Sakshatkar.com : Sakshatkartv.com

.

Comments

You might like

Subscribe Us

बुधवार, 12 अगस्त 2015

टेलीपैथी' तकनीक पर काम रहा है फेसबुक

0


मल्‍टीमीडिया डेस्‍क। क्‍या हो, यदि आप अपने फेसबुक पेज की वॉल पर कुछ पोस्‍ट करने के बारे में सोचे यह वह आपके टाइप किए बगैर ही पोस्‍ट हो जाए। यह हवा-हवाई बात नहीं है, बल्कि फेसबुक के संस्‍थापक मार्क जकरबर्ग की योजना का हिस्‍सा है।
वो एक नई तकनीक पर काम कर रहे हैं। दरअसल मार्क फेसबुक को टेलीपैथी से जोड़ना चाहते हैं। वो चाहते हैं कि लोगों को अपने फेसबुक पेज पर कुछ भी पोस्‍ट करने, लाइक करने या शेयर करने के लिए कम्‍प्‍यूटर, लैपटॉप, स्‍मार्टफोन या टैबलेट की जरूरत ही न पड़े। यह सब केवल सोचने से हो जाए।
मार्क अपने फेसबुक पेज पर नियमित रूप से लोगों के सवालों के जवाब देते हैं। हाल ही में उनसे एक सवाल पूछा गया कि भविष्‍य का फेसबुक कैसा होगा। इस पर उन्‍होंने अपनी टेलीपैथी योजना के बारे में बताया।
मार्क के मुताबिक वो चाहते हैं कि लोग अपनी भावनाओं को टेलीपैथी के जरिए फेसबुक पर शेयर कर सकें। इसके लिए काफी उन्‍नत तकनीक की जरूरत पड़ेगी, जिस पर कंपनी रिसर्च कर रही है।
उन्‍होंने बताया कि इसके लिए अत्‍यधिक उन्‍नत तकनीक के साथ ही खास किस्‍म के डिवाइसेस की जरूरत भी पड़ेगी, जो इंसानी भावनाओं तथा विचारों को शब्‍दों की शक्‍ल देकर फेसबुक वॉल पर पोस्‍ट कर सके।
गौरतलब है कि हाल ही में भारत में फेसबुक यूजर्स की संख्‍या 12.5 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। वहीं पूरी दुनिया में यह आंकड़ा अरबों में पहुंच चुका है
- sabhar http://naidunia.jagran.com/

Read more

बेंगलुरू में बन रहा ऐसा रोबोट, 'मां' जैसा रखेगा ख्याल

0




बेंगलुरू। जिस तरह मां अपने बच्चे का पूरा ख्याल रखती है, उसी तरह भारत में अनोखा रोबोट बन रहा है, जो अपने मालिक की हर जरूरत को पूरा करेगा। बेंगलुरू स्थित तकनीकी फर्म नोशन इंक ने इस 'मदर' रोबोट को ईव नाम दिया है। यह 2018 से बाजार में उपलब्ध हो जाएगा। इसमें आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस होगी, यानी यह अपने दिमाग का इस्तेमाल कर सकेगा। कंपनी के सीईओ रोशन श्रवण के अनुसार, ईव में मातृत्व का भाव है।
ऐसा होगा यह अनोखा रोबोट
  • ईव का आकार गोल और वजन करीब 100 ग्राम है।
  • यह मशीन 15 मिनट तक उड़ान भरकर 2 किमी दूरी तय करने की क्षमता रखती है।
  • आर्टिफिशियल इंजेलिजेंस की मदद से यह इनसानों की तरह रोज-रोज के कामों और संदर्भों को समझ सकता है।
  • आर्टिफिशियल इंजेलिजेंस का फायदा यह होगा कि आम इनसान भी इस मशीन से बात करके अपनी जरूरत के अनुसार एप्लिकेशन बना सकेंगे। उन्हें लंबे प्रोग्राम लिखने की जरूरत नहीं होगी।
  • कंप्युटर के साथ बात करने की कोडिंग की समस्याएं यहां हल कर ली गई हैं।
  • डिवाइस में इसके मालिक के जीवन से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी होगी, लेकिन इसे कहीं साझा नहीं किया जाएगा, क्योंकि यह मशीन किसी सर्वर से नहीं जुड़ी होगी।
  • ईव से जुड़े दो अहम पहलुओं - मुवमेंट और विजन पर माइक्रोसॉफ्ट काम कर रहा है।
  • इसमें मल्टीपल रोटेटिंग कैमरे होंगे। इनकी मदद से 360 डिग्री विजन प्राप्त हो सकेगा।
  • कोई आपको विजिटिंग कार्ड देता है तो यह उसका विवरण अपनी मेमोरी में फीड कर लेगा और जरूरत पड़ने पर तुरंत बता देगा।
  • आप कार चला रहे हैं तो यह डैशबोर्ड पर बैठकर हर हलचल को रिकॉर्ड करेगा।
अभी कांच को नहीं समझ पाती है ईव
श्रवण ने बताया कि अभी कुछ तकनीकी खामियों पर काम किया जा रहा है। मसलन- यह रोबोट अभी यह नहीं समझ पा रहा है कि कांच के आरपास नहीं जाया जा सकता है। कोशिश की जा रही है कि यह रोबोट अपने-आप खुद को चार्ज भी कर ले।
- sabhar http://www.jagran.com/

Read more

तकनीकी का जादू

0








sabhar /www.youtube.com

Read more

शुक्रवार, 7 अगस्त 2015

बुढ़ापे का इलाज रोबॉट्स टेक्नॉलजी

0

50 सालों में रोबॉट्स से सेक्स करने लगेंगे इंसान, प्यार में भी पड़ सकते हैं: एक्सपर्ट


इंसान जल्द ही रोबॉट्स के साथ यौन संबंध बना सकेंगे। यह दावा एक वैज्ञानिक ने किया है। उनका कहना है कि आने वाले 50 सालों के अंदर रोबॉट से सेक्स हकीकत बन जाएगा।

