Sakshatkar.com : Sakshatkartv.com

.

Comments

You might like

Subscribe Us

शुक्रवार, 27 सितंबर 2013

जीने के लिए सर्वभक्षी बनना होगा

0

जीने के लिए सर्वभक्षी बनना होगा

संयुक्त राष्ट्र संघ का खाद्य एवं कृषि संगठन (एफ.ए.ओ.) इस निष्कर्ष पर पहुंचा है कि मानवजाति को भुखमरी से बचने के लिए सर्वभक्षी बनना होगा| इस संगठन के विशेषज्ञों का कहना है कि कीट-पतंगे ही भविष्य में मनुष्य का प्रमुख आहार होंगे|

पिछले कई दशकों से संसार खाद्य-पदार्थों की कमी को लेकर चिंतित है| कृषि-उत्पादन में ऐसी “आनुवंशिक-संशोधित” किस्मों के, जिन पर किसी तरह के हानिकारक कीटों और रोगों का कोई प्रभाव नहीं पडता, उपयोग को लेकर बहुत वाद-विवाद होता रहा है| अब हवा के एक नया रुख चला है| एफ.ए.ओ. के विशेषज्ञों का कहना है कि प्रोटीन का पृथ्वी पर एक प्रचुर स्रोत है जिसकी ओर लोगों ने ध्यान नहीं दिया है – ये हैं कीट-पतंगे| इनका पालन कृषि की एक प्रमुख शाखा बन सकता है| आज तो ऐसी बातें कपोल-कल्पना ही लगती हैं, किंतु ये जीवन का यथार्थ बन सकती हैं, रूसी आयुर्विज्ञान अकादमी के आहार संस्थान के डायरेक्टर विक्टर तुतेल्यान कहते हैं:
“हमें सदा आहार के नए स्रोतों की, नई टेक्नोलोजी की खोज करते रहना चाहिए| आहार की समस्या विकासशील देशों की ही नहीं, सारी मानवजाति की समस्या है| इस समस्या का एक संभव हल है – मनुष्य के आहार में कीट-पतंगों का उपयोग| उनसे भी वही प्रोटीन, वसा और कार्बोहाइड्रेट मिलते हैं| एक जैविक प्रजाति के नाते मनुष्य के लिए इस बात से कोई अंतर नहीं पड़ता कि उसे ये पौष्टिक पदार्थ कहाँ से मिलते हैं| अभी तीस साल पहले तक रूस में किसी ने सीप-मांस चखा तक नहीं था, जो फ्रांस में एक लज़ीज़ चीज़ मानी जाती है| और अब यह रूस में काफी लोकप्रिय है|”
विक्टर तुतेल्यान के मत में न केवल पूर्वी एशिया में बल्कि संसार के दूसरे भागों में भी कीट-पतंगों से बना भोजन प्रचलित हो सकता है|
“खाद्य-पदार्थ के, आहार के स्रोत के नाते कीट-पतंगे इतने महत्वपूर्ण क्यों हैं? एक तो उनकी गिनती बड़ी तेज़ी से बढती है| दूसरे आधुनिक औद्योगिक विधियों से उन्हें बिना किसी स्वाद वाले “गूदे” में बदला जा सकता है और फिर उन्हें ऐसा रूप-रंग दिया जा सकता है जिससे खानेवाले को लगेगा कि वह सामान्य सामिष या मत्स्य भोजन खा रहा है|”
वैसे कुछ विशेषज्ञों का यह मानना है कि कुछ प्रकार के कीटों को बड़े पैमाने पर पालने का काम तो अभी से शुरू कर देना चाहिए| जीवविज्ञानी अलेक्सेई शिपीलोव का कहना है कि बड़े पैमाने पर मधुमक्खियों को पालना बहुत ज़रूरी है:
“एक सिद्धांत यह भी है कि जिस दिन धरती पर मधुमक्खियां नहीं रहेंगी, समझ लेना उसके तीन-चार साल बाद मानव का भी अस्तित्व नहीं रहेगा| क्योंकि पृथ्वी पर कुछ भी पैदा नहीं होगा| आजकल सारी दुनिया में मधुमक्खियों की गिनती तेज़ी से घट रही है| इसका एक कारण मोबाइल फोनों का प्रचलन बढ़ना बताया जा रहा है| बात यह है कि मधुमक्खियां पृथ्वी के चुम्बकीय ध्रुवों की मदद से अपने छत्तों तक लौटने का रास्ता ढूँढती हैं| मोबाईल फोनों से चुम्बकीय विकिरण होता है जिसके कारण वे अपने घर का रास्ता नहीं खोज पाती हैं और मारी जाती हैं\”
 अनेक कीटों में प्रोटीन और लाभदायक वसाओं की मात्रा काफी अधिक होती है साथ ही विभिन्न खनिज पदार्थों, जैसे कि कैल्शियम, लौह, जिंक आदि की भी| एफ.ए.ओ. के विशेषज्ञों का कहना है कि मांस में जहां सौ ग्राम सूखे वज़न के पीछे लौह की मात्रा 6 मिलीग्राम होती है, वहीं टिड्डी में 8 से 20 मिलीग्राम तक| ऐसा अनुपात उस सामिष आहार के पक्ष में नहीं है जिसका मनुष्य आदी है| कौन जाने पारंपरिक पालतू जानवरों के सामिष भोजन का स्थान कीट-पतंगों से बना सामिष भोजन ले ले| sabhar :http://hindi.ruvr.ru
और पढ़ें: http://hindi.ruvr.ru/2013_05_19/jiinaa-sarvabhakshi-banna/

Read more

महाकाल को मानव कैसे जीतेगा?

0

महाकाल को मानव कैसे जीतेगा?

क़रीब 2 अरब 80 करोड़ साल बाद सूरज बूढ़ा और पुराना हो जाएगा और वह सड़ने लगेगा यानी वह

