Sakshatkar.com : Sakshatkartv.com

.

Comments

You might like

Subscribe Us

सोमवार, 13 सितंबर 2021

वाक् शुद्धि : हर ध्वनि हम पर असर डालती है

0



अध्यात्म की साधना करने वालों को मन्त्रों का जप करने की सलाह क्यों डी जाती है? क्या असर होता है उस ध्वनि का जो हम बोलते हैं? क्या है वाक् शुद्धि, मंत्र साधना?

 हम जिस तरह की ध्वनि सुनते हैं उसका अपने ऊपर असर तो हम कई बार महसूस कर लेते हैं, लेकिन कभी सोचा है कि हम जो बोलते हैं उसका असर हम पर क्या होता है? हमारी बोली गई ध्वनि का असर सुनने वाले से अधिक खुद हम पर पड़ता है। कैसे?

 
जीवन के सूक्ष्म आयामों को जानने और समझने के लिए, शरीर, मन, रसायन, (न्युरोलोजिकल) तंत्रिका तंत्र और ऊर्जा तंत्र को तैयार करना जरूरी होता है। व्यक्ति के पास एक ऊर्जावान भौतिक शरीर होना चाहिए। तंत्रिका तंत्र पूरी तरह सक्रिय और जीवंत होना चाहिए। प्राणशक्ति पूरी तरह सक्रिय और संतुलित होनी चाहिए और आपका मन बाधक नहीं बल्कि सहायक होना चाहिए। सवाल यह है कि इसकी तैयारी में कितने जीवन लगेंगे? यह निर्भर करता है कि आप कितने बिगड़े हुए हैं।

हो सकता है कि आप उस आदमी को न रोक पाएं, जो आपके बगल में चिल्ला रहा हो, लेकिन कम से कम आप जो बोलते हैं, उस ध्वनि को तो शुद्ध कर सकते हैं। क्योंकि आप जिन ध्वनियों का उच्चारण करते हैं, उनका असर आपके ऊपर सबसे अधिक होता है।

आपकी जो जीवनशैली है और आप अपने भीतर जिस किस्म का रसायन विकसित कर रहे हैं, उसके कारण तंत्रिका तंत्र गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो सकता है। लेकिन भले ही आपका सिस्टम बुरी तरह बिगड़ा हुआ हो, आपने लगातार अपने अंदर गलत रसायन पैदा किया हो और उसने आपके तंत्रिका तंत्र को बेकार कर दिया हो, यहां तक कि अगर आपने बाहरी मदद से अपने शरीर में रसायन डाले हों और उससे आपको बुरी तरह नुकसान पहुंचा हो, तब भी अगर आप ईमानदारी से कोशिश करना चाहते हैं, तो लगभग हर किसी के लिए यह तैयारी संभव है।
सिर्फ उन्हीं लोगों के लिए यह संभव नहीं है जिन्हें कुछ खास रोगों ने स्थायी नुकसान पहुंचा दिया हो। उन्हें और अधिक समय की जरूरत होगी। दूसरों के लिए, यह सिर्फ प्राथमिकता का सवाल है। यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप कितना समय देते हैं, दिन में 21 मिनट या 21 घंटे या उसके बीच कहीं। चुंकि यह संभव है, इसलिए इस बारे में बात करना और कोशिश करना महत्वपूर्ण है। अगर ऐसी कोई संभावना ही नहीं होती, तो इन सब बातों का कोई मतलब नहीं होता।

सही किस्म की ध्वनियां

सही तरह के भोजन, विचार, श्वास प्रक्रिया, मनोभाव और भावनाओं से आपके शरीर को ठीक करते हुए उसका कायाकल्प किया जा सकता है। इसी तरह उचित शब्दों को बोलना और सही तरह की ध्वनियां सुनना भी महत्वपूर्ण है। इससे आपका तंत्रिका तंत्र अपने आस-पास के जीवन के प्रति संवेदनशील हो पाएगा। क्या आपने ध्यान दिया है कि जब आप कुछ घंटों तक गाड़ियों या मशीनों की कर्कश आवाजें सुनते हैं, तो आपको अपने आसपास की साधारण चीजों को भी ठीक से समझने में मुश्किल होती है। जबकि किसी दिन अगर आप सिर्फ घर पर बैठे कुछ शास्त्रीय संगीत सुन रहे होते हैं, उस दिन आपका दिमाग तेज और सजग होता है और बहुत आसानी से चीजों को समझ लेता है। अगर आप सचेतन होकर, इन चीजों पर अधिक से अधिक ध्यान दें, या कम से कम इस बारे में सचेत रहें कि किस तरह की ध्वनि आपके सिस्टम को नुकसान पहुंचा रही है और किस तरह की ध्वनि से लाभ होता है, तो आप उन ध्‍वनियों को शुद्ध कर लेंगे, जिनका आप उच्चारण करते हैं। हो सकता है कि आप उस आदमी को न रोक पाएं, जो आपके बगल में चिल्ला रहा हो, लेकिन कम से कम आप जो बोलते हैं, उस ध्वनि को तो शुद्ध कर सकते हैं। क्योंकि आप जिन ध्वनियों का उच्चारण करते हैं, उनका असर आपके ऊपर सबसे अधिक होता है।