यूनिवर्सिटी ऑफ संडरलैंड से ताल्लुक रखने वालीं डॉक्टर हेलन ड्रिस्कल ने कहा कि टेक्नॉलजी अडवांस होने से मशीनों के साथ हमारे इंटरैक्ट करने का तरीका भी बदल जाएगा। सेक्स की साइकॉलजी और रिलेशनशिप का ज्ञान रखने वालीं डॉक्टर ड्रिस्कल ने कहा, 'सेक्स टेक्नॉलजी तेजी से प्रगति कर रही है और 2070 तक शारीरिक रिश्ते बनने लगेंगे।'

डॉक्टर ने कहा, 'आप अभी से ही ऑनलाइन एक इंसान जैसे सेक्स टॉय को ऑर्डर कर सकते हैं। आने वाले सालों में रोबॉटिक, मोशन सेसिंग और इंटरैक्टिव टेक्नॉलजी और बेहतर हो जाएगी। इस टेक्नॉलजी की मदद से ये पुतलों जैसे सेक्स टॉय जिंदा हो जाएंगे।'

डॉक्टर ड्रिस्कल ने कहा, 'हो सकता है कि लोग अपने वर्चुअल रिऐलिटी पार्टनर्स से मोहब्बत करने लगें।' गौरतलब है कि हाल ही में आई फिल्म 'हर' (Her) में भी इस विषय को उठाया गया था, जिसमें कैरक्टर ऑपरेटिंग सिस्टम से प्यार करने लगता है।

डॉक्टर ने कहा, 'बहुत संभव है कि लोग अपने ऐसे रोबॉट पार्टनर से प्यार करने लगें। क्योंकि लोग तो कई बार ऐसे काल्पनिक पात्रों से प्यार करने लगते हैं, जिनसे वे कभी मिल नहीं सकते।'

इस कंपनी को अब रोबॉट ही चलाएंगे

अब तक हम यह कल्पना ही करते रहे हैं कि एक दिन इंसान के सभी काम रोबॉट करेगा, लेकिन चीन में यह सच होने वाला है। चीन के दोंगगुयान की कंपनी शानगियिंग प्रिसिसन टेक्नॉलजी में किसी भी काम के लिए आने वाले दिनों में इंसान की जरूरत ही नहीं होगी । एक वर्कशॉप के दौरान सेलफोन बनाने वाली कंपनी ने बताया कि 10 प्रॉड्क्शन लाइनस में 60 रोबॉट तैनात किए गए हैं। हर लाइन में सिर्फ तीन कर्मचारी काम की चेकिंग के लिए रखे गए हैं।

लेकिन आने वाले दिनों में कंपनी में ट्रकों का संचालन, वेयरहाउसिंग और मशीनरी काम समेत सारा काम कंप्यूटर द्वारा संचालित रोबॉट्स के जरिए ही होगा। इन रोबोटों को दिशानिर्देश देने के लिए कुछ ही इंसानी कर्मचारियों की जरूरत होगी। टेक्निकल स्टाफ के लोग अपनी सीट पर बैठे ही सेंट्रल कंट्रोल सिस्टम के जरिए कंपनी के पूरे काम पर निगरानी रखेंगे।

पीपल्स डेली के मुताबिक कुछ महीने पहले कंपनी में पूरे काम के लिए 650 कर्मचारी थे, लेकिन एक रोबॉट छह से आठ लोगों तक का काम कर सकता है। ऐसे में फिलहाल कंपनी में सिर्फ 60 कर्मचारी ही बचे हैं। शानगियिंग प्रिसिसन टेक्नॉलजी के जनरल मैनेजर लुओ विकियांग ने बताया कि आने वाले दिनों में हमें सिर्फ 20 लोगों की ही जरूरत होगी।

कंपनी के प्रेसिडेंट शेन किक्सिंग के मुताबिक यह 'रोबॉट रिप्लेस ह्यूमन प्रोग्राम' का पहला चरण है। भविष्य में कंपनी में रोबॉट्स की संख्या 1,000 के करीब होगी और कंपनी का 80 फीसदी काम रोबोट के जरिए ही होगा। प्रशिक्षित कर्मियों के मुकाबले यह रोबॉट काफी तेजी से काम कर सकेंगे। कंपनी की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक रोबॉट्स को काम पर लगाए जाने के बाद से डिफेक्ट रेट में काफी कमी आई है। इसके अलावा प्रॉडक्शन भी आठ हजार पीस से बढ़कर 21 हजार तक जा पहुंचा है।

इंसानों के साथ भी शारीरिक रिश्ते बना सकेंगे रोबॉट, पैदा करेंगे बच्चे!


दन
आपने रजनीकांत की रोबॉट फिल्म तो देखी होगी। इसमें रोबॉट बने रजनीकांत का उसके साथी मजाक बनाते हैं कि वह सेक्स नहीं कर सकता, इसलिए वह इंसानों जैसा नहीं है। लेकिन जरा सोचिए क्या हो, अगर रोबॉट भी सेक्स करने लगें और बच्चे पैदा करने लगें। हालांकि इंजीनियर और नोवेलिस्ट जॉर्ज जैरकैडाकिस का मानना है कि अगले 20-30 साल में ऐसा संभव है। जॉर्ज के मुताबिक, भविष्य में रोबॉट न सिर्फ दूसरे रोबॉट के साथ सेक्स कर सकेंगे, बल्कि इंसानों के साथ भी शारीरिक रिश्ते बना सकेंगे।