क़रीब 2 अरब 80 करोड़ साल बाद सूरज बूढ़ा और पुराना हो जाएगा और वह सड़ने लगेगा यानी वह फूलना शुरू हो जाएगा और एक विशाल लाल आग के गोले में बदल जाएगा। सूरज में होने वाले इन बदलावों का पृथ्वी पर भी बहुत बुरा असर पड़ेगा । ज़मीन पर गर्मी इस बुरी तरह से बढ़ जाएगी कि जीवन पूरी तरह से ख़त्म हो जाएगा। एक भी जीव-जन्तु इस धरती पर बाक़ी नहीं रहेगा। वैसे तो एक अरब 80 करोड़ साल बाद ही पृथ्वी पर रहने वाले जीव-जन्तु और मनुष्य ख़त्म हो जाएँगे, लेकिन पानी में रहने वाले तरह-तरह के जीवाणु और कीटाणु तथा ज़मीन के भीतर गहराई में रहने वाले जीव फिर भी बचे रह जाएँगे।
यह भविष्यवाणी उन ब्रिटिश वैज्ञानिकों ने की है, जो पृथ्वी पर रहने वाले जीवों के लुप्त होने की प्रक्रिया का क्रमबद्ध ढंग से अध्ययन कर रहे हैं। ब्रिटिश वैज्ञानिकों ने न सिर्फ़ सूर्य की गरमी बढ़ने से पृथ्वी पर होने वाले बदलावों का अध्ययन किया है, बल्कि उन्होंने यह भी देखा है कि यदि अंतरिक्ष में पृथ्वी की कक्षा में कोई बदलाव होता है तो उसका पृथ्वी के जीवों पर क्या असर पड़ेगा।
नक्षत्रशास्त्री यह जानते हैं कि सूरज की तरह के सितारे आख़िर में विशालकाय लाल गोलों में बदल जाते हैं और उनमें होने वाला बदलाव हमेशा इसी ढंग से होता है। जब हमारा सूरज आग के लाल विशालकाय गोले में बदलेगा तो उसका आकार बीसियों गुना बढ़ जाएगा और उसकी धूप की झलक भी पीली नहीं बल्कि लाल दिखाई देगी। सूरज जब फूलकर बुध और शुक्र ग्रहों को निगलकर पृथ्वी के महासागरों का पानी सुखा देगा, उससे बहुत पहले ही पृथ्वी पर परिस्थितियाँ जीवन के लायक नहीं रह जाएँगी। मास्को विश्वविद्यालय की एक जीव-वैज्ञानिक येलेना वराब्योवा भी इस बात से सहमत हैं कि जीवाणु और कीटाणु ही हमारी पृथ्वी के अन्तिम वासी होंगे क्योंकि वे ही सबसे पहले पृथ्वी पर अवतरित भी हुए थे। सबसे पहले धरती पर उन्हीं का जन्म हुआ था। येलेना वराब्योवा ने कहा :
आज भी इस तरह के जीवाणुओं और कीटाणुओं की कमी नहीं है, जो गर्म पानी के जलाशयों और ख़ूब नमकीन पानी में रहते हैं। वैसे भी जीवाणु ऐसे जीव होते हैं, जो मानव के मुक़ाबले कठिन से कठिन जीवन-परिस्थितियों को भी झेलकर अपने अस्तित्त्व को सुरक्षित रखते हैं। हम आज यह कल्पना कर सकते हैं कि जब पृथ्वी पर जीवाणुओं के रूप में जीवन की शुरूआत हुई थी तो कैसी परिस्थितियाँ रही होंगी। तब न तो पेड़-पौधे ही थे और न ही दूसरी तरह की वनस्पतियाँ या जीव-जन्तु। इन जीवाणुओं से ही पृथ्वी पर जीवन की रचना हुई। इन जीवाणुओं के क्रमिक विकास से ही बाद में वनस्पतियों, जीव-जन्तुओं और मानव-जीवन का विकास हुआ।
तो जीवाणु ही पृथ्वी पर लम्बे समय तक जिएँगे। लेकिन मानवजाति क्या करे? वह कहाँ जाए? जीव-वैज्ञानिक येलेना वराब्योवा ने कहा -- मंगल-ग्रह पर जाकर रहा जा सकता है... :
मंगल-ग्रह पर उसके ध्रुवीय क्षेत्र में ठोस बर्फ़ के रूप में पानी जमा है। गरमी बढ़ने पर यह पानी तरल रूप ग्रहण कर लेगा और नदियों के रूप में बहने लगेगा, तब मंगल पर भी जीवन फूट पड़ेगा। शायद मंगल ही वह जगह है, जहाँ जाकर, पृथ्वी पर जीवन की सुरक्षा के लिए ख़तरा पैदा होने पर मानवजाति अपना जीवन बचा सकती है।

लेकिन बाद में मानव को मंगल ग्रह से भी दर-बदर होना पड़ेगा यानी कहीं और जाना होगा। तब तक शायद मानवजाति को अन्तरिक्ष में उपस्थित दूसरे नक्षत्र-मंडलों की भी विस्तृत जानकारी हो जाएगी। कहीं न कहीं तो ऐसी परिस्थितियाँ होंगी ही, जहाँ जाकर आदमी रह सकेगा। बहुत से रूसी वैज्ञानिक भी अपने ब्रिटिश सहयोगियों की बातों से सहमत हैं। हाँ, वे उनके द्वारा बताई गई अवधि को कुछ संदेह की निगाह से देखते हैं। इसका कारण यह है कि पृथ्वी जिन प्रक्रियाओं से गुज़रेगी, उन पर न सिर्फ़ सूरज पर बढ़ने वाली गर्मी का असर पड़ेगा या पृथ्वी की कक्षा में होने वाले बदलावों का असर पड़ेगा, बल्कि सवाल यह भी है कि पृथ्वी की जलवायु और जीवमण्डल में उन प्रक्रियाओं की वज़ह से क्या बदलाव आएँगे। अभी से इसकी भविष्यवाणी करना बेहद कठिन है। हमारा विज्ञान आज, अभी तक इतना ज़्यादा विकसित नहीं हुआ है कि वह जीव-मंडल में आने वाले बदलावों में लगने वाले समय की भविष्यवाणी कर सके। वैसे भी बात सदियों-सहस्त्राब्दियों की नहीं, करोड़ों-अरबों वर्षों की हो रही है। sabhar :http://hindi.ruvr.ru
और पढ़ें: http://hindi.ruvr.ru/2012_11_10/mahakal-suraj/

Read more

गूगल कम्पनी सभी को अमर कर देना चाहती है

0

गूगल कम्पनी सभी को अमर कर देना चाहती है

आज आधुनिकतम चिकित्सा व्यवस्था और जैव तक्नोलौजी मानव के जीवन को लम्बा करने की दिशा में अनुसन्धान कर रही हैं।

पिछले दौर में ज़्यादा से ज़्यादा निजी कम्पनियाँ और निजी अनुसन्धान केन्द्र इस दिशा में काम कर रहे हैं। हाल ही में इण्टरनेट महाकम्पनी 'गूगल ने भी इसी दिशा में काम करना शुरू कर दिया है।
पिछले दिनों गूगल ने अपनी नई कम्पनी कैलिको का नाम सार्वजनिक किया है, जो मानव के स्वास्थ्य और सुख से जुड़ी समस्याओं की दिशा में काम करेगी। लेकिन गूगल की इस कम्पनी का मुख्य उद्देश्य जीवन को और लम्बा करने की सम्भावना का अध्ययन करना है।
फिलहाल गूगल कम्पनी ने अपनी अधिकांश योजनाओं को गोपनीय रखा हुआ है। लेकिन पर्यवेक्षकों का ख़याल है कि यह नई कम्पनी बढ़ती उम्र के साथ पैदा होने वाली बीमारियों और कैंसर के क्षेत्र में अनुसन्धान करेगी। गूगल के निकटस्थ सूत्रों के अनुसार शुरू में 'कैलिको' में एक छोटी-सी टीम काम करेगी, जो कैंसर के ख़िलाफ़ संघर्ष करने के लिए नई तक्नोलौजी का विकास करेगी। sabhar : http://hindi.ruvr.ru
और पढ़ें: http://hindi.ruvr.ru/news/2013_09_26/244288115/

Read more

गुरुवार, 26 सितंबर 2013

भूल जाइए रोबोट, अब आ गया जीबोट

0




दुबई में एक कमाल का जीबोट तैयार किया गया है जो उर्जा प्रबंधन के तौर तरीकों में भारी बदलाव लाएगा. यह हकीकी रोबोट तार और बिना तार दोनों नेटवर्कों की सहायता से काम करेगा.