वाक् शुद्धि

आप जो बोलते हैं, वह सबसे महत्वपूर्ण है। इसे वाक शुद्धि कहा जाता है। वाक शुद्धि का मतलब प्यारी और लुभावनी बातें बोलना नहीं है। इसका मतलब है, सही ध्वनियों का उच्चारण करना। आपको जो भी बोलना है, उसे इस तरीके से बोलें कि वह आपके लिए लाभदायक हो। और जो भी चीज आपके लिए लाभदायक होगी, वह स्वाभाविक रूप से आपके आस-पास हर किसी के लिए भी फायदेमंद होगी। अगर कोई ध्वनि आपके लिए बहुत असरदार साबित हो रही है, तो निश्चित रूप से वह आपके आस-पास हर किसी पर उतना ही असर करेगी।
ऊर्जा को संतुलित रखने के लिए ध्वनि महत्वपूर्ण है। उसके साथ भोजन, भावनाओं और साधना पर भी ध्यान देना जरूरी है। अगर इसका ध्यान रखा जाए तो आप धीरे-धीरे ऐसा शरीर विकसित कर लेंगे जिसमें बोध करने की क्षमता होगी। यदि आप इस मानव शरीर को एक अधिक ऊंची संभावना के रूप में इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो सही किस्म की ध्वनियों या स्पंदन का एक आधार जरूरी है।

वाक शुद्धि का मतलब प्यारी और लुभावनी बातें बोलना नहीं है। इसका मतलब है, सही ध्वनियों का उच्चारण करना।

वरना आपका सिस्टम हमेशा आपके पीछे घिसटता ही रहेगा। अगर आप उसे एक अधिक बड़ी संभावना बनाना चाहते हैं, तो उसके लिए सही किस्म के स्पंदन की बुनियाद जरूर होनी चाहिए। वाक शुद्धि इसका एक महत्वपूर्ण अंग है। वाक शुद्धि का मतलब है कि आप जिन ध्वनियों का उच्चारण करते हैं, उन्हें शुद्ध बनाना। यदि आप सिर्फ अपने भीतर मौन हो जाएं, तो इससे बेहतर कोई तरीका नहीं है। यह सबसे बढ़िया तरीका है। परंतु यदि ऐसा नहीं हो पा रहा है, तो अगली बेहतरीन चीज है, ‘शिव’ शब्द का उच्चारण। यह शब्द निश्चलता या मौन के सबसे करीब है। यदि सिर्फ एक शब्द आपके लिए काफी नहीं है, तो आप थोड़ी और व्यापक चीज अपना सकते हैं – आप ‘ब्रह्मानंद स्वरूप’ या यहां मौजूद आध्यात्मिक मंत्रों में से अपनी पसंद के किसी भी मंत्र का जाप कर सकते हैं। जिस मंत्र के साथ आप सहज हों, उसका जाप करें।

