Sakshatkar.com : Sakshatkartv.com

.

Comments

You might like

Subscribe Us

बुधवार, 17 फ़रवरी 2021

मानव शरीर का चक्र विज्ञान

0

------------------:ज्ञानतन्तु:------------------
***********************************
                    भाग--02
                  **********
परम श्रद्धेय ब्रह्मलीन गुरुदेव पण्डित अरुण कुमार शर्मा काशी की अध्यात्म-ज्ञानगंगा में पावन अवगाहन

पूज्य गुरुदेव के श्रीचरणों में कोटि-कोटि वन्दन

      तंत्र के मतानुसार मानव शरीर में छः चक्र हैं जो चेतना-शक्ति के केंद्र-स्थल हैं--मूलाधार चक्र, स्वाधिष्ठान चक्र, मणिपूरक चक्र, अनाहद चक्र, विशुद्ध चक्र और आज्ञाचक्र। सहस्त्रदल वाला चक्र यानी 'सहस्त्रार' चक्र सातवें और 'सोम' नामक आठवें चक्र का योग में गणना करते हैं जहां अनवरत सोम की वर्षा होती रहती है, अमृत-क्षरण होता रहता है और जीवनी-शक्ति बराबर गतिमान होती रहती है। जब इस अमृत का क्षरण बन्द होने लगता है, तब जीवन-चक्र भी समाप्त होने लगता है। अमृत-क्षरण अनवरत चलता है। यह साधक की साधना पर निर्भर करता है। हज़ारों वर्ष तक जीवित रहने वाले दीर्घजीवी साधकों को इस सोमरस का पान योग द्वारा सम्भव होता है। आज भी हिमालय की कंदराओं में सिद्ध साधक इसी सोमतत्व का पान कर वर्षों से साधना  में लीन हैं।
      देखा जाय तो ज्ञानतंतुओं का समूह शरीर में स्वाभाविक क्रियाएं जैसे रक्त का प्रवाह, श्वांस-प्रश्वांस, चय-अपचय आदि क्रिया करता है। मस्तिष्क के स्मरण बल आदि के कार्य-समूह को पाश्चात्य शरीरशास्त्री ज्ञानतन्तु बल (नर्व फोर्स) कहते हैं भारतीय योग इसे 'प्राणतत्व' कहता है। इसका सामर्थ्य और इसकी तुलना का स्वरूप विद्युत-प्रवाह से मिलता-जुलता है। यदि प्राणतत्व न हो तो हृदय अपनी स्वाभाविक क्रिया नहीं कर सकता और रक्त का प्रवाह अवरुद्ध हो जाएगा। फेफड़े श्वांस-प्रश्वांस की क्रिया भी नहीं कर सकते, शरीर में सब जगह प्राणों का संचार भी नहीं हो सकता जिसके अभाव में शरीर और मस्तिष्क के अवयव अपना कार्य नहीं कर सकते। शरीर में ऑक्सीजन की पूर्ति और कार्बन डाई ऑक्ससाइड का निष्कासन भी सम्भव नहीं है प्राणतत्व के अभाव में। sabhar Shivram tiwari Facebook wall

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें

vigyan ke naye samachar ke liye dekhe

Ads

 
Design by Sakshatkar.com | Sakshatkartv.com Bollywoodkhabar.com - Adtimes.co.uk | Varta.tv