आर्टिफिशल इंटेलिजेंस इंजीनियर जॉर्ज का मानना है कि ऐसा करने से बेहतर रोबॉट पैदा होंगे। उनके मुताबिक, रोबॉट के इंसानों के साथ संबंध बनाने से हाइब्रिड प्रजाति विकसित होगी। रोबॉट और आर्टिफिशल इंटेलिजेंस के विशेषज्ञों के अनुसार, यह किसी साइंस फिक्शन फिल्म की कहानी नहीं है बल्कि वर्तमान में ही ऐसे रिसर्च और तकनीक उपलब्ध हैं, जिससे ऐसा संभव हो सकता है। हालांकि, विशेषज्ञों को भी इसके बुरे प्रभाव को लेकर चिंता है। विशेषज्ञ मानते हैं कि अगर रोबॉट इंसानों से ज्यादा पैदा होने लगे, तो वह समय बुरे सपने से कम नहीं होगा।

बच्चे पैदा नहीं, प्रिंट होंगे: रोबॉट के विकास से जुड़े वैज्ञानिकों की अगर मानें तो यह रोबॉट बच्चे पैदा नहीं प्रिंट करेंगे। शेफील्ड यूनिवर्सिटी के आर्टिफिशल इंटेलिजेंस और रोबॉटिक्स के प्रफेसर नोएल शार्की के अनुसार, रोबॉट 3-डी तकनीक का इस्तेमाल कर बच्चों को जन्म दे सकते हैं। नोएल के अनुसार, रोबॉट अपने सॉफ्टवेयर में बदलाव लाकर सेक्स के दौरान अपनी खूबियों को बढ़ा या एक्सचेंज कर सकते हैं। उनके बच्चों में इन खूबियों का मिश्रण देखने को मिल सकता है। इन रोबॉट के पास कार्बन और सिलिकन से बना डिजिटल दिमाग होगा।


वायरस से भी होगी सुरक्षा: विशेषज्ञों का तो यहां तक मानना है कि रोबॉट द्वारा सेक्स करने से उनके सॉफ्टवेयर वायरस से भी बचे रहेंगे। ठीक उसी तरह जैसे सेक्स करने से मनुष्यों को कई संक्रमित बीमारियां नहीं होतीं।

बुढ़ापे का इलाज: वैज्ञानिकों के अनुसार इन रोबॉट-इंसानों के हाइब्रिड की दिशा में हो रही रिसर्च से बुढ़ापे के बारे में भी और जानकारी मिल सकती है। यह रिसर्च इंसानी शरीर को जानने की दिशा में लाभदायक होगी और यह जाना जा सकेगा कि बुढ़ापे के लिए जिम्मेदार अल्टशाइमर्त्स बीमारी का असर इंसानी दिमाग पर किस तरह और कितना होता है। प्रफेसर वार्विक ने कहा कि रोबॉट का एक दूसरे से सेक्स करना और रोबॉट पैदा करना सामाजिक स्वीकार्यता पर भी निर्भर करेगा। 20 साल के बाद जब यह पूरी तरह से संभव हो जाएगा तब इस तकनीक को स्वीकार करने मे नैतिक दिक्कते आएंगी। वैसे वैज्ञानिकों की इस रिसर्च से काफी उम्मीदें हैं। वैज्ञानिका जॉर्ज डायसन का मानना है कि ऐसे रोबॉट शनि के चांद एनक्लेडस से मंगल ग्रह पर बर्फ लाने में मदद कर सकते हैं।

गुजरात में बनाया जा रहा सुपर ह्यूमन 'रजनीकांत'

रजनीकांत के सुपर ह्यूमन जोक्स अब रिऐलिटी में तब्दील होने वाले हैं। फिल्म 'रोबॉट' में रजनीकांत के एक ख्वाब को जल्द ही आप जल्द ही साकार होते देखेंगे। देश का पहला सुपर ह्यूमन रोबॉट लैब से निकलकर असली दुनिया में कदम रखने वाला है।

गुजरात फॉरेंसिक साइंसेज यूनिवर्सिटी का दावा है कि यहां देश का पहला इंटरैक्टिव और मल्टी परपस रोबॉटिक सूट और रोबॉट बनाया जा रहा है, ठीक वैसा ही जैसा रजनीकांत की फिल्म में आपने देखा था। इस रोबॉटिक सूट को पहनकर कोई भी इंसान 200 किलोग्राम का वजन भी आसानी से उठा सकेगा।

दरअसल, इंस्टीट्यूट ऑफ बिहेविरल साइंस और गुजरात फॉरेंसिक साइंसेज यूनिवर्सिटी का रिसर्च सेंटर एक्सॉनेट साथ मिलकर एक ऐसे प्रॉजेक्ट पर काम कर रहे हैं, जिसका नाम बायोरोबॉटिक्स रखा गया है।

गुजरात फॉरेंसिक साइंसेज यूनिवर्सिटी के अधिकारियों का कहना है कि प्रोटोटाइप तैयार किया जा चुका है। अब इसके ब्रेन इंटरफेस और सिक्यॉरिटी सिस्टम पर काम किया जा रहा है। उनका मानना है कि पिछले साल शुरू हुआ यह प्रॉजेक्ट 2017 तक पूरा कर लिया जाएगा। योजना यह भी कि डीआरडीओ के साथ मिलकर भविष्य में इसका इस्तेमाल डिफेंस सेक्टर को भी मजबूत करने के लिए किया जाए।

क्या है यह रोबॉट
दरअसल, इन रोबॉटिक सूट्स या फ्रेम्स को 'एक्सोस्केलिटन' कहते हैं और इसमें लगे मोटर्स और अत्याधुनिक सेंसर्स किसी भी इंसान की क्षमता को कई गुना बढ़ा देते हैं। अगर आपने हॉलिवुड फिल्म 'आयरनमैन' देखी है, तो यह सूट काफी हद तक वैसा ही होगा। ये रोबॉट्स न सिर्फ देखेंगे, बल्कि इनमें सुनने और समझने की भी क्षमता होगी।