पैसेफिक कंट्रोल्स नाम की कंपनी ने इस जीबोट को बनाया है. यह जीबोट शहर के पारिस्थिकी तंत्र का प्रबंधन करने वाली दुनिया की पहली कोशिश ‘गैलेक्सी’ के विकास का हिस्सा है.

शिकागो में समारोह में कंपनी के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी दिलीप राहुलान ने इस तकनीक का अनावरण किया  था

उन्होंने बताया, ‘प्रबंधित सेवाओं का नया स्तर है जीबोट. स्वचालित सेवाओं के विभिन्न नेटवर्कों में इन तेज, खुद से सीखने वाले सॉफ्टवेयरों को लगाया जाएगा.’ उन्होंने बताया कि दुनिया भर में गैलेक्सी की सराहना हुई है.

sabhar :.. http://aajtak.intoday.in

Read more

रोबोट को जिंदा मशीन बनाने की तैयारी

0

मनुष्य के रोमांच और खेल के लिए बैटरी लगा कर बने रोबोट्स के दिन अब लद गए. रोबोटिक्स विज्ञान और तकनीन में नई क्रांति हो रही है जिसे इवोल्यूशनरी रोबोटिक कहा जाता है. अब रोबोट्स का पालतू जानवर की तरह इस्तेमाल करने का विचार.
बीलेफेल्ड के रोबोटिक्स प्रोफेसर हेल्गे रिटर अपने जापानी सहयोगी मिनोरू असादा के साथ. चाइल्ड रोबोट सीबी2 प्रोजेक्ट के साथ.
सिर्फ पालतू बनाने का विचार ही नहीं बल्कि वे रोबोटों को पैदा करने की भी बात कर रहे हैं. इवोल्यूशनरी रोबोटिक की खासियत है कि इसके तहत रोबोट्स में मनुष्यों वाली विशेषताएं भी होंगी. रोबोट में इस्तेमाल होने वाली मशीनें डायनामिक होंगी, आस पास के वातावरण से खुद को एडजस्ट कर लेंगी, खुद को बदल सकेंगी, नकार कर सकेंगी. साथ ही अपने आप सीख सकेंगी, सहायता करेंगी, विकसित होंगी और जिंदा प्राणी या व्यक्ति की तरह खुद को विकसित कर सकेंगी.
गड़बड़ी के मारे
साल में एक बार रोबोट्स की चैंपियनशिप होती है जिसमें फुटबॉल, राहत ऑपरेशन और घर में काम आने वाले रोबोट्स एक दूसरे से भिड़ते हैं. रोबोटों की क्षमता दिखाने वाली ये प्रतियोगिताएं अक्सर रोबोटों में गड़बड़ी के कारण फेल हो जाती हैं.
एर्लोब नाम का जंगी रोबोट
मुश्किल यह है कि रोबोट के लिए सॉफ्टवेयर बनाने वाला प्रोग्रामर हर उस स्थिति के बारे में नहीं सोच सकता जो एक खेल के दौरान सामने आती हैं. स्टुटगार्ट यूनिवर्सिटी में इलेक्ट्रो टेकनीक और इन्फो टेकनीक के जानकार पॉल लेवी बताते हैं कि फुटबॉल मैच की संभावित स्थितियां तय कर ली जाती हैं. खिलाड़ियों को इन हालात को समझना होगा और इसके हिसाब से प्रतिक्रिया देनी होगी लेकिन यह इवोल्यूशनरी नहीं है.
रोबोट में इवोल्यूशन
इवोल्यूशनरी, यह शब्द रोबोटिक्स विज्ञान में काम करने वाले अलग अलग विभागों के लिए अहम शब्द है. उनका विचार है कि अगर रोबोट तकनीक में विकास का सिद्धांत आ जाए तो रोबोट अपने दम पर हल निकाल सकेंगे, ऐसा हल जो उनके सॉफ्टवेयर में नहीं डला होगा. यह काम कैसे संभव है, इस बारे में पॉल लेवी एक रोबोट का उदाहरण देते हैं जिसे चीज ढूंढनी है. रोबोट को यह अपने आप ढूंढना है. उसमें लगे कैमरे और तापमान मापने वाले यंत्र इसे नहीं ढूंढ सकेंगे. लेकिन रोबोट की सूंघने की ताकत इसमें काम आ सकती है. वह बताते हैं, "अगर यह जीने के लिए सबसे जरूरी है कि वे सूंघें तो हमें इसे शक्तिशाली बनाना होगा. मैं चीज तेजी से कैसे ढूंढू जो मेरे खाने की वस्तु है. ऐसा करने के लिए मुझे दूसरी खूबियां कम करनी होंगी क्योंकि उनकी हमेशा जरूरत नहीं है."
जीवित प्राणियों में प्राकृतिक इवोल्यूशन का आधार म्यूटेशन यानी उत्परिवर्तन है. इसका मतलब है आनुवांशिक धरोहर में गलतियों से भरे हुए बिलकुल छोटे छोटे बदलाव. पीढ़ी दर पीढ़ी यह बदलाव अपने आप आगे जाते हैं. इस तरह के बदलाव उत्तरजीविता या जीवित रहने के लिए लाभदायक अगर हों तो बदले हुए जीन लंबे समय तक रहते हैं.
बीलेफेल्ड यूनिवर्सिटी में रोबोट्स
प्रयोग दर प्रयोग
रोबोटिक्स के वैज्ञानिक इसके लिए एक प्रयोग कर रहे हैं. करीब सौ रोबोटो को चीज ढूंढने का काम मिलेगा. जीव विज्ञान में जो काम जिनोम का है वही रोबोटिक में सॉफ्टवेयर का है. लेकिन चुनौती से भरा काम है कि जीन प्राकृतिक तरीके से खुद को बदल लेता है लेकिन रोबोट में यह सॉफ्टवेयर को करना होता है. इस तरीके से अलग अलग तरीके के सॉफ्टवेयर विकसित होते हैं जो दूसरे से ज्यादा सफल होते हैं. उदाहरण के लिए किसी सॉफ्टवेयर में सूंघने की ताकत ज्यादा है तो किसी के कैमरे को पढ़ने की शक्ति ज्यादा, या कुछ रोबोट जो तेजी से चीज ढूंढ सकते हैं. तो वैज्ञानिक सभी के गुणों को मिला कर एक नया रोबोट बनाते हैं. "ट्यूबिंगन के जेनेटिक्स विशेषज्ञों ने वर्चुअल सेक्स का प्रयोग किया. सेक्स का मतलब हमारे लिए बिलकुल अलग है. लेकिन इस प्रयोग के तहत इन्फोर्मेशन या प्रोग्राम का लेन देन हुआ."
पैदा हुए रोबोटों के गुण
नए पैदा हुए रोबोट बेबी में मां रोबोट और पिता रोबोट के प्रोग्राम्स डाले गए. हर रोबोट के खास गुणों के कारण बेबी रोबोटों में भी अलग अलग गुण (सॉफ्टवेयर की खासियत) आए. लेकिन ये बेबी रोबोट अपने जनक से मिलते जुलते हैं. जैसे कि पर्यावरण की रक्षा के लिए काम करने वाले रोबोट में सूंघने की शक्ति भी काम करने लगी है.
इस मेकेनिज्म के तहत पालकों के गुण नए रोबोटों में मिलाए जाते हैं, जबकि प्राकृतिक उत्प्रेरण में एक और गुण होता है. उसमें बच्चों में ऐसे भी गुण या जीन विकसित होते हैं जो माता या पिता किसी में नहीं हैं. तो नए रोबोटों में सूंघने के सेंसर ताकतवर अगर हो गए हैं तो ऐसे भी रोबोट हो सकते हैं जिनमें सूंघने के अलावा तापमान महसूस करने के सेंसर भी विकसित हो जाएं. गलती से ही, लेकिन ऐसा हुआ है कि जिन रोबोटों में दो अन्य रोबोटों के गुण डाले गए, उनमें ऐसे गुण भी विकसित हो गए जो पेरेंट रोबोट्स में नहीं थे. इस तरह के उत्परिवर्तन अनजाने विकास में तब्दील हो सकते हैं, जिसके बारे में इंजीनियरों ने सोचा ही नहीं था.
सेब को नजाकत से पकड सकने वाले रोबोट
लेवी इस उत्परिवर्तन के बारे में समझाते हैं, "जीव विज्ञान में इस तरह के प्रयोग हो रहे हैं. उत्परिवर्तन अपने संदेश भेजता और मान कर चलता है कि इनमें से तीस फीसदी वापस आ जाएंगे." इंजीनियरों को यह परेशान करता है. वे कहते हैं, "हम इस तरह से काम नहीं कर सकते है जब हम जानते हों कि हर बार तीस प्रतिशत का नुकसान हो जाएगा. लेकिन इवोल्यूशन में बहुत प्रयोगों और शोध के बाद बदलाव होते हैं जिन बदलावों से सबसे ज्यादा फायदा होता है उन्हें नियमों के तौर पर सेव कर लिया जाता है."
गलती बनाम सॉफ्टवेयर
प्रकृति में उत्परिवर्तन के लिए इंजीनियरों की जरूरत नहीं थी. इंजीनियरों की जगह छोटी छोटी गलतियां थी जिससे उत्परिवर्तन हुआ. प्रकृति में ही नहीं रोबोट की दुनिया में भी यह सिद्धांत काम कर रहा है. रोबोटों की पांच पीढ़ियों में मिश्रण किया गया है और सफल प्रोग्राम्स को आगे की पीढ़ी में डाला गया. इस कारण रोबोटों की क्षमता भी बढ़ गई है.
रिपोर्टः डॉयचे वेले/आभा मोंढे
संपादनः ए कुमार

