मेलबर्न : केवल परिकथाओं में ही सोने के पेड़ उगते थे लेकिन अब यह परिकल्पना हकीकत में बदल गई है। ऑस्ट्रेलियाई वैज्ञानिकों ने पेड़ों में सोने जैसी कीमती धातु की तलाश कर ली है। पर्थ के शोधकर्ताओं ने यूकेलिप्टस के पेड़ों में छिपे सोने के छोटे-छोटे कणों का पता लगाया है। यह एक ऐसी खोज है जो भविष्य में इस कीमती धातु के भंडार खोजने में मददगार हो सकती है। एक रिपोर्ट के अनुसार, कॉमनवेल्थ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च ऑर्गनाइजेशन के शोधकर्ताओं ने कहा कि उनका मानना है कि जो पेड़ स्वर्ण भंडारों वाली भूमि के ऊपर उगे हैं, उनकी जड़ें काफी गहराई में हैं। सूखे के दौरान ये जड़ें नमी की तलाश में गहराई में छिपे सोने को चूस लेती हैं। सीएसआईआरओ के भूरसायन वैज्ञानिक मेल्वन लिंटर्न ने कहा कि हम इसकी उम्मीद नहीं कर रहे थे। पत्तियों में सोने के कण मिलना हमारे लिए वाकई एक अद्भुत अवसर था। sabhar : http://zeenews.india.com उन्होंने कहा कि हमने जिन पेड़ों पर शोध किया, उन्होंने यह सोना लगभग 30 मीटर की गहराई से लिया था। यह गहराई किसी दस मंजिला इमारत की उंचाई के बराबर होगी। (एजेंसी)
Varta.tv: Vartabook.com : Vartavideo.com विज्ञान इंडिया डॉट कॉम विज्ञान से संबंधित न्यूज़ वेबसाइट है इसमें प्रकार के भारतीय आध्यात्मिक विज्ञान विज्ञान सत्य सनातन संस्कृति नई नई नई टेक्नोलॉजी आदि की letestजानकारी दी जाती है काम विज्ञान ओशो विभिन्न धार्मिक गुरुओं के सृष्टि उत्पत्ति ईश्वरी परिकल्पना मंत्र विज्ञान तंत्र विज्ञान आधुनिक विज्ञान टाइम ट्रैवलिंग कंप्यूटर प्रोग्रामिंग नए नए प्रोडक्ट की जानकारी प्रोडक्ट की जानकारी सेक्स संबंधित रोग एवं उपचार की जानकारी दी जाती है धन्यवाद