किन कामों में होगा मददगार
इन सूट्स और रोबॉट्स की मदद रोजाना के काम में तो लिया ही जा सकेगा, साथ ही ये भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं के समय फायरफाइटर्स का काम भी करेंगे। इसके अलावा, केमिकल लीक पर काबू पाने के लिए और बम डिस्पोज करने में भी इनकी मदद ली जा सकेगी। इतना ही नहीं, इनका इस्तेमाल अस्पतालों, फैक्ट्रियों और घरों में भी किया जा सकेगा। आपको जानकर हैरानी होगी कि रोबॉटिक सूट्स को इस तरह तैयार किया जा रहा है कि लंबी सर्जरी करने वाले डॉक्टर्स इसे पहनकर आसानी से बिना थके सर्जरी कर पाएंगे।


sabhar :http://navbharattimes.indiatimes.com/


Read more

गुरुवार, 5 फ़रवरी 2015

अंतरिक्ष में मिला 'घोस्ट पार्टिकल', एलियन्स के होने का सबूत

0

ज़ी मीडिया ब्यूरो
लंदन :  शोधकर्ताओं ने अंतरिक्ष से जुटाए गए मलबे में एक छाया की तरह का 'घोस्ट पार्टिकल' खोजा है, इससे अंतरिक्ष में एलियन की मौजूदगी की संभावना बढ़ गई है।
बकिंघम एवं शेफील्ड यूनिवर्सिटी में एस्ट्रोबॉयलोजी केंद्र के शोधकर्ताओं ने एक छोटा सा अंश खोजा है और इसका नाम उन्होंने 'लिविग बैलून' दिया है। शोधकर्ताओं का मानना है कि इसका उपयोग कभी एलियन के सूक्ष्म शारीरिक बनावट को ले जाने के लिए किया गया होगा। शोधकर्ताओं का दावा है कि 'घोस्ट पार्टिकल' यह साफ इशारा करता है कि अंतरिक्ष में एलियन की मौजूदगी है।
शोधकर्ता मिल्टन वेनराइट को कहना है कि ढूंढा गया पार्टिकल जाली वाले दुपट्टे से मिलता-जूलता है जिसकी चौड़ाई मनुष्य के बाल जैसी है। इसे पृथ्वी के समताप मंडल (स्ट्रेटस्फीयर) के 27 किलोमीटर ऊपर पाया गया। यह पार्टिकल अपने प्रकृति में जैविक है औऱ यह कार्बन एवं ऑक्सीजन से बना है।  
वेनराइट के मुताबिक वे इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि इस अंतरिक्ष के वातावरण में यह 'घोस्ट पार्टिकल' एक 'लिविंग बैलून' है जिसे एक एलियन एक जगह से दूसरे जगह जाने में इस्तेमाल कर सकता है। वेनराइट का मानना है कि इस तरह का पार्टिकल अब तक नहीं मिला है। (एजेंसी इनपुट के साथ)