ध्वनि और सही मनोभाव दोनों जरुरी है

ध्वनि एक चीज है, लेकिन एक और चीज है, ध्वनि के उच्चारण के पीछे की नीयत या लक्ष्य। बोलने की क्षमता मनुष्य को मिला एक विशेष उपहार है। बोले जाने वाले शब्दों की जटिलता के हिसाब से कोई और जीव इंसान की बराबरी नहीं कर सकता। लेकिन एक इंसान द्वारा बोले जाने वाले शब्दों की रेंज जितनी कम होगी, उसकी वाक शुद्धि उतनी ही कम होगी। भारतीय भाषाओं की तुलना में, अंग्रेजी में शब्दों या ध्वनियों की रेंज कम है। इसी वजह से अगर आप अपने जन्म से केवल अंग्रेजी ही बोलते रहे हैं, तो आपके लिए कोई मंत्र या दूसरी भाषा बोलना बहुत मुश्किल होगा।
यदि ध्वनियों या शब्दों की संरचना वैज्ञानिक तरीके से की जाती, जैसा कि मंत्रों और संस्कृत भाषा में होता है तो बिना अधिक जागरूकता के भी कुछ बोलने पर, ध्वनियों की एक खास व्यवस्था के कारण आपको लाभ होता। संस्कृत भाषा को काफी सोच समझकर तैयार किया गया था ताकि सिर्फ उस भाषा को बोलने से ही शरीर का शुद्धिकरण हो सके। लेकिन अब हम ज्यादातर ऐसी भाषाएं बोलते हैं, जिन्हें इस तरह तैयार नहीं किया गया है। इसलिए बेहतर है कि इस कमजोरी को संभालने के लिए आप सही इरादे के साथ बोलें। आपको जागरूकता और मजबूत इरादे के साथ इसे ठीक करना होगा क्योंकि कार्मिक प्रक्रिया का संबंध आपके इरादे से अधिक है, कर्मों से नहीं। आप एक ही बात को बेहद प्रेम के कारण भी कह सकते हैं या किसी दूसरे इरादे से भी कह सकते हैं। दोनों का शरीर पर एक जैसा असर नहीं होगा।
अगर आप जो कुछ भी बोलते हैं, उसके एक-एक शब्द में सही इरादा रखें, तो ये शब्द या ध्वनियां आपके भीतर एक खास तरह से स्पंदित होंगी। इसलिए यदि आप किसी से बात कर रहे हैं, तो इस तरह बोलें मानो ये शब्द उस व्यक्ति के लिए आपके आखिरी शब्द हों। यदि आप हर किसी के साथ ऐसा ही करें,  तो यह आपकी वाक शुद्धि करने का बहुत बढ़िया तरीका है।

Isha Foundation

Read more

प्राणायाम -ध्यान -समाधि क लिए चेतावनी

0

 
                    

           आध्यात्मिक क्षेत्र मे भक्ति करने के लिए जब योगक्रिया मे प्राणायाम-ध्यान-समाधि करने के लिए शरीर मे कोईभी प्रकार की तकलीफ ना होवे ईसिके लिए प्राणायाम-ध्यान-समाधि करने के बाद शरीर मे ठंडी लगती है अगर तो गरमी लगती है ईसिके लिए प्राणायाम-ध्यान-समाधि करने के बाद उठने के बाद शरीर मे गरमी लगेतो एक ग्लास ठंडा दूध मे दो चमची शहद डालकर तुरंत पी जानेका ईसिलिए शरीर मे गरमी नही लगेगी और प्राणायाम-ध्यान-समाधि करके उठने के बाद शरीर मे ठंडी लगेतो एक कप चाय या तो गरम दूध मे गरम मसाले सूंठ, काळामरी, दावचीनी ये तीनो सप्रमाण मे एक कप चाय मे एक ग्राम जितना मसाला डालकर पी जानेका ईसिलिए शरीर मे ठंडी नही लगेगी ये दोनो चीजे प्राणायाम के बाद लेना फरजियात होता है नहीं तो शरीर का बेलेन्स बिगड जाता है और प्राणायाम-ध्यान-समाधि करके के बाद 15 से 20 मिनिट तक पानी कभी पीना मत कीतनी भी  प्यास लगेतो भी पानी कभी मत पीना 15 से 20 मिनिट के बाद पानी आप पी शकते हो ईसिके पहले कभी पानी मत पीना नहितर तुरंत ही दो मिनिट मे आपको शरदी-झुकीम हो जायेगा ये बात का हंमेशा के लिए आपको ख्याल रखना पडेगा. 