sabhar :DW.DE

Read more

बुधवार, 25 सितंबर 2013

जल्दी ही खुद के अंग विकसित कर सकेंगे आप

0

वैज्ञानिकों के मुताबिक पांच साल के भीतर मानव अपने खुद के अंग जैसे जोड़, रीढ़ की हड्डी और हृदय आदि को विकसित कर सकेगा, जिससे बुजुर्ग लोग अधिक उम्र में भी स्वस्थ रह सकेंगे।लीड्स विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड बायलॉजिकल इंजीनियरिंग का एक दल इस परियोजना पर काम कर रहा है, जिसके तहत बुजुर्ग लोग अपने क्षतिग्रस्त जोड़ों और हृदय को फिर से विकसित कर सकेंगे।
वैज्ञानिकों के मुताबिक इस परियोजना का उद्देश्य शरीर में इच्छानुरूप अंगों को बदल सकना है और अनुसंधान केंद्रों का प्रमुख ध्यान टिश्यू और मेडिकल इंजीनियरिंग की एक प्रणाली के इर्दगिर्द लगाना है।
प्रतिरक्षा विज्ञानी प्रोफेसर ऐलीन इंघम के नेतृत्व में वैज्ञानिक मनुष्य तथा जंतुओं के अंगों से जीवित कोशिकाओं को निकालने की तकनीक पर काम कर रहे हैं। जीवित कोशिकाएं स्नायुओं, जोड़ों और रक्त वाहिकाओं का पांच प्रतिशत से कम विकास करती हैं और इन्हें विशेष एंजाइमों तथा डिटर्जेंटों के साथ हटाया जा सकता है।
द डेली टेलीग्राफ की खबर के अनुसार इन जैविक कोशिकाओं को रोगियों के शरीर में प्रतिरोपित किया जाता है, जिसके बाद शरीर खुद ब खुद कोशिकाओं को बदल देता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि यह तकनीक पांच साल के भीतर उपलब्ध हो सकती है और इसमें शरीर के अंग प्रभावी तरीके से खुद ही विकसित हो सकेंगे तथा एंटी रिजेक्शन ड्रगों की जरूरत खत्म हो जाएगी।
परियोजना को देख रहे प्रोफेसर जॉन फिशर के हवाले से बताया गया है, हम सभी लंबे समय तक जीते हैं लेकिन हमारे शरीर समान दर से थक जाते हैं। हम अब अपनी बुजुर्ग अवस्था में और अधिक सक्रिय जीवनशैली चाहते हैं। sabhar :http://www.livehindustan.com