sabhar http://zeenews.india.com/

Read more

मंगलवार, 27 जनवरी 2015

मिला हमेशा जवान रहने का नुस्खा

0

एक प्रोफेसर का दावा है कि उसने दक्षिण जापान के लोगों की लंबी उम्र का राज ढूंढ निकाला है. यह राज एक खास पौधे के अर्क में छुपा है, जिसे स्थानीय लोग "गेटो" के नाम से जानते हैं.
ओकिनावा की रियूक्यूस यूनिवर्सिटी में कृषि विज्ञान के प्रोफेसर शिंकिचि तवाडा ने दक्षिण जापान के लोगों की लंबी उम्र का राज ढूंढ निकाला है. तवाडा को विश्वास है कि गहरे पीले-भूरे से रंग का दिखने वाला एक खास पौधे "गेटो" का अर्क इंसान की उम्र 20 फीसदी तक बढ़ा सकता है. तवाडा कहते हैं, "ओकिनावा में कई दशक से लंबी उम्र तक जीने का दर दुनिया में सबसे ज्यादा रहा है और मुझे लगता है कि इसका कारण जरूर यहां के परंपरागत खान पान में ही छुपा है."
काइको उहारा 64 साल की हैं लेकिन अपनी उम्र से कहीं कम की दिखती हैं. इसका राज वह गेटो को बताती हैं. काइको अपनी दुकान में ऐसे सौंदर्य उत्पाद भी बेचती हैं जिनमें गेटो ही मुख्य घटक होता है, "मैं गेटो का काढ़ा पीती हूं, जो मुझे तरो ताजा कर देता है, और मैं इस पौधे के अर्क को पानी में घोल कर लगाती हूं जिससे झुर्रियां भी कम होती हैं."
दक्षिण जापान में जीते हैं लोग काफी लंबी उम्र
पौधे में छुपा है रहस्य
तवाडा पिछले 20 साल से अदरक के परिवार के एक खास पौधे का अध्ययन कर रहे हैं जिसे स्थानीय लोग "गेटो" के नाम से जानते हैं. इसे विज्ञान की भाषा में एल्पिनिया जेरूंबेट, पिंक पोर्सिलेन लिली या शेल जिंजर के नाम से भी जाना जाता है. तवाडा को लगता है कि उनके इतने लंबे शोध का फल अब मिल गया है. कुछ समय पहले ही कीड़ों पर किये एक प्रयोग में उन्हें उत्साहजनक नतीजे मिले जब उन्होंने देखा कि जिन कीड़ों को रोज गेटो की खुराक दी जा रही थी, उनकी उम्र अन्य कीड़ों के मुकाबले 22.6 प्रतिशत ज्यादा रही.
बड़ी हरी पत्तियों, लाल फलों और सफेद फूलों वाला यह पौधा सदियों से ओकिनावा के खानपान का खास हिस्सा रहा है और अब भी जंगली पौधे की तरह उगता है. तवाडा कहते हैं कि पहले लोगों को भले ही यह नहीं पता था कि इसमें रेसवेराट्रॉल नाम का एंटीऑक्सिडेंट प्रचुर मात्रा में पाया जाता है. लेकिन वे यह जरूर जानते थे कि यह पौधा उनकी सेहत के लिए फायदेमंद है. तकाडा बताते हैं, "परंपरागत रूप से ओकिनावा के लोग जानते थे कि जाड़ों में बनाया जाने वाला एक खास व्यंजन, मुची, जिसे चावल के पेस्ट को गेटो की पत्ती में लपेट कर बनाया जाता था, सर्दी से बचाने के साथ साथ ताकत भी देती थी."
दुनिया का सबसे बुजुर्ग आदमी जापान का है
'फास्ट फूड की बढ़ती ललक'
लेकिन ओकिनावा में भी चीजें बहुत बदल गई हैं. परंपरागत खानपान की चीजें जिसमें स्थानीय सब्जियों, मछलियों और समुद्री शैवालों की अधिकता होती थी, उनकी जगह अब स्टेकहाउस और बर्गर बेचने वाली दुकानें लेती जा रही हैं. ओकिनावा द्वीप समूह की राजधानी नाहा की सड़कें ऐसी दुकानों से भरती जा रही हैं.
ओकिनावा की महिलाएं आज भी बहुत लंबा जीवन जी रही हैं. सत्तासी साल की औसत आयु वाली इन महिलाओं की जीने की दर अब भी जापान में सबसे लंबी उम्र की सूची में काफी ऊपर है. लेकिन पुरूष 79.4 वर्ष की औसत आयु के साथ इस सूची में नीचे आ गए हैं और राष्ट्रीय औसत से भी कम है. और तो और इस द्वीप समूह में पुरूषों में मोटापे की दर जापान में सबसे ऊंची है. तवाडा कहते हैं, "आजकल लोग फास्टफूड बहुत खाते हैं, लंबे जीवन की प्रत्याशा कम हो रही है. समय आ गया है कि अपने क्षेत्र के खानपान की परंपराओं से दुबारा जुड़ा जाए."
गेटो का बढ़ता कोरोबार
गेटो के स्वास्थ्य से जुड़े फायदे धीरे धारे लोगों को पता चल रहे हैं. तवाडा के रिसर्च के इर्द गिर्द एक पूरा कुटीर उद्योग विकसित हो रहा है. शहर के थोड़ा बाहर इसामु कीना ने पूरे खेत में गेटो उगाया है. उनकी कंपनी रिच ग्रीन इस क्षेत्र में गेटो की सबसे बड़ी उत्पादक है. इसामु कहते हैं, "हमें ओकिनावा पर सीमित रहने की कोई जरूरत नहीं है. हम इसे दुनिया के कोने कोने तक पहुंचाना चाहते हैं."
वहीं अपनी प्रयोगशाला में काम करते तवाडा को लगता है कि लोगों ने अब इस पौधे के महत्व को समझना शुरू कर दिया है. उन्हें लगता है कि आने वाले समय में यह ओकिनावा और पूरी दुनिया को भी काफी बदल देगा, "आज गेटो का इस्तेमाल सिर्फ सुंदरता बढ़ाने के लिए किया जा रहा है. लेकिन यह इसका सिर्फ एक उपयोग है और मुझे लगता है कि जल्द ही गेटो का इस्तेमाल दवाइयों और अन्य क्षेत्रों में होने लगेगा. मैं उम्मीद करता हूं कि एक दिन गेटो पूरे द्वीप की अर्थव्यवस्था को ऊपर उठाएगा."
आरआर/आईबी (एएफपी)

sabhar :http://www.dw.de/

Read more

जब सबको पता होगा हमारे बारे में

0

कल्पना कीजिए एक दुनिया की जहां निजता जैसी कोई चीज नहीं होगी. मच्छर के साइज का एक रोबोट आए और बिना किसी अदालती आदेश के आपका डीएनए चुरा ले जाए. ऐसा कुछ सच होने वाला है. शुरुआत हो चुकी है.
आप खरीदारी के लिए जाएं और दुकानों को पहले से ही पता हो कि आपकी खरीदने की आदतें कैसी हैं. भविष्य की दुनिया की ऐसी कई तस्वीरें हार्वर्ड के कुछ प्रोफेसरों ने दावोस के विश्व आर्थिक फोरम में खींची. यहां दुनिया भर से आए राजनीतिक और आर्थिक जगत के चोटी के प्रतिनिधियों को बताया गया कि अब व्यक्तिगत निजता जैसी कोई धारणा नहीं रही. हार्वर्ड के कंप्यूटर साइंस की प्रोफेसर मार्गो सेल्टजर ने कहा, "आपका आज में स्वागत है. हम उस दुनिया में पहुंच चुके हैं. जिस निजता को हम अब तक जानते आए हैं, वह अब संभव नहीं है."
जेनेटिक्स के क्षेत्र में शोध करने वाले एक अन्य हार्वर्ड प्रोफेसर सोफिया रूस्थ ने कहा कि इंसान की व्यक्तिगत जेनेटिक सूचना का सार्वजनिक क्षेत्र में जाना अब अपरिहार्य हो गया है. रूस्थ ने बताया कि खुफिया एजेंटों को विदेशी राजनेताओं की जेनेटिक जानकारी चुराने को कहा जा रहा है ताकि उनकी बीमारियों और जिंदा रहने के समय के बारे में पता चल सके. ये जानकारियां राजनीति को निर्धारित कर सकती हैं. ऐसे सोचिए कि अगर तब मोहम्मद अली जिन्ना की बीमारी के बारे में पता होता तो शायद भारत का विभाजन नहीं होता.
जेनेटिक जानकारियां लोगों के लिए समस्या भी पैदा कर सकती हैं. सेल्टजर एक ऐसे विश्व की कल्पना करती हैं जहां सरकारों या इंश्योरेंस कंपनियों के मच्छर के आकार वाले रोबोट लोगों का डीएनए जुटाएगें या चुराएंगे. इस तरह निजता का हनन आम बात हो जाएगा. सेल्टजर कहती हैं, "ऐसा नहीं है कि यह होगा, ऐसा हो रहा है, हम आज जासूसी करने वाले राज्य में रह रहे हैं."
राजनीतिशास्त्री जोसेफ नाय ने कंप्यूटर में जानकारी को इंक्रिप्ट करने और सरकार को हर सूचना को देखने की अनुमति देने पर चल रही बहस के बारे में कहा, "सरकारें संचार में पिछला दरवाजा खुला रखने की बात कर रही हैं ताकि आतंकवादी जासूसी होने के डर के बिना संवाद न कर सकें." नाय ने कहा कि समस्या यह है कि अगर सरकारें ऐसा कर सकती हैं तो अपराधी भी कर सकते हैं. उन्होंने सवाल पूछा, "आप किससे ज्यादा चिंतित हैं, बिग ब्रदर से या बदमाश चचेरे भाई से?"
भविष्य की इस निराशावादी तस्वीर के बावजूद संतोष की बात यह है कि तकनीक इंसान को जितना खतरा पहुंचा रही है, उससे ज्यादा फायदा भी दे रही है. भविष्य के मुद्दों पर शोध करने वाले विशेषज्ञों का मानना है कि तकनीक का सकारात्मक पहलू निजताओं के हनन से कहीं ज्यादा है.
एमजे/आरआर (वार्ता) sabhar :http://www.dw.de/

