रूसी वैज्ञानिकों ने चिकित्सा के क्षेत्र में नैनोरोबोटों की खोज करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। ये नैनोरोबोट शरीर मेंजैव रासायनिक प्रतिक्रियाओं का उपयोग कर रोग का ठीक-ठीक निदान कर सकेंगे। इस नई प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करके रोगों केनिदान और गम्भीर रोगों के उपचार के नए तरीकों की खोज की जा सकेगी। प्रोख़रोफ़ सामान्य भौतिकी संस्थान, शेम्याकिन और अवचेन्निकोफ़ जैव-आर्गेनिक रसायन संस्थान तथा मास्को के भौतिकी तकनीकी संस्थान के वैज्ञानिकों द्वारा मिलकर किए जा रहे इस अनुसन्धान की रिपोर्ट प्रमुख वैज्ञानिक पत्रिका ’नेचर नैनोटैक्नोलौजी’ में प्रकाशित हुई है। अपने काम के बारे में बताते हुए वैज्ञानिकों ने लिखा है कि उनका यह अनुसन्धान जैवमोलेक्यूल की सहायता से बीमारी का पता लगाने के सिद्धान्त पर आधारित है। यदि इलेक्ट्रॉनिक सर्किट में तार्किक तत्त्वों की मदद से करेण्ट के द्वारा या वोल्टेज़ के द्वारा क्रिया की जाती है तो जैव रासायनिक प्रणालियों में कोई ऐसा निश्चित तत्त्व सामने आएगा जो जैविक प्रणालियों पर उपचारात्मक प्रभाव दिखा सकता है। इस स्थिति में नैनोकणों की विशेष रूप से चयनित रचना बाहर...
Varta.tv: Vartabook.com : Vartavideo.com विज्ञान इंडिया डॉट कॉम विज्ञान से संबंधित न्यूज़ वेबसाइट है इसमें प्रकार के भारतीय आध्यात्मिक विज्ञान विज्ञान सत्य सनातन संस्कृति नई नई नई टेक्नोलॉजी आदि की letestजानकारी दी जाती है काम विज्ञान ओशो विभिन्न धार्मिक गुरुओं के सृष्टि उत्पत्ति ईश्वरी परिकल्पना मंत्र विज्ञान तंत्र विज्ञान आधुनिक विज्ञान टाइम ट्रैवलिंग कंप्यूटर प्रोग्रामिंग नए नए प्रोडक्ट की जानकारी प्रोडक्ट की जानकारी सेक्स संबंधित रोग एवं उपचार की जानकारी दी जाती है धन्यवाद