार करोड़ से ज्यादा कमांड Dainik Bhaskar Nov 12, 2018, 10:34 AM IST गैजेट डेस्क.  इंसानी दिमाग की तरह काम करने के लिए बनाए गए दुनिया के सबसे बड़े और पहले सुपर कम्प्यूटर ने रविवार को काम करना शुरू कर दिया है। ब्रिटेन के यूनिवर्सिटी ऑफ मैनचेस्टर के वैज्ञानिकों द्वारा बनाए गए इस सुपर कम्प्यूटर को बनाने में 141.38 करोड़ रुपए की लागत आई है। 2006 में इसे बनाना शुरू किया गया था। यह कंप्यूटर सिर्फ एक सेकंड में 20 हजार करोड़ से ज्यादा कमांड एक बार में कर सकता है। इसके प्रोसेसर में लगी चिप्स में 100 अरब ट्रांजिस्टर हैं। इस कंप्यूटर के जरिए वैज्ञानिकों को न्यूरोलॉजी से संबंधित बीमारियों की पहचान और उसके इलाज में मदद मिलेगी।  12 साल की मेहनत के बाद बना सुपर कम्प्यूटर सुपर कंप्यूटर की इस मशीन को 'स्पिननेकर' नाम दिया गया है। इस प्रोजेक्ट के मुखिया स्टीव फरबेर का कहना है कि यह मशीन दुनिया की अब तक की सबसे तेज और नियत समय में सबसे अधिक बायोलॉजिकल न्यूरॉन्स की नकल कर सकती