Read more

सोमवार, 5 जनवरी 2015

मंगल पर 'एलियन की जांघ की हड्डी' धरती से बाहर जीवन का सबूत?

0

लंदन नासा के क्यूरियॉसिटी रोवर को मंगल की सतह पर अकेले चक्कर काटते हुए 2 साल से ज्यादा का वक्त बीत चुका है। हाल ही में इस रोवर द्वारा खींची गई एक तस्वीर से एलियन्स के वजूद में यकीन रखने वाले बेहद उत्साहित हैं। उन्हें मंगल की सतह पर कुछ ऐसा दिखा है, जिसे वे इस बात का सबूत बता रहे हैं कि हमारे अलावा इस ब्रह्मांड में कोई और भी है। मंगल की सतह पर कुछ ऐसा दिखा है, जिसे 'एलियन की जांघ की हड्डी' बताया जा रहा है। 

एलियन की तलाश और उनकी मौजूदगी को साबित करने की कोशिश में नई-नई थिअरीज पेश करने वाले लोग नासा के क्यूरियॉसिटी रोवर की खींची इस तस्वीर के आधार पर दावा कर रहे हैं कि मंगल ग्रह पर भी किसी वक्त जीवन रहा होगा। उनका दावा है कि रोवर के मैस्टकैम से 14 अगस्त को ली गई इस तस्वीर से साफ होता है कि किसी वक्त मंगल की सतह पर बड़े जानवर और शायद डायनॉसॉर तक घूमा करते थे। हालांकि, वैज्ञानिकों ने इस बात की पुष्टि नहीं की है कि हडड 

'नॉर्दर्न वॉइसेज ऑनलाइन' नाम के पोर्टल पर एक अज्ञात शख्स ने लिखा है, 'इस तस्वीर में दिख रही हड्डी से साफ होता है कि मंगल पर किसी वक्त कुछ तो रहता था।' पॉप्युलर साइट 'यूएफओ ब्लॉगर' ने तो इस तस्वीर की तुलना धरती पर पाए गए सरीसृप प्रजाति के फॉसिल्स की तस्वीरों से भी की है। वे दिखाना चाहते हैं कि तस्वीर में दिख रही चीज़ किसी जानवर की हड्डियों के अवशेष हैं। 

बहुत सारे लोगों को लगता है कि मंगल ग्रह पर जीवन है। पिछले साल कुछ वैज्ञानिकों ने यह थिअरी सामने रखी थी कि आज से करीब 6 करोड़ 60 लाख साल पहले धरती पर डायनॉसॉर का खात्मा करने वाला जो उल्कापिंड गिरा था, उसके टुकड़े जीवन बनाने के लिए उपयोगी तथ्वों को मंगल तक ले गए होंगे। मगर साइंटिस्ट्स का यह भी मानना है कि मंगल करोड़ों सालों से वीरान है और यहां पानी भी नहीं। ऐसे में यहां जीवन की संभावना का तो सवाल ही पैदा नहीं होता। 


वैज्ञानिकों का मानना है कि यह हड्डी नहीं, बल्कि पत्थर का कोई ऐसा टुकड़ा है जो हड्डी की तरह दिख रहा है। बावजूद इसके बहुत से लोग इस तस्वीर को मंगल पर जीवन होने का सबूत मानते हुए तरह-तरह की थिअरीज़ गढ़ने में जुटे हुए हैं। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही कुछ लोगों ने चांद की सतह की एक तस्वीर पर परछाई देखी थी और दावा किया था कि वह एक एलियन था। मगर बाद में नासा ने इस दावे को खारिज करते हुए इसे लोगों की कल्पना की देन करार दिया था।
sabhar :http://navbharattimes.indiatimes.com/

