सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

चेरी की खेती

#
------------+++++++++++----------------
चेरी सबसे मनमोहक फल हैं।खट्टा- मिठा स्वाद , गहरा लाल रंग और बेहद आकर्षक दिखने वाला चेरी  मानसून और गर्मियों का फल है। ये खट्टा-मीठा फल खाने में जितना टेस्टी होता है। सेहत के लिए उतना ही फायदेमंद होता है। इसमें पाए जाने वाले कार्बोहाइड्रेट, विटामिन ए, बी और सी, बीटा कैरोटीन, कैल्शियम, लोहा, पोटेशियम, फॉस्फोरस शरीर को स्वस्थ रखने का काम करते हैं। इन पोषक तत्वों की वजह से चेरी को सूपरफूड की श्रेणी में रखा जाता है। यही पोषक कई प्रॉबल्म को दूर करने में मददगार होता है। अगर रोज 10 चेरी खाई जाए तो आप कई बीमारियों से बच सकते हैं।
आंखों के लिए फायदेमंद

चेरी में विटामिन ए की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसको खाने से आंखों से संवंधित समस्याएं नहीं होती। जिन लोगों को मोतियाबिंद की समस्या हो उनको रोजाना चेरी खानी चाहिए।

याद्दाशत बढाएं
चेरी में याद्दाशत बढ़ाने वाले गुण पाए जाते हैं। जिन लोगों को बातें या चीजें भूलने लगती हैं। उनके लिए चेरी खाना बहुत फायदेमंद होता है। 

अनिद्रा की समस्या से छुटकारा
चेरी में मेलाटोनिन की बहुत मात्रा होती है, जो अनिद्रा की समस्या से छुटकारा दिलाता है। रोजाना सुबह-शाम 1 गिलास चेरी का जूस पीने से अच्छी नींद आने लगेगी। 

 हड्डियां मजबूत
आजकल बहुत से लोगों को हाथों-पैरों की हड्डियों में दर्द होने या हड्डियां संबंधी कई प्रॉबल्मस होने लगती है। हड्डियों की समस्याओं से राहत पाने के लिए रोजाना चेरी खाएं। 

 दिल को रखे हैल्दी
चेरी में आयरन, मैगनीज, जिंक, पोटेशियम आदि कई पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं। इसके साथ ही इसमें बिटा कैरोटीन तत्व भी होता है जो दिल की बीमारी को दूर करने में मदद करता है।

कैंसर
चेरी में मौजूद एंटीआक्सीडेंट्स शरीर को रोगों से लड़ने की शक्ति देते हैं। इसके साथ ही चेरी में फिनॉनिक एसिड और फ्लेवोनॉयड भी होता है जो कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के ऊतकों को बढ़ने से रोकते है। 

 वजन करें कंट्रोल
जो लोग वजन कम करना चाहते हैं उनके लिए चेरी किसी औषधि से कम नहीं है। चेरी में वसा की मात्रा बहुत कम पाई जाती है। इसके साथ 70 % पानी होता है जो घुलनशील फाइबर के लिए अच्छा होता है। रोजाना चेरी खाने वजन कंट्रोल में रहने के साथ ही पाचन तंत्र मजबूत होता। 

 ब्लड प्रैशर रखे ठीक
चेरी में पोटैशियम की मात्रा होती है जो शरीर में स्थित सोडियम की मात्रा कम कर देता है।  इस वजह से शरीर का रक्तचाप स्तर सामान्य हो जाता है। इसी के साथ कोलेस्ट्रोल का स्तर भी कंट्रोल में रहता है। 

डायबिटीज में सहायक
रोजाना चेरी खाने से डायबिटीज की समस्या से राहत पाई जा सकती है। चेरी में पाए जाे वाले गुण चेहरे की रंगत को साफ करने से साथ ही शरीर में इन्सुलिन की मात्रा को कम करके डायबिटीज के स्तर को कम करता है।

त्वचा में लाएं निखार
त्वचा को सॉफ्ट बनाने और रंगत निखारने के लिए चेरी का फल खाएं। आप चाहे तो चेरी का पेस्ट बनाकर भी चेहरे पर लगा सकते हैं। चेरी के पेस्ट को नियमित रूप से चेहरे पर लगाने से मृत कोशिकाएं हट जाती है। डैड सैल्स हटने से चेहरे पर निखार आने लगता है।