Read more

जापान के वैज्ञानिक करेंगे सपनों की वीडियों रिकॉर्डिंग

0

जापान के वैज्ञानिक करेंगे सपनों की वीडियों रिकॉर्डिंग

आप लिखी गयी कहानियों की फिल्में देखते रहें, टीवी पर अपना मनपसन्द धारावाहिक देखते हैं, लेकिन आपने कभी ये सोचा है कि यदि सोते वक्त आपके द्वारा देखे गये सपनों को स्क्रीन पर देखने का मौका मिले तो कैसा लगेगा? बेशक ये किसी चमत्कार से कम नहीं होगा। जापानी वैज्ञानिक मानव मसितष्क की अवचेतन अवस्था निद्रा में देखें गये सपनों में घुसपैठ करने और, उनकी यूसबी, फ्लैश ड्राइव या वीडियो डिस्क पर रिकार्डिग करने में जी-जान से जुटें है। कहने-सुनने में में यह काल्पनिक जरूर लग रहा होगा, लेकिन इस समय जापान के नारा नगर के वैज्ञानिक स्वप्नों में घुसपैठ कर उसकी वीडियो रिकार्डिंग की तैयारी में लगे हुए हैं। इस तकनीक का इस्तेमाल करने में सोये हुये व्यकित को किसी भी प्रकार कोर्इ दिक्कत नहीं होगी।इस विषय पर वहां के तकोलोजी संस्थान के वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि मनुष्य के अवचेतन में झांककर यह देखा जा सकता है कि सोया हुआ व्यकित किस तरह के सपने देख रहा है। फिलहाल अब उनका अगला टारगेट है कि मनुष्य द्वारा देखे गये सपनों की वीडियो रिकार्डिंग करना। जापानी वैज्ञानिकों का यह शोध अपने-आप में अदभुत है। वें नींद के अन्य चरणों में सपनों की रिकार्डिंग करके उसका अघ्ययन करना चाहते हैं, ताकि बाद में एक ऐसा उपकरण बनाया जा सके, जिसकी सहायता से अवचेतन में दिखार्इ देने वाले इन सपनों का स्क्रीन पर वीडियो प्रसारण करना भी सम्भव हो जाये। रूस के निंद्रा अध्ययन विशेषज्ञों की एसोसियेशन के अध्यक्ष रमान बुजुनफ मानते हैं कि यदि सपनों की रिकार्डिंग करना, उनका स्क्रीन पर ध्वनियों के साथ पूरी तरह से प्रसारण करना सम्भव हो जायेगा तो हकीकत में वह एक सचमुच की फिल्म की तरह होगा। जो वैज्ञानिक सर्वप्रथम इस तकनीक को सफल बनाने में सफल होगा, उसे नोबल पुरस्कार तो जरूर मिलेगा। कैसे होगी सपनों की रिकार्डिंग? जपानी वैज्ञानिकों ने इस दिशा में अध्ययन करने के लिए उन्होंने तीन पुरूषों को आमत्रित किया। जब वे तीनों व्यकित आराम से सो रहें थे तो उनके अवचेतन मन को एक विशेष उपकरण से जोड़ दिया गया। यह उपकरण मसितष्क की गतिविधियों पर नजर रख रहा था। जब तीनों मनुष्य गहरी निंद्रा में थे तो उनकी पलकों के नीचे छुपी पुतलियां तेजी से गतिमान थीं एंव उनके दिमाग में जीवनन्त प्रक्रिया चल रही थी। कुछ समय बाद प्रयोग में शामिल तीनों व्यकितयों को जगाया गया और उनसे पूछा गया कि वे सपनें में क्या देख रहे थे। तत्पश्चात शोधकर्ता वैज्ञानिकों ने इन तीनों के द्वारा अपने सपनों की कहानियों को उस विशेष उपकरण में रिकार्ड की गयी उनके अवचेतन की गतिविधियों के रिकार्ड से मिलाकर देखा फिर इसके बाद उसका कम्प्यूटर-प्रोग्राम तैयार कर लिया गया जो व्यकित के अवचेतन में होने वाली गतिविधियों की रिकार्डिंग के अनुसार उसकी तस्वीरें बनाकर सामने रख देता है। मालूम चला है कि यह कम्प्यूटर-प्रोग्राम मनुष्य द्वारा देखे जाने वाले सपनों की 80 प्रतिशत तक सटीक रिकार्डिंग प्रस्तुत कर सकता है। खैर ये तो समय के गर्भ में है कि वो खुशनुमा पल कब आयेगा जब आप अपने सपनों की कहानियों को एक सच्ची फिल्म की तरह देख पायेंगे। किन्तु यदि जपानी वैज्ञानिकों ने इस प्रणाली में कामयाबी हासिल कर ली तो सच में विज्ञान प्रकृति की अनमोल कृति की आन्तरिक क्रियाओं की गतिविधियों को काफी हद-तक जान लेगी।

sabhar :http://hindi.oneindia.in

Read more

गुरुवार, 19 सितंबर 2013

भारत में रूसी टेकनोलाजी से सस्ती बिजली ऊर्जा

0

भारत में रूसी टेकनोलाजी से सस्ती बिजली ऊर्जा

भारत में जो बिजली घर रूसी टेकनोलाजी पर बनाये गये हैं उनके द्वारा उत्पादित बिजली ऊर्जा अमरीका की भागीदारी से निर्मित बिजली घरों द्वारा उत्पादित ऊर्जा से 50 प्रतिशत सस्ती होगी।

यह सूचना इंडियान एक्सप्रेस समाचार पत्र द्वारा दी गयी है। उसके अनुसार अगर कुडनकुलम के दूसरे और तीसरे रिएक्टरों का निर्माण किया जायेगा तो उसके द्वारा उत्पादित एक किलोवाट ऊर्जा का दाम केवल 6 रुपये होगा। कुडनकुलम के पहले रिएक्टर को आनेवाले समय में चालू किया जायेगा। दूसरे रिएक्टर का निर्माण पूरा होनेवाला है। तिसरे और चौथे रिएक्टरों के निर्माण के लिये कांट्रेक्ट की तैयारी की जा रही है। sabhar :http://hindi.ruvr.ru/
और पढ़ें: http://hindi.ruvr.ru/news/2013_09_19/243252388/

Read more

बुधवार, 18 सितंबर 2013

गाय का गोबर उड़ाएगा एरोप्लेन

0



नई दिल्ली. सबसे तेज सफर कराने वाले हवाई जहाज में खूबियां कितनी हैं, यह हम जानते हैं लेकिन उसकी एक खामी से सभी परेशान रहते हैं. हवाई जहाज की कान फाड़ आवाज. लेकिन जल्द ही इस दिशा में राहत मिल सकती है. चेन्नई के तीन छात्र बहुत जल्द दुनिया की सबसे शांत एयरलाइन की नींव रख सकते हैं.
इसके अलावा एयरक्राफ्ट डिजाइनिंग प्रतियोगिता में गाय के गोबर से हवाई जहाज उड़ाने का आइडिया भी शॉर्टलिस्ट किया गया है. ऑस्ट्रेलिया के इंजीनियरिंग स्टूडेंट ने जो आइडिया सामने रखा है, उसके तहत मवेशियों के वेस्ट से निकलने वाली मीथेन गैस को जेट के ईंधन के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा.
यह वेस्ट प्लेन के इंजन के पास रेफ्रिजरेटेड पॉड में स्टोर किया जाएगा. टीम का दावा है कि गोबर कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन में 97 फीसदी की कमी कर सकता है.
दुनिया की प्रमुख एयरक्राफ्ट मैन्युफैक्चरिंग कंपनी एयरबस के चार्ल्स चैम्पियन का कहना है कि इन इंजीनियरिंग स्टूडेंट ने जीरो प्रोपल्जन नॉइज के साथ भविष्य में हवाई जहाज बनाने की जो महत्वांकाक्षी योजना सामने रखी है, वह व्यावहारिक साबित हो सकती है और कंपनी आगे डेवलपमेंट के लिए इसे अहम आइडिया के रूप में ले रही है.
एसआरएम यूनिवर्सिटी, चेन्नई की इस टीम में बालकृष्‍णन सोनाराजू मुरली, माइकल थॉमस और अनिता मोहिल शामिल हैं. इस टीम ने फ्लाई योर आइडियाज प्रतियोगिता के फाइनल में जगह बनाई है. इस प्रतियोगिता में 30,000 यूरो पुरस्कार के लिए 82 मुल्कों की 618 टीमें मैदान में हैं.
भारतीय टीम ने शेप मेमोरी एलॉय जैसी सामग्री का इस्तेमाल कर जेट एग्जॉस्ट के आकार में बदलाव लाने और उससे हवाई जहाज की आवाज बेहद कम करने का आइडिया सामने रखा है, जिसे इंजन एयर कूलिंग सिस्टम फॉर नॉइज रिडक्‍शन करार दिया गया है. sabhar :http://www.palpalindia.com