Read more

ऐसे आप खुद बिजली पैदा कर सकेंगे

1

वैज्ञानिकों ने विश्व के सबसे पतले इलेक्ट्रिक जेनरेटर का किया एक्सपेरिमेंट
पीटीआई, न्यू यॉर्क
अनुसंधानकर्ताओं का दावा है कि उन्होंने सबसे दुबला जेनरेटर विकसित किया है, जो देखने में ट्रांसपैरेंट, बेहद हल्का, मोड़ा जा सकनेवाला और खींचकर लंबा किए जा सकने की क्षमता से लैस होगा। कोलंबिया इंजीनियरिंग ऐंड जॉर्जिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी के रिसर्चर्स ने इसे पीजोइलेक्ट्रिसिटी नाम दिया है और पहली बार इसका एक्सपेरिमेंटल ऑब्जर्वेशन किया है। ये कमाल है मॉलेब्डेनम डाइसल्फाइड (MoS2) का। वैज्ञानिकों ने इसे एटॉमिक रूप से बेहद पतले मैटीरियल में डाला और इसका पीजोट्रॉनिक इफेक्ट देखा। वैज्ञानिकों ने पाया कि ये एक विशेष तरह के इलेक्ट्रिक जनरेटर की तरह काम कर रहा है। रिसर्चर्स ने पावर प्रोडक्शन कर इसका डिमॉन्सट्रेशन भी किया।
क्या है पीजोइलेक्ट्रिक इफेक्ट
एक खास बात और इस जेनरेटर में कि पीजोइलेक्ट्रिक इफेक्ट को इससे पहले केवल थिऑरिटिकली ही समझा गया था। पीजोइलेक्ट्रिसिटी एक ऐसा इफेक्ट है, जिसमें किसी मैटीरियल को खींचने या दबाने से बिजली पैदा होती है। इस प्रयोग से मॉलेब्डेनम डाइसल्फाइड की खासियत का भी पता चला, जिसे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में भी यूज किया जा सकता है। कोलंबिया इंजीनियरिंग के प्रफेसर जेम्स होन ने बताया कि चूंकि ये मैटीरियल काफी हलका है, ऐसे में इसे वियरेबल डिवाइस भी बनाया जा सकता है, जो आपके शरीर की ऊर्जा को बिजली में बदल देगा, जिससे आप अपना मोबाइल चार्ज करने जैसे तमाम काम कर सकेंगे।
sabhar :http://navbharattimes.indiatimes.com/

Read more

शनिवार, 3 जनवरी 2015

2014 में साइंस' के टॉप 10 आविष्कार

0

साइंस पत्रिका ने साल 2014 में सामने आईं ढेरों नई खोजों और आविष्कारों में से चुनी हैं ये 10 खास चीजें. इसमें चूहों में मिले चिरयौवन के राज से लेकर डायनासोर से जुड़े खुलासे शामिल हैं.

Orbiter Philae on the comet 67P/Churyumov-Gerasimenko
चांद पर पहला कदम रखने जैसा बड़ा कदम
साल 2014 की सबसे बड़ी वैज्ञानिक उपलब्धि रही यूरोपीय स्पेस एजेंसी के रोजेटा मिशन के नाम. 12 नवंबर को रोजेटा मिशन में ऑर्बिटर फिले को कॉमेट 67पी/चूरियूमोव-गेरासिमेंको पर सफलतापूर्वक लैंड कराया गया. फिले पर कुल 20 वैज्ञानिक उपकरण लगे हैं जो वहां धरती पर जीवन की उत्पत्ति और ब्रह्मांड की रचना से जुड़े सवालों के जवाब ढूंढ रहे हैं.

Indonesien cave painting in Sulawesi

इंसानों की बनाई सबसे पहली पेंटिंग
अक्टूबर 2014 में साइंस में छपी रिपोर्ट में बताया गया कि इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप में चूना पत्थर की गुफा में करीब 40,000 साल पुरानी पेंटिंग मिली है. इसे मानव इतिहास की सबसे पुरानी पेंटिंग माना जा रहा है. इससे पहले तक सबसे पुरानी पेंटिंग यूरोप में मिली मानी जाती थी.
DNA

पहला सेमी-सिंथेटिक जीव
कैलिफोर्निया के स्क्रिप्स रिसर्च इंस्टीट्यूट के वैज्ञानिकों ने एक बैक्टीरिया ई. कोलाई के डीएनए को बढ़ाने में सफलता पाई. उन्होंने एक सूक्ष्मजीव के डीएनए में दो सिंथेटिक बेस पेयर जोड़ने में कामयाबी पाई. यह बेस पेयर जेनेटिक्स की दुनिया के अक्षर जैसे हैं जिनके क्रम से ही किसी जीव के लक्षण बनते हैं. इस प्रयोग के माध्यम से उन्होंने एक जीते जागते जीव के जीनोटाइप में परिवर्तन ला दिया.

Reconstruction of Archaeopteryx
डायनासोर से चिड़िया
कई रिसर्चरों ने चिड़ियों और डायनासोरों के बीच संबंधों पर काम किया. ऐसी एक खोज में पाया गया कि जैसे जैसे डायनासोरों में हल्की हड्डियां विकसित होने लगीं, वे खाना और आश्रय ढूंढने में बेहतर होने लगे. विकास के क्रम में आगे चलकर पंख विकसित हुए और वे उड़ कर एक जगह से दूसरी जगह पहुंचने लगे और इस तरह पक्षी बने.
An insulin injection.

डायबिटीज का इलाज
रिसर्चरों ने ऐसी थेरेपी विकसित की जिसमें इंसुलिन पैदा कर सकने वाली बीटा कोशिकाओं का पुनर्निर्माण किया जा सके. बीटा कोशिकाएं ही इंसान के पैंक्रियाज य अग्नाशय में पर्याप्त इंसुलिन पैदा करवाती हैं जिससे ब्लड शुगर का स्तर सामान्य बना रहे. टाइप 1 डायबिटीज के मरीजों में बीटा कोशिकाएं नहीं पाई जातीं और इसीलिए उन्हें इंसुलिन के इंजेक्शन लेने पड़ते हैं. इस खोज से डायबिटीज का इलाज मिलने की उम्मीद जगी है.
lab mouse

चिरयौवन का स्रोत
रिसर्चरों ने एक युवा चूहों के रक्त से जीडीएफ11 नाम का एक प्रोटीन अलग किया और उसे बूढ़े चूहों में इंजेक्ट कर दिया. नतीजे चौंकाने वाले थे. बूढ़े चूहों में मांसपेशियों और मस्तिष्क का फिर से विकास होने लगा. इस तरह रक्त और प्लाज्मा की मदद से वैज्ञानिक चूहों में याददाश्त को सुधारने में सफल रहे. अब इस तरह के परीक्षण किए जा रहे हैं जिससे रक्त प्लाज्मा ट्रीटमेंट कर अल्जाइमर्स जैसी बीमारियां रोकी जा सके.
Synapses