चेरी की खेती विश्व में सबसे अधिक यूरोप और एशिया, अमेरिका, तुर्की आदि देशों में की जाती है| जबकि भारत में इसकी खेती उत्तर पूर्वी राज्यो और हिमाचल प्रदेश, कश्मीर, उत्तराखंड आदि राज्यों में कि जाती है| चेरी स्वास्थ्य के लिये अच्छा फल माना जाता है| यह एक खट्टा-मीठा गुठलीदार फल है| इसमें भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाये जाते है, जैसे- विटामिन 6, विटामिन ए, नायसिन, थायमिन, राइबोफ्लैविन पोटेशियम, मैगनिज, काॅपर, आयरन तथा फस्फोरस प्रचूर मात्रा में पाए जाते है| इसके फल में एंटीआॅक्सीडेट अधिक मात्रा में होता है, जो स्वास्थ के लिये अधिक अच्छा माना जाता है|

इसको तीन वर्गो में विभाजित किया जाता है, जैसे-

 
1. मीठी चेरी जिसे प्रूनस एवियम कहते है, इसकी मूल क्रोमोजोम संख्या एन- 8 है, इसमें दो वर्ग की चेरी शामिल है एक हार्ट और दूसरी बिगारो|

2. खट्टी चेरी जिसका वैज्ञानिक नाम प्रूनस सीरैसस है, इसमें भी दो वर्ग की चेरी शामिल है, जैसे- एक अमरैलो तथा दूसरी मोरैलो|

3. ड्यूक चेरी जो पहले व दूसरे के संकरण से निकली है, यह एक पालीप्लायड चेरी है, जिसकी मूल क्रामोजोम संख्या 2एन- 32 है, सभी चेरी रोजेसी कुल की सदस्य हैं|

यह भी पढ़ें- बादाम की खेती कैसे करें, जानिए उपयुक्त जलवायु, किस्में, रोग रोकथाम, पैदावार

उपयुक्त जलवायु
चेरी की खेती समुद्रतल से 2,100 मीटर की ऊँचाई के नीचे सफलतापूर्वक पैदा नहीं की जा सकती|परन्तु कश्मीर और कुल्लू की घाटियों में इसे 1500 मीटर की ऊँचाई पर भी सफलतापूर्वक पैदा किया जा सकता है| गर्मी में वातावरण ठंडा और शुष्क होना चाहिए| इसे लगभग 120 से 150 दिन तक अच्छी ठंडक यानि 7 डिग्री सेंटीग्रेट से कम तापमान की आवश्यकता होती है| अतः जिन स्थानों में उक्त दिनो तक 7 डिग्री सेंटीग्रेट से कम तापमान मिलता है वहीं इसे सफलतापूर्वक पैदा किया जा सकता है|

भूमि का चुनाव

 
चेरी की खेती विभिन्न प्रकार की भूमि में की जा सकती है| परन्तु इसके लिये रेतीली-टोमट मिट्टी को अच्छा माना जाता है| रेतीले टोमट मिट्टी जिसका पीएच मान 6.0 से 7.5 होना चाहिए| इस मिट्टी में नमी के साथ साथ साथ उपजाऊ होना भी आवश्यक है| चेरी की खेती के फूलों व फलों को पाले से बचाना जरूरी है|

उन्नत किस्में
चेरी की खेती के लिए अनेक किस्में उपलब्ध है, लेकिन व्यवसायिक दृष्टि से उगाई जाने वाली कुछ किस्में इस प्रकार है, जैसे-

जल्दी तैयार होने वाली किस्में- फ्रोगमोर अर्ली, ब्लेक हार्ट, अर्ली राईवरर्स, एल्टन|

मध्य समय में तैयार होने वाली किस्में- बेडफोर्ड प्रोलोफिक, वाटरलू|

देर से तैयार होने वाली किस्में- इम्परर, फ्रैंसिस, गर्वरनर उड|

यह भी पढ़ें- खुबानी की खेती कैसे करें, जानिए उपयुक्त जलवायु, किस्में, रोग रोकथाम, पैदावार

चेरी की किस्में जिन्हें बिगररेउ और हार्ट समूहों में बांटा गया है, जैसे-

बिगररेउ समूह- इस समूह का चेरी सामान्यतः इसका आकार गोलाकार तथा आमतौर पर फल का रंग अंधेरे से हल्के लाल भिन्न होता है, इसमें संकर किस्में जैसे- लैपिंस, सिखर सम्मेलन, सनबर्ट, सैम और स्टेला आदि है|