           प्राणायाम-ध्यान-समाधि करने के लिए आपका अपान वायुं दुर्गन्ध रहित होना चाहिए अगर आपका अपान वायुं दुर्गन्ध वाला होगा तो आपका शरीर रोगिष्ट बन जायेगा ये बात का भी आपको ख्याल कखना पडेगा अपान वायुं मेसे दुर्गन्ध हटाने के लिए आपको कबजियात नही रहना चाहिए अगर आपका अपान वायुं दुर्गन्ध वाला है आपको कबजीयात,,गेस की तकलीफ है तो आपको 
(1):- 250ग्राम हरडे का चूरण 
(2):- 100ग्राम अजवाइन चूरण
(3):- 50ग्राम संचण (संचोडो-काला नमक) 
  ये तीनो चीजो परचारीकी दुकान से लाकर तीनो चूरण मिक्ष करके एक बोटल मे भरलो. हरदिन सांज को खाना खाने के बाद एक चमची चूरण पानी के साथ हरदिन पी जानेका ये चूरण से कबजीयात, गेस पित्त की समस्या नही रहती और आपका अपान वायुं भी गंधसे रहित हो जायेगा. सांम को खाना खाने के बाद एक कलाक के बाद ये चूरण हंमेशा के लिए आपको लेना है. ये चूरण से आपके शरीर मे वात-पित्त-कफ तीनो दोष मिट जायेगा तीनो दोष कंन्ट्रोल मे रहेगा ईसिलिए आपका शरीर भी निरोगी बन जायेगा ये चूरण तो कोईभी मानव ले सकते है  .और प्राणायाम-ध्यान-समाधि करके के लिए खाना खाने के बाद तीन कलाक के बाद हंमेशा करना टुंक मे भूखा पेट प्राणायाम-ध्यान-समाधि करना फरजियात है. और समाधि मे जाने के लिए अगले दिन से आपको खोराक बंध करना पडता है. होजरी मे या तो आंतर मे जूना मल नही होना चाहिए खोराक भी नहीं होना चाहिए होजरी और आंतर दोनो खाली करके समाधि मे आप बैठ शकते हो. होजरी और आंतर दोनो मे खोराक का या तो मल का कण भी रहेगा तो आप समाधि मे से वीपिस नही उतर शकते क्युकिं जल समाधि लगती है तब जो होजरी मे यो तो आंतर मे जूना मल होगा तो अपान वायुं कंठ की तमाम नशे ब्लोक कर देती है. वो डोज की नशे बंध हो जाने से आप समाधि मेसे नीचे नही उतर शकते और कायम के लिए आपकी समाधि लग जायेगी ईसिलिए ये बात का आपको बहुत ख्याल रखना पडेगा ईसिके पहले कभी समाधि मे मत जाना नहीतो आपका शरीर छूट जायेगा. 

       ---गगनगीरीजी महाराज

Read more

ध्यान में होने वाले अनुभव

0


********************************************
साधकों को ध्यान के दौरान कुछ एक जैसे एवं कुछ अलग प्रकार के अनुभव होते हैं. अनेक साधकों के ध्यान में होने वाले अनुभव एकत्रित कर यहाँ वर्णन कर रहे हैं ताकि नए साधक अपनी साधना में अपनी साधना में यदि उन अनुभवों को अनुभव करते हों तो वे अपनी साधना की प्रगति, स्थिति व बाधाओं को ठीक प्रकार से जान सकें और स्थिति व परिस्थिति के अनुरूप निर्णय ले सकें.

१. भौहों के बीच आज्ञा चक्र में ध्यान लगने पर पहले काला और फिर नीला रंग दिखाई देता है. फिर पीले रंग की परिधि वाले नीला रंग भरे हुए गोले एक के अन्दर एक विलीन होते हुए दिखाई देते हैं. एक पीली परिधि वाला नीला गोला घूमता हुआ धीरे-धीरे छोटा होता हुआ अदृश्य हो जाता है और उसकी जगह वैसा ही दूसरा बड़ा गोला दिखाई देने लगता है. इस प्रकार यह क्रम बहुत देर तक चलता रहता है. साधक यह सोचता है इक यह क्या है, इसका अर्थ क्या है ? इस प्रकार दिखने वाला नीला रंग आज्ञा चक्र का एवं जीवात्मा का रंग है. नीले रंग के रूप में जीवात्मा ही दिखाई पड़ती है. पीला रंग आत्मा का प्रकाश है जो जीवात्मा के आत्मा के भीतर होने का संकेत है.

इस प्रकार के गोले दिखना आज्ञा चक्र के जाग्रत होने का लक्षण है. इससे भूत-भविष्य-वर्तमान तीनों प्रत्यक्षा दीखने लगते है और भविष्य में घटित होने वाली घटनाओं के पूर्वाभास भी होने लगते हैं. साथ ही हमारे मन में पूर्ण आत्मविश्वास जाग्रत होता है जिससे हम असाधारण कार्य भी शीघ्रता से संपन्न कर लेते हैं.