मस्तिष्क की प्रोग्रामिंग
2014 में ऑप्टोजेनेटिक्स के क्षेत्र में काफी प्रगति हुई. रिसर्चरों ने अनुवांशिक रूप से बदले गए खास चूहों के दिमाग में लेजर लाइटों की बीम फेंक कर उनकी बुरी यादों को अच्छी यादों में बदल दिया. अब स्टैनफोर्ड के वैज्ञानिक इस तरीके का इस्तेमाल कर कई तरह की दिमागी परेशानियों को दूर करने के उपाय खोज रहे हैं.
16 TrueNorth Chips

कंप्यूटर चिप में इंसानी दिमाग के गुण
आईबीएम के इंजीनियरों ने न्यूरोमॉर्फिक चिप्स बनाने में कामयाबी पाई, जो इंसानी दिमाग की नकल कर सकने वाली एक सेमीकंडक्टर डिवाइस होती है. ट्रूनॉर्थ नाम की एक नई तरह की चिप पैटर्नस् को पहचानने और अलग तरह की चीजों के बीच भेद कर पाने में बहुत अच्छी साबित हुई है.

Science intelligent mini-robots
रेंगने वाले रोबोट
कई कंप्यूटर वैज्ञानिकों ने रोबोटों में 'स्वॉर्म इंटेलिजेंस' को बेहतर बनाने पर काम किया है. इसका अर्थ है बिना इंसानी मदद के कई सारे रोबोटों के बीच एक दूसरे के साथ मिलकर कुछ बना पाने की क्षमता.

Science mini-Satellites Archive 2009
छात्रों के सैटेलाइट
इस तस्वीर में छात्र अपने खुद बनाई मिनी-सैटेलाइट पर काम पूरा कर रहे हैं. साल 2014 में ही करीब 75 ऐसी सैटेलाइटों को धरती के पास वाले ऑर्बिट में भेजा गया. इनमें से हर सैटेलाइट किसी खास शोध को करने में बहुत अच्छी रही लेकिन इनमें बहुत सारे उपकरणों को लगाने की संभावना नहीं.

sabhar : http://www.dw.de/



Read more

पहला मेंढक जो अंडे नहीं बच्चे देता है

2

वैज्ञानिकों को इंडोनेशियाई वर्षावन के अंदरूनी हिस्सों में एक ऐसा मेंढक मिला है जो अंडे देने के बजाय सीधे बच्चे को जन्म देता है.

Der Israelische Scheibenzüngler

एशिया में मेंढकों की एक खास प्रजाति 'लिम्नोनेक्टेस लार्वीपार्टस' की खोज कुछ दशक पहले इंडोनेशियाई रिसर्चर जोको इस्कांदर ने की थी. वैज्ञानिकों को लगता था कि यह मेंढक अंडों की जगह सीधे टैडपोल पैदा कर सकता है, लेकिन किसी ने भी इनमें प्रजनन की प्रक्रिया को देखा नहीं था. पहली बार रिसर्चरों को एक ऐसा मेंढक मिला है जिसमें मादा ने अंडे नहीं बल्कि सीधे टैडपोल को जन्म दिया. मेंढक के जीवन चक्र में सबसे पहले अंडों के निषेचित होने के बाद उससे टैडपोल निकलते हैं जो कि एक पूर्ण विकसित मेंढक बनने तक की प्रक्रिया में पहली अवस्था है. टैडपोल का शरीर अर्धविकसित दिखाई देता है.
इसके सबूत तब मिले जब बर्कले की कैलिफोर्निया यूनीवर्सिटी के रिसर्चर जिम मैकग्वायर इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप के वर्षावन में मेंढकों के प्रजनन संबंधी व्यवहार पर रिसर्च कर रहे थे. इसी दौरान उन्हें यह खास मेंढक मिला जिसे पहले वह नर समझ रहे थे. गौर से देखने पर पता चला कि वह एक मादा मेंढक है, जिसके साथ करीब एक दर्जन लिसलिसे से बच्चे हैं.मैकग्वायर की यह रिसर्च साइंस पत्रिका 'प्लोस वन' में छपी है. वह बताते हैं, "दुनिया भर लगभग सभी मेंढकों में यानि करीब 6,000 से ज्यादा प्रजातियों में बाहरी निषेचन ही होता है. लेकिन यह मेंढक उन 10 या 12 प्रजातियों में से है जिनमें आंतरिक निषेचन होता है. उनमें से भी यह एकलौता ऐसा है जो बच्चे को जन्म देता है. जबकि बाकी मेंढक निषेचित अंडे देते हैं."
अफ्रीकी देशों में पाए जाने वाले कुछ मेंढकों में भी आंतरिक निषेचन होता है और वे फ्रॉगलेट को जन्म देते हैं जो कभी टैडपोल अवस्था से नहीं गुजरते. यूनीवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया से जारी बयान के मुताबिक कुछ मेंढक अंडों को पीछे की थैली में या मुंह के अंदर थैली में रखते हैं. पहले मेंढकों की दो ऐसी प्रजातियां भी मिली हैं जो बच्चे निकलने तक अंडों को खुद अपने ही पेट में रखते थे. अब खत्म हो चुकी मेंढक की इस किस्म में वे अपने निषेचित अंडों को खुद ही निगल जाते और तैयार हो जाने पर उन्हें मुंह से ही फ्रॉगलेट के रूप में बाहर निकालते थे. sabhar :http://www.dw.de/


Read more

Ads

 
Design by Sakshatkar.com | Sakshatkartv.com Bollywoodkhabar.com - Adtimes.co.uk | Varta.tv