 
हार्ट समूह- इस समूह के तहत चेरी फल दिल का आकार का होता है, और फल का रंग हल्का लाल तथा रेडिस रंग का होता है|

भारत में चेरी की क्षेत्र के आधार पर किस्में इस प्रकार है, जैसे-

हिमाचल प्रदेश- वाइट हार्ट, स्टैला, लैम्बर्ट, पींक अर्ली, तरतरियन, अर्ली रिवर और ब्लैंक रिबलन आदि|

जम्मू कश्मीर- बिगरेयस नायर ग्रास, अर्ली परर्पिल, गुनेपोर, ब्लैक हार्ट आदि|

उत्तर प्रदेश- गर्वेनश वुड, बेडफोर्ड, ब्लैक हार्ट आदि|

पौधे तैयार करना
पौधे तैयार बीज के माध्यम से या जड़ कटाई द्वारा किए जाते है| मुख्य रूप से ग्राफ्टिंग पद्धति के माध्यम से चेरी पौधों को लगाया जा सकता है| आमतौर पर बीज अंकुरण के लिए शीतल उपचार की आवश्यकता होती है| आमतौर पर इसके बीज पूरी तरह से पके फल से निकाले जाते हैं| इन बीज को सूखे और ठंडे स्थान पर संग्रहीत किया जाना चाहिए| लगभग एक दिन के लिए इसके बीज को विशेष विधि से भिगोया जाता है|

पौधे ऊपर उठी क्यारियों में लगाए जाते हैं, इन क्यारियों की चैड़ाई 105 से 110 सेंटीमीटर व ऊँचाई लगभग 15 सेंटीमीटर रखनी चाहिए, दो क्यारियों के बीच में 45 सेंटीमीटर का अन्तर रखा जाना चाहिए| क्यारियों में पौधों को चार पंक्तियों के बीच में 15 से 25 सेंटीमीटर की दूरी व पौधे की आपसी दूरी सेंटीमीटर रखना आवश्यक है| पौधों की रोपाई दिन के ठंडे समय में की जानी चाहिए|

प्रवर्धन और मूलवृन्त
चेरी की खेती या बागवानी हेतु कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में चेरी का अलेंगिक प्रवर्धक रोपण द्वारा तथा चश्मा चढ़ाकर किया जाता है| रोपण फरवरी में करते है और रिंग चश्मा जून और सितम्बर में चढ़ाते हैं| कश्मीर में चेरी का रोपण मैजर्ड प्रकंद से जो सकर्स निकलते है, उन पर किया जाता है| हिमाचल प्रदेश में इसका पाजा के बीजू पौधों पर रोपण करते है| पाजा के पेड़ जंगली पैमाने पर हिमाचल प्रदेश में उगते हैं, इनके पत्ते गिरते नहीं, अभी हाल ही में प्रूनस कारन्यूटा का भी प्रकंद इस्तेमाल किया गया है|

नर्सरी पैमाने पर यह सफल साबित हुआ है, कारन्यूटा का प्रकंद ओजस्वी और ठंड और वैक्टरीनियल गमोसिस के प्रति सहिष्णु है|अन्य देशों में माजार्ड और माहले के प्रंकद अधिक इस्तेमाल किये जाते हैं| फ्रांस और जर्मनी में स्टाक्टन मोरेलो का प्रकंद भी इस्तेमाल किया जाता हैं, खट्टी चेरी के लिए यह एक अच्छा प्रकंद है| सेब की तरह चेरी में अभी कोई बामन किस्म का प्रकन्द विकसित नहीं किया गया है|

पौधरोपण

चेरी में रेखांकन एवं पौध रोपण अन्य अष्ठिफलों जैसे आडू, प्लम आदि की तरह किया जाता है| पेड़ लगभग 10 मीटर की दूरी पर लगाये जाते हैं| लगाने के बाद लकड़ी गाढ़कर पौधो को आरम्भ में सहारा देना चाहिये| सूरज की तेज रोशनी से पौधे के तने पर बूरा प्रभाव पड़ता है| अतः इससे बचने के लिए तने पर चूने का लेप कर दें या इसे किसी कार्ड बोर्ड की पट्टी से ढ़क देना चाहिए| चेरी की खेती के लिए खेत की तैयारी और रोपण की अधिक जानकारी के लिए आडू की खेती कैसे करें लेख पढ़ें- आड़ू की खेती कैसे करें, जानिए उपयुक्त जलवायु, किस्में, रोग रोकथाम, पैदावार