२. कुण्डलिनी जागरण का अनुभव :-

कुण्डलिनी वह दिव्य शक्ति है जिससे सब जीव जीवन धारण करते हैं, समस्त कार्य करते हैं और फिर परमात्मा में लीन हो जाते हैं. अर्थात यह ईश्वर की साक्षात् शक्ति है. यह कुदालिनी शक्ति सर्प की तरह साढ़े तीन फेरे लेकर शारीर के सबसे नीचे के चक्र मूलाधार चक्र में स्थित होती है. जब तक यह इस प्रकार नीचे रहती है तब तक हम सांसारिक विषयों की ओर भागते रहते हैं. परन्तु जब यह जाग्रत होती है तो उस समय ऐसा प्रतीत होता है कि कोई सर्पिलाकार तरंग है जिसका एक छोर मूलाधार चक्र पर जुदा हुआ है और दूसरा छोर रीढ़ की हड्डी के चारों तरफ घूमता हुआ ऊपर उठ रहा है. यह बड़ा ही दिव्य अनुभव होता है. यह छोर गति करता हुआ किसी भी चक्र पर रुक सकता है.

जब कुण्डलिनी जाग्रत होने लगती है तो पहले मूलाधार चक्र में स्पंदन का अनुभव होने लगता है. यह स्पंदन लगभग वैसा ही होता है जैसे हमारा कोई अंग फड़कता है. फिर वह कुण्डलिनी तेजी से ऊपर उठती है और किसी एक चक्र पर जाकर रुक जाती है. जिस चक्र पर जाकर वह रूकती है उसको व उससे नीचे के चक्रों को वह स्वच्छ कर देती है, यानि उनमें स्थित नकारात्मक उर्जा को नष्ट कर देती है. इस प्रकार कुण्डलिनी जाग्रत होने पर हम सांसारिक विषय भोगों से विरक्त हो जाते हैं और ईश्वर प्राप्ति की ओर हमारा मन लग जाता है. इसके अतिरिक्त हमारी कार्यक्षमता कई गुना बढ जाती है. कठिन कार्य भी हम शीघ्रता से कर लेते हैं.

३. कुण्डलिनी जागरण के लक्षण :

कुण्डलिनी जागरण के सामान्य लक्षण हैं : ध्यान में ईष्ट देव का दिखाई देना या हूं हूं या गर्जना के शब्द करना, गेंद की तरह एक ही स्थान पर फुदकना, गर्दन का भाग ऊंचा उठ जाना, सर में चोटी रखने की जगह यानि सहस्रार चक्र पर चींटियाँ चलने जैसा लगना, कपाल ऊपर की तरफ तेजी से खिंच रहा है ऐसा लगना, मुंह का पूरा खुलना और चेहरे की मांसपेशियों का ऊपर खींचना और ऐसा लगना कि कुछ है जो ऊपर जाने की कोशिश कर रहा है.

४. एक से अधिक शरीरों का अनुभव होना :

कई बार साधकों को एक से अधिक शरीरों का अनुभव होने लगता है. यानि एक तो यह स्थूल शारीर है और उस शरीर से निकलते हुए २ अन्य शरीर. तब साधक कई बार घबरा जाता है. वह सोचता है कि ये ना जाने क्या है और साधना छोड़ भी देता है. परन्तु घबराने जैसी कोई बात नहीं होती है.

एक तो यह हमारा स्थूल शरीर है. दूसरा शरीर सूक्ष्म शरीर (मनोमय शरीर) कहलाता है तीसरा शरीर कारण शारीर कहलाता है. सूक्ष्म शरीर या मनोमय शरीर भी हमारे स्थूल शारीर की तरह ही है यानि यह भी सब कुछ देख सकता है, सूंघ सकता है, खा सकता है, चल सकता है, बोल सकता है आदि. परन्तु इसके लिए कोई दीवार नहीं है यह सब जगह आ जा सकता है क्योंकि मन का संकल्प ही इसका स्वरुप है. तीसरा शरीर कारण शरीर है इसमें शरीर की वासना के बीज विद्यमान होते हैं. मृत्यु के बाद यही कारण शरीर एक स्थान से दुसरे स्थान पर जाता है और इसी के प्रकाश से पुनः मनोमय व स्थूल शरीर की प्राप्ति होती है अर्थात नया जन्म होता है. इसी कारण शरीर से कई सिद्ध योगी परकाय प्रवेश में समर्थ हो जाते हैं. Sabhar satsang Facebook wall

Read more

शनिवार, 11 सितंबर 2021

ब्रह्म साक्षात्कार

2

🕉🌞🌞🌞🌞🚩🌞🌞🌞🌞🕉
             ⚜🚩⚜
❓ ब्रह्म साक्षात्कार का वास्तविक अर्थ क्या है ? हम कैसे जानेंगे कि