Read more

अब दिल की धड़कनों से ऑन-ऑफ होंगे मोबाइल और कंप्यूटर

0




टोरंटो. वैज्ञानिकों ने हार्ट बीट और नाड़ी के स्पंदन का ढंग पढ़कर मोबाइल फोन और कंप्यूटर को ऑन करने वाला एक रिस्ट बैंड तैयार किया है. इस रिस्ट बैंड को यूनिवर्सिटी ऑफ टोरंटो में विकसित किया गया है. इसमें हार्ट बीट को रीड करने के लिए एक वोल्टमीटर है. इसका इस्तेमाल कार को अनलॉक करने और ऑनलाइन शॉपिंग में पेमेंट करने के लिए भी किया जा सकता है. इस रिस्ट बैंड को नाइमी नाम दिया गया है.
इस डिवाइस के आने से उम्मीद जताई जा रही है कि यह आगे चलकर कंप्यूटर, मोबाइल और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के पासवर्ड की जगह ले लेगा. इसकी मार्केटिंग कर रही कंपनी ने शुरुआत में खरीदे गए ढाई लाख नाइमी रिस्ट बैंड की कीमत 50 पौंड रखी है, वहीं इसके बाद कस्टमर्स को हर बैंड के लिए 63 पौंड चुकाना होगा. यह बैंड 2014 की शुरुआत में कस्टमर्स को भेजे जाएंगे.
कनाडा की कंपनी बायोनिम ने कंपनी ने हार्ट बीट पढ़ने वाला रिस्ट बैंड तैयार किया है. इसमें हार्ट बीट को रीड करने के लिए हार्ट आईडी है. हर शख्स के फिंगर प्रिंटस की तरह ही हृदय की गति और उसके वाइब्रेशन का तरीका भी अलग होता है. लिहाजा बैंड पहनने वाले व्यक्ति के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के पास जाते ही मोबाइल, लैपटॉप, कंप्यूटर आदि ऑन हो जाते हैं. माना जा रहा है कि इस बैंड से स्मार्ट टीवी को ऑन और ऑफ किया जा सकेगा. sabhar http://www.palpalindia.com

Read more

AIDS का नया टीका, शरीर से HIV का नामोनिशान मिटा देगा!

0




वाशिंगटन : एड्स का एक नया टीका शरीर से घातक एचआईवी को पूरी तरह से खत्म करने में सक्षम हो सकता है। एक नए अध्ययन में इस टीके के बारे में यह दावा किया गया है।

शोधकर्ताओं ने कहा कि ओरेजोन हेल्थ एंड साइंस यूनिवर्सिटी में विकसित किए गए एचआईवी एड्स के इस टीके ने वनमानुषों में एड्स फैलाने वाले वायरसों के सभी निशान प्रभावी तरीके से मिटा देने की क्षमता का प्रदर्शन किया।

इस टीके का परीक्षण वनमानुषों में पाए जाने वाले एचआईवी की तरह के एक अन्य वायरस एसआईवी पर किया जा रहा है। एसआईवी बंदरों में एड्स फैलाता है। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि एचआईवी के लिए ऐसे टीके की जांच जल्दी ही इंसानों पर की जा सकेगी।

ओएचएसयू वैक्सीन एंड जीन थरेपी इंस्टीट्यूट के सहायक निदेशक लुईस पिकर ने कहा कि अभी तक एचआईवी संक्रमण का इलाज बहुत कम मामलों में ही किया जा सका है, जिनमें एचआईवी संक्रमित व्यक्ति को एंटी-वायरल दवाइयां संक्रमण के तुरंत बाद दी गईं या जिन्होंने कैंसर पर काबू पाने के लिए सेल ट्रांसप्लांट करवाया। पिकर ने कहा कि हालिया शोध से प्रतीत होता है कि नए टीके से प्राप्त प्रतिरोधन क्षमता की प्रतिक्रियाओं में शरीर से एचआईवी पूरी तरह मिटाने की भी क्षमता हो सकती है।’

अपने परीक्षण में पिकर ने साइटोगेलोवायरस या सीएमवी का इस्तेमाल किया। यह साधारण वायरस बहुत बड़ी जनसंख्या में पाया जाता है। शोधकर्ताओं ने पाया कि सीएमवी और एसआईवी का आपस में मिलना एक अलग तरह का प्रभाव रखता है। ‘इफैक्टर मेमोरी’ के ये टी सेल एसआईवी संक्रमित कोशिकाओं को ढूंढने और उन्हें नष्ट करने में सक्षम हैं। यह अध्ययन नेचर नामक पत्रिका में प्रकाशित किया गया। (एजेंसी) sabhar :http://zeenews.india.com

Read more

मकड़ी के जाले से बने ट्यूब में दौड़ेगी बिजली!

0

मकड़ी के जाले से बने ट्यूब में दौड़ेगी बिजली!

वांशिगटन: शोध से पता चला है कि मकड़ी के जाले से बने सूक्ष्म ट्यूब में उष्मा व बिजली का संचार हो सकता है। फ्लोरिडा विश्वविद्यालय के भौतिकशास्त्री ईडन स्टीवन को मकड़ी के जाले और कार्बन नैनोट्यूब पर किए गए प्रयोग आश्चर्यजनक और पर्यावरण अनुकूल परिणाम मिले।

स्टीवन ने कहा कि यदि हम विज्ञान के मूल को समझ जाए और जानें की प्रकृति कैसे काम करती है तो हम इसका प्रयोग करने की विधि समझ सकेंगे। इसके प्रयोग से हम नई स्वच्छ तकनीक का विकास कर सकेंगे।

यह नई खोज शोध पत्रिका नेचर कम्युनिकेशंस में ऑनलाइन प्रकाशित हुई है। नैनोट्यूब को कार्बन की एक परमाणु के आकार की मोटाई वाली चादर के तौर पर समझा जा सकता है, जिसे मोर कर गोल कर एक नली बनाई गई है। नैनोट्यूब की चौड़ाई मनुष्य के बाल से 10 हजार गुना कम होती है। भौतिकशास्त्री ने कहा कि जब कोई चीज इतना सूक्ष्म हो, तो यह काफी अजीब व्यवहार करती है।

स्टीवन ने कहा कि ऐसा लगता है कि इस नई खोज को कई जगहों पर इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका उपयोग ह्यूमिडिटी सेंसर, स्ट्रेन सेंसर, वजन को उठाने और बिजली के तार की तरह किया जा सकता है। (एजेंसी) sabhar :http://zeenews.india.com/

Read more

मंगल मिशन के लिए भारत ने बनाया अंतरिक्ष यान

0

मंगल मिशन के लिए भारत ने बनाया अंतरिक्ष यान


बेंगलुरू: भारत ने मंगल अभियान के लिए एक अंतरिक्ष यान निर्मित किया है। इस यान को इसी वर्ष अक्टूबर और नवंबर के बीच आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित प्रक्षेपण केंद्र से छोड़ा जाएगा। इसरो के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के उपग्रह केंद्र के निदेशक एस. के. शिवकुमार ने यहां यान के पूर्वावलोकन के मौके पर पत्रकारों से कहा कि देश के पहले मंगल अभियान के लिए 21 अक्टूबर से 19 नवंबर के बीच छोड़े जाने के लिए हमारा अंतरिक्ष यान पूरी तरह तैयार है। इसमें पांच उपकरण मौजूद हैं, जो नौ महीने के मिशन के बाद यान के मंगल की कक्षा में पहुंचने पर वहां विभिन्न प्रयोग करेंगे।

देश के पहले मंगल अभियान के लिए सरकारी स्वामित्व वाली इसरो पर 4.5 अरब रुपयों की लागत आएगी। इसमें अंतरिक्ष यान पर 1.5 अरब रुपये, रॉकेट पर 1.1 अरब रुपये तथा अभियान के क्रियान्वयन के लिए प्रक्षेपण केंद्र के विकास पर 1.9 अरब रुपये की लागत शामिल है।

मंगल यान निर्माण परियोजना के निदेशक एस. अरुणन ने कहा कि अंतरिक्ष यान का निर्माण सिर्फ 12 महीनों में कर लिया गया। यह यान मंगल के चारों तरफ उसकी सतह से 375 किलोमीटर की दूरी पर कम से कम छह महीने तक चक्कर लगाएगा। (एजेंसी) sabhar : http://zeenews.india.com

Read more

आईफ़ोन5: पासवर्ड का दौर ख़त्म?