परागण
चेरी की लगभग सभी किस्मों में स्वअनिषेच्यता पायी जाती है| अतः इनमें पर-परागण आवश्यक होता है| कुछ किस्मों में जैसे बिंग, लैम्बर्ट और नेपोलियन आदि में पर अनिषेच्यता भी मिलती है, इन किस्मों के लिए डूय्‌क किस्म परागण का काम करती है| अधिकांश मीठी किस्मों के परागण के लिए फ्रागमोर किस्म सबसे अच्छी पाई गयी है और खट्टी किस्मों में स्व-परागण से फल बनते हैं| अतः इनमें परागकारी किस्म लगाने की आवश्यकता नहीं पडती हैं|

सिंचाई और खरपतवार

मीठी चेरी को अन्य फलों की अपेक्षा बहुत कम सिंचाई की आवश्यकता होती है| इसका कारण यह है, कि इसके फल बहुत जल्दी पककर तैयार हो जाते हैं| जिससे इन्हें अधिक गर्मी का सामना नहीं करना पड़ता| परन्तु यदि ऐसी सूखी जलवायु में इसके पेड़ हों जहां उत्स्वेदन की क्रिया अधिक हो तो ऐसे स्थान में पेडों को पानी की आवश्यकता पडेगी| नमी बनाये रखने के लिए इसके उद्यान में मल्चिंग (पलवार बिछाना) अधिक लाभप्रद सिद्व हुई है| खट्टी चेरी में उत्स्वेदन अधिक होता है| अतः इसे अधिक पानी की आवश्यकता पड़ती है| चेरी के बाग में खरपतवार नहीं होने चाहिए|

खाद और उर्वरक
स्वीट चेरी के पेड़ आडू की अपेक्षा अधिक नाइट्रोजन लेने की क्षमता रखते हैं| पोटाश की कमी के लक्षण भी पेड़ों पर नहीं मिलते क्योंकि मिट्टी से पोटाश लेने की क्षमता इसके पेड़ों में अधिक होती है| खाद की जो मात्रा सेब के लिए बतायी गयी है, वही मात्रा स्वीट चेरी को भी दी जानी चाहिए| खट्टी चेरी को नाइट्रोजन की अधिक मात्रा दी जानी चाहिए| इसके लिए आप सेब की खेती कैसे करें पढ़ें- सेब की खेती कैसे करें, जानिए उपयुक्त जलवायु, किस्में, रोग रोकथाम, पैदावार

सघाई और कटाई-छटाई

चेरी के पेड़ बिना अधिक काट छांट के ही उचित आकार ग्रहण कर लेते हैं, फिर भी पेड़ों की ट्रेनिंग परिवर्तित अग्र प्ररोह विधि द्वारा की जाती है| मीठी चेरी में फूल दीर्घकालीन स्पर पर लगते हैं| ये स्पर 10 से 12 साल तक फूल-फल देते रहते हैं| इसलिए अन्य पर्ण पाती फल वृक्षों की अपेक्षा इसमें नयी लकड़ी के लिए बहुत कम काट-छांट की आवश्यकता होती है| यदि पेड़ की ट्रेनिंग ठीक ढंग से की गई तो फलत में आये पेड़ को उत्पादन में रखने के लिए किसी विशेष काट-छाट की आवश्यकता नहीं होती|

काट-छांट इस प्रकार करनी चाहिए कि प्रत्येक वर्ष लगभग 10 प्रतिशत पुराने स्पर निकाल दिये जायें जिससे नये स्पर का निकास हो सके| कहने का तात्पर्य यह है कि इसमें बहुत हल्की काट-छांट की जरुरत पड़ती है| हल्की काट-छांट के अतिरिक्त बाग की मिट्टी सही हालत में रखना आवश्यक है| जिससे इसका अच्छा उत्पादन दीर्घ काल तक मिलता रहता है|

रोग और कीट रोकथाम
बैक्टीरियल गमोसिस- बैक्टीरियल गमोसिस चेरी का प्रमुख रोग है|

रोकथाम- रोगजनित भाग को छीलकर अगल कर लें और चौबटिया पेस्ट लगाये| पतछड़ और बसंत ऋतु में एक एक छिड़काव बोर्डोमिश्रण का करें|