0

आईफ़ोन5

ऐपल के नवीनतन आईफ़ोन 5एस का फ़िंगरप्रिंट सेंसर क्या इस बात का संकेत है कि पासवर्ड का वक़्त ख़त्म हो रहा है?
नए टच आईडी फ़ीचर से यूज़र अपने फ़ोन को सिर्फ़ छूकर खोल पाएगा और उसे मुश्किल पासवर्ड याद करने के झंझट की ज़रूरत नहीं रहेगी.

स्कॉटलैंड यार्ड तो 1901 से ही फ़िंगरप्रिंट का इस्तेमाल कर रही है.हालांकि शरीर की विशेषताओं से आदमी की पहचान करने वाली बायोमैट्रिक्स तकनीक कुछ समय से चलन में है.
इसके अलावा व्यापारिक क्षेत्रों में निजी कंप्यूटरों में बड़े पैमाने पर फ़िंगरप्रिंट सेंसर्स का इस्तेमाल किया जा रहा है.

तकनीक की दिक्कतें

हालांकि क्लिक करेंस्मार्टफ़ोन, जैसे कि मोटोरोला एट्रिक्स 4जी में, किए गए प्रयोगों में कुछ दिक्कत आ गई और अंततः इसे छोड़ देना पड़ा.
लेकिन न्यूज़ वेबसाइट प्लेनेट बायोमैट्रिक्स के मैनेजिंग एडिटर मार्क लॉकी को उम्मीद है कि यह आने वाले वक़्त की आहट है.
उन्होंने बीबीसी से कहा, "यह उद्योग लंबे वक्त से ऐसे ही क्षण का इंतज़ार कर रहा था."
"उद्योग लंबे वक्त से ऐसे ही क्षण का इंतज़ार कर रहा था"
मार्क लॉकी, मैनेजिंग एडिटर, प्लैनेट बायोमैट्रिक्स
क्लिक करेंऐपल का बायोमैट्रिक तकनीक का इस्तेमाल करने का इरादा तभी स्पष्ट हो गया था जब जुलाई 2012 में उसने क्लिक करेंमोबाइल सिक्योरिटी कंपनी ऑथेन्टेक को ख़रीदा था. इसी कपंनी ने फिंगरप्रिंट सेंसर चिप बनाई थी.
साउथंपटन विश्वविद्यालय के प्रोफ़ेसर मार्क निक्सन कहते हैं, "हम यकीनन पासवर्ड से आगे निकल रहे हैं."
वह साइबर सिक्योरिटी सिस्टम पर काम करते हैं जो इंसान के चेहरे और चाल जैसी ख़ासियतों से उसकी पहचान करता है.
वह भी कहते हैं कि हालांकि बायोमैट्रिक्स सिस्टम सुविधाजनक हैं लेकिन उपकरण की सुरक्षा के लिए यह रामबाण नहीं हैं.
इसे अपनाने की सोच रही कंपनियों को उपकरण के फ़िंगरप्रिंट को पहचानने में असफल रहने और अपने मालिक के लिए ही खुद को लॉक करने की क्लिक करेंआशंका को ध्यान में रखना होगा.
लॉकी कहते हैं, "यह सबसे ख़राब स्थिति होगी. लोग उस चीज़ को दो हफ़्ते में ही फेंक देंगे."
ठंडा मौसम, कांपती उंगलियां और मामूली कटने के निशान से भी फ़िंगरप्रिंट रीडर को सही आदमी की पहचान में दिक्कत आ सकती है.
इस दिक्कत से बचने के लिए एप्पल "सब-एपिडर्मल स्किन लेयर्स" को स्कैन करने पर विचार कर रही है. इसका मतलब हुआ कि यह स्कैनिंग ऊपरी त्वचा के बजाय बहुत विस्तृत स्तर पर होगी.
लेकिन इस तकनीक के साथ कुछ और दिक्कतें भी आ सकती हैं.

बहु-रूपी बायोमैट्रिक्स

मोटोरोला
मोटोरोला के फ़ोन एंट्रिक्स 4जी में बायोमैट्रिक्स तकनीक का प्रयोग किया गया था.
ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के कंप्यूटर साइंस विभाग के डॉक्टर एंड्रयू मार्टिन कहते हैं, "फ़िंगरप्रिंट रीडर निस्संदेह बहुत सुरक्षित नहीं होते हैं."
इससे पहले भी नकल के उस्ताद फ़िंगरप्रिंट की नकल तैयार करने में सफल रहे हैं.
इसके अलावा निजता का मसला भी है.
बायोमैट्रिक डाटा सामान्यतः उपकरण के लोकल प्रोसेसर में इंक्रिप्ट और स्टोर किया जाता है.
लेकिन यह तरीका किसी भी ढंग से पूरी तरह सुरक्षित नहीं है. ख़ासतौर पर तब, जब ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करने के लिए डेटा का इस्तेमाल किया जा रहा हो.
और अब जबकि एडवर्ड स्नोडेन बता चुके हैं कि एनएसए और जीसीएचक्यू जैसी सरकारी एजेंसियां हमारी ऑनलाइन क्रियाकलापों पर नज़र रख रही हैं- बहुत से लोग अपने शरीर की जानकारी को डिजिटल फ़ॉर्म में नहीं रखना चाहेंगे.
हालांकि इन सभी कमियों के बावजूद दुनिया भर की टेक्नोलॉजी कंपनियां ऑनलाइन ख़रीदारी के लिए बायोमैट्रिक्स सिक्योरिटी को स्टैंडर्ड बनाने के लिए लामबंद हो रही हैं.
द फ़िडो (फ़ास्ट आइडेंटिटी ऑनलाइन) गठबंधन- जिसमें ब्लैकबेरी, गूगल और ऐपल शामिल हैं- 'यूज़र की पहचान के लिए पासवर्ड पर निर्भरता कम करने के लिए' प्रयास कर रहा है.
"दरअसल आपको मामले को बड़े फ़लक पर देखना होगा और यह सवाल पूछना होगा कि आप किससे सुरक्षा कर रहे हैं"
डॉक्टर एंड्रयू मार्टिन
यह बायोमैट्रिक्स का इस्तेमाल कर प्रयोग में आसान और पहचान योग्य सिस्टम की वकालत करता है- जिससे लॉगिन ही नहीं बड़े निर्णय भी लिए जा सकेंगे- जैसे कि 'मेरी सभी ईमेल डिलीट कर दो.'
लेकिन बायोमैट्रिक्स सिस्टम की सहूलियत इसके संभावित सुरक्षा ख़तरों पर भारी पड़ सकती है- कम से कम एक सामान्य यूज़र के लिए.
डॉक्टर मार्टिन कहते हैं, "दरअसल आपको मामले को बड़े फ़लक पर देखना होगा और यह सवाल पूछना होगा कि आप किससे सुरक्षा कर रहे हैं."
एक संभावना "बहु-रूपी बायोमैट्रिक्स" हो सकती है. एक ऐसा सिस्टम जो एक के बाद एक कई अलग तरह की तकनीक इस्तेमाल करता है. जैसे कि- आइरिस रीडर, वॉयस रिकग्निशन और फ़िंगरप्रिंट टेक्नोलॉजी.