लीफ स्पाट- ग्रसित पत्तियों में बैंगनी धब्बे बन जाते हैं, जो बाद में बढ़कर लाल-भूरे क्षेत्र के अन्दर भूरे रंग के दिखते हैं| जब धब्बों के सूखे हुए क्षेत्र झड़ जाते हैं, तोपत्तियों में छेद दीखने लगते हैं, बाद में पूरीपत्ती का हरपन समाप्त हो जाता है, और पत्तियाँ गिर जाती है|

रोकथाम- पत्तों के गिरने या कलियों के सूखने के समय ज़ीरम या थीरम 0.2 प्रतिशत का छिड़काव करें|

भुरी व्याधि- फल तोड़ते समय वातावरण की अर्द्रता के कारण यह रोग फैलता है| मीठी और ड्यूक किस्मों में इसका प्रकोप अधिक होता है| सडे़ हुए हिस्सों में पाउडर की तरह भूरे रंग के स्पोर बन जाते हैं|

रोकथाम- कैप्टान का छिड़काव दो बार करें 15 दिन के अन्तराल से|

ब्लेक फ्लाई- चेरी की खेती का यह मुख्य हानिकारक कीट है, नये साखाओं व पत्तियों को इसके झुंड कुंचित कर देते हैं और शहद जैसा पदार्थ छोड़ते हैं| जो फलों को बाजार के अयोग्य बना देते हैं|

रोकथाम- उपचार के लिए नीम का काढ़ा कीटनाशी या रोगोर का प्रयोग करें|

फल तुडाई और पैदावार 
चेरी के पेड़ लगाने के पांचवें साल बाद फल देना आरम्भ कर देते हैं और दस साल तक अच्छी तरह फलने लगते हैं| इसके पेड़ काफी दीर्द्यजीवी होते है और अच्छी देखभाल से 50 साल तक फल देते रहते हैं| फल मई के मध्य में पकना आरम्भ हो जाते हैं, इसमें कभी-कभी फल फटने की समस्या गम्भीर हो जाती है| परन्तु बिंग और ब्लैक हार्ट किस्मों के फल अधिक नहीं फटते| चेरी में फल विरलन करने की आवश्यकता नहीं होती क्योंकि उपज प्रायः कम होती है|

एक पेड़ से लगभग 15 से 25 किलोग्राम फल पैदा होते हैं| फल पकने के पहले तोड़ना ठीक रहता है, क्योंकि पूरा पकने पर वे जल्द खराब होने लगते है| फलों को छोटी छोटी टोकरियों या लकड़ी के बक्सों में पैक किया जाता है| मीठी चेरी ताजी ही खायी जाती है| खट्टी को शाक के रुप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है| इसका मुरब्बा भी अच्छा बनता है, डिब्बाबन्दी के लिए भी इसका इस्तेमाल होता हैं|
#एक_पहल
#आजाद_मन 
अनील शाह 
#जन_सेवा_समाज_सेवा
#किसान_की_जीत_देश_का_हीत

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

क्या है आदि शंकर द्वारा लिखित ''सौंदर्य लहरी''की महिमा

?     ॐ सह नाववतु । सह नौ भुनक्तु । सह वीर्यं करवावहै । तेजस्वि नावधीतमस्तु मा विद्विषावहै । ॐ शान्तिः शान्तिः शान्तिः ॥  अर्थ :'' हे! परमेश्वर ,हम शिष्य और आचार्य दोनों की साथ-साथ रक्षा करें। हम दोनों  (गुरू और शिष्य) को साथ-साथ विद्या के फल का भोग कराए। हम दोनों एकसाथ मिलकर विद्या प्राप्ति का सामर्थ्य प्राप्त करें। हम दोनों का पढ़ा हुआ तेजस्वी हो। हम दोनों परस्पर द्वेष न करें''।      ''सौंदर्य लहरी''की महिमा   ;- 17 FACTS;- 1-सौंदर्य लहरी (संस्कृत: सौन्दरयलहरी) जिसका अर्थ है “सौंदर्य की लहरें” ऋषि आदि शंकर द्वारा लिखित संस्कृत में एक प्रसिद्ध साहित्यिक कृति है। कुछ लोगों का मानना है कि पहला भाग “आनंद लहरी” मेरु पर्वत पर स्वयं गणेश (या पुष्पदंत द्वारा) द्वारा उकेरा गया था। शंकर के शिक्षक गोविंद भगवदपाद के शिक्षक ऋषि गौड़पाद ने पुष्पदंत के लेखन को याद किया जिसे आदि शंकराचार्य तक ले जाया गया था। इसके एक सौ तीन श्लोक (छंद) शिव की पत्नी देवी पार्वती / दक्षिणायनी की सुंदरता, कृपा और उदारता की प्रशंसा करते हैं।सौन्दर्यलहरी/शाब्दिक अर्थ सौन्दर्य का