उम्मीद

गूगल के कई एंड्रॉएड उपकरणों में फेशियल रिकग्निशन (चेहरे को पहचानने वाली) तकनीक है.
लॉगिंग को आसान करने में तो यह तकनीक सामान्यतः सफल रही है लेकिन फ़ोटो या वीडियो से इसे छकाया जा सकता है.
एक दूसरे प्रयोग में टेक्नोलॉजी कंपनी बायोनिस आपकी नब्ज़ को मापने के लिए एक रिस्टबैंड (कलाई के पट्टे) का इस्तेमाल करती है. कंपनी का कहना है कि हर आदमी की नब्ज़ अलग होती है.

बायोनिम कलाई घड़ी
बायोनिम कलाई घड़ी पहचान के लिए नब्ज़ पकड़ती है
इसी तरह की और भी तकनीकें अभी राह में हैं.
साइबर सिक्योरटी सिस्टम्स तीन पहचानों पर केंद्रित हैं. ऐसी कोई चीज़ जो आप जानते हों- जैसे कि आपकी मां का नाम, ऐसी कोई चीज़ जो आपके पास हो- जैसे कि कोई एक्सेस कोड या टोकन और ऐसा कुछ जो आप में है- जैसे कि फ़िंगरप्रिंट.
जीपीएस वाले स्मार्टफ़ोन आपको एक और चीज़ जोड़ने की सुविधा देते हैं, "वह जगह जहां आप हैं."
इससे स्मार्टफ़ोन अपने सामान्य ठिकाने से कई मील जाने पर लॉगिन करने से इनकार कर देता है.

हालांकि मार्क लॉकी बायोमैट्रिक्स को लेकर आशावादी हैं. वह कहते हैं, "मोबाइल की दुनिया में जहां आधारभूत सरंचना काफ़ी विकसित है, बायोमैट्रिक्स के अंततः पासवर्ड की जगह आ जाने की गुंजाइश बहुत ज़्यादा है."
sabhar :http://www.bbc.co.uk

Read more

दुनिया के पहले "अदृश्य" भवन का निर्माण दक्षिणी कोरिया में होगा

0

दुनिया के पहले "अदृश्य" भवन का निर्माण दक्षिणी कोरिया में होगा

"फोर्ब्स" पत्रिका में छपी और टीवी कंपनी "सी.एन.एन." द्वारा प्रसारित एक ख़बर के अनुसार, दक्षिण कोरियाई हवाई अड्डे के पास "इन्फिनिटी टॉवर" का निर्माण करने का ठेका एक अमरीकी भवन-निर्माण कंपनी "जी.डी.एस. आर्किटेक्ट्स" को दिया गया है।
"जी.डी.एस. आर्किटेक्ट्स" कंपनी इस भवन के निर्माण के लिए एक ऐसी विधि अपनाएगी कि यह भवन "अदृश्य" बन जाएगा। इसके लिए एल.ई.डी. प्रोजेक्टरों और ऑप्टिकल कैमरों का उपयोग किया जाएगा।
इस "इन्फिनिटी टॉवर" की ऊँचाई 450 मीटर होगी और यह टॉवर अपनी ऊँचाई की दृष्टि से दुनिया की छठी सबसे ऊँची गगनचुंबी इमारत होगी। sabhar :http://hindi.ruvr.ru
और पढ़ें: http://hindi.ruvr.ru/news/2013_09_18/DKoriya-attashya-bhavan/

Read more

शनिवार, 7 सितंबर 2013

नया जिगर लगने से उम्र भी घट गई : चढ़ी जवानी बुड्ढे नूँ

0

नया जिगर लगने से उम्र भी घट गई :  चढ़ी जवानी बुड्ढे नूँ

अहमदाबाद के 61 वर्षीय निवासी करक पिल्ला को जिगर की बीमारी थी। लेकिन न केवल उनकी बीमारी दूर हो

अहमदाबाद के 61 वर्षीय निवासी करक पिल्ला को जिगर की बीमारी थी। लेकिन न केवल उनकी बीमारी दूर हो गई, बल्कि उनका बुढ़ापा भी दूर हो गया।
डॉक्टरों ने एक दुर्घटना में मारे गए एक 21 वर्षीय नौजवान का जिगर निकालकर उनके बीमार यकृत की जगह लगा दिया था। ऑपरेशन पूरी तरह से सफल रहा और वे स्वस्थ हो गए।
लेकिन ऑपरेशन के एक साल बाद करक पिल्ला के सफ़ेद बाल काले होने शुरू हो गए। उनके चेहरे की झुर्रियाँ भी ख़त्म हो गईं।
डॉक्टरों ने एक और अनूठी चीज़ की ओर भी ध्यान दिया। 12 साल से डायबिटीज यानी मधुमेह की बीमारी से परेशान पिल्ला की मधुमेह की बीमारी भी उनके शरीर से पूरी तरह गायब हो गई। sabhar :http://hindi.ruvr.ru/
और पढ़ें: http://hindi.ruvr.ru/2012_07_17/jigar-umr-javani/

Read more

जापान ने मन की बात समझने वाली मशीन बनाई

0

जापान ने मन की बात समझने वाली मशीन बनाई
© फ़ोटो: ru.wikipedia.org

जापान में एक ऐसी मशीन बना ली गई है, जो मन की बात समझकर काम करती है। यह मशीन

जापान में एक ऐसी मशीन बना ली गई है, जो मन की बात समझकर काम करती है। यह मशीन एक टोपी की तरह है, जिससे जुड़े तार व्यक्ति के सिर पर लगे चिपों से जोड़ दिए जाते हैं। ये चिप दिमाग़ की नसों में होने वाले रक्तप्रवाह के मामूली से दबाव को भी महसूस कर लेते हैं।
जब इस मशीन का प्रयोग करके देखा गया तो मशीन से जुड़े व्यक्ति ने बिना हिले-डुले सिर्फ़ दिमागी सोच के माध्यम से अपनी व्हील चेयर को मनचाही दिशा में आगे खिसका दिया। उसके बाद उसने खिड़की पर लगे पर्दे को सरका दिया, टेलीविजन को खोला और बंद किया तथा कमरे की बत्ती को भी बंद करके फिर खोल दिया।
इस मशीन का आविष्कार करने वाली कम्पनी का कहना है कि वर्ष 2020 तक इस मशीन का बड़े पैमाने पर उत्पादन करना संभव हो जाएगा। यह मशीन बिस्तर पर पड़े असहाय लोगों और विकलाँगों के लिए बड़ी सहायक सिद्ध होगी। sabhar :http://hindi.ruvr.ru
और पढ़ें: http://hindi.ruvr.ru/2012_11_02/japan-navishkar-man-machine/

Read more

Ads

 
Design by Sakshatkar.com | Sakshatkartv.com Bollywoodkhabar.com - Adtimes.co.uk | Varta.tv