क्या हैआदि शंकराचार्य कृत दक्षिणामूर्ति स्तोत्रम्( Dakshinamurti Stotram) का महत्व

? 1-दक्षिणामूर्ति स्तोत्र ;- 02 FACTS;- दक्षिणा मूर्ति स्तोत्र मुख्य रूप से गुरु की वंदना है। श्रीदक्षिणा मूर्ति परमात्मस्वरूप शंकर जी हैं जो ऋषि मुनियों को उपदेश देने के लिए कैलाश पर्वत पर दक्षिणाभिमुख होकर विराजमान हैं। वहीं से चलती हुई वेदांत ज्ञान की परम्परा आज तक चली आ रही  हैं।व्यास, शुक्र, गौड़पाद, शंकर, सुरेश्वर आदि परम पूजनीय गुरुगण उसी परम्परा की कड़ी हैं। उनकी वंदना में यह स्त्रोत समर्पित है।भगवान् शिव को गुरु स्वरुप में दक्षिणामूर्ति  कहा गया है, दक्षिणामूर्ति ( Dakshinamurti ) अर्थात दक्षिण की ओर मुख किये हुए शिव इस रूप में योग, संगीत और तर्क का ज्ञान प्रदान करते हैं और शास्त्रों की व्याख्या करते हैं। कुछ शास्त्रों के अनुसार, यदि किसी साधक को गुरु की प्राप्ति न हो, तो वह भगवान् दक्षिणामूर्ति को अपना गुरु मान सकता है, कुछ समय बाद उसके योग्य होने पर उसे आत्मज्ञानी गुरु की प्राप्ति होती है।  2-गुरुवार (बृहस्पतिवार) का दिन किसी भी प्रकार के शैक्षिक आरम्भ के लिए शुभ होता है, इस दिन सर्वप्रथम भगवान् दक्षिणामूर्ति की वंदना करना चाहिए।दक्षिणामूर्ति हिंदू भगवान शिव का एक

पहला मेंढक जो अंडे नहीं बच्चे देता है

वैज्ञानिकों को इंडोनेशियाई वर्षावन के अंदरूनी हिस्सों में एक ऐसा मेंढक मिला है जो अंडे देने के बजाय सीधे बच्चे को जन्म देता है. एशिया में मेंढकों की एक खास प्रजाति 'लिम्नोनेक्टेस लार्वीपार्टस' की खोज कुछ दशक पहले इंडोनेशियाई रिसर्चर जोको इस्कांदर ने की थी. वैज्ञानिकों को लगता था कि यह मेंढक अंडों की जगह सीधे टैडपोल पैदा कर सकता है, लेकिन किसी ने भी इनमें प्रजनन की प्रक्रिया को देखा नहीं था. पहली बार रिसर्चरों को एक ऐसा मेंढक मिला है जिसमें मादा ने अंडे नहीं बल्कि सीधे टैडपोल को जन्म दिया. मेंढक के जीवन चक्र में सबसे पहले अंडों के निषेचित होने के बाद उससे टैडपोल निकलते हैं जो कि एक पूर्ण विकसित मेंढक बनने तक की प्रक्रिया में पहली अवस्था है. टैडपोल का शरीर अर्धविकसित दिखाई देता है. इसके सबूत तब मिले जब बर्कले की कैलिफोर्निया यूनीवर्सिटी के रिसर्चर जिम मैकग्वायर इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप के वर्षावन में मेंढकों के प्रजनन संबंधी व्यवहार पर रिसर्च कर रहे थे. इसी दौरान उन्हें यह खास मेंढक मिला जिसे पहले वह नर समझ रहे थे. गौर से देखने पर पता चला कि वह एक मादा मेंढक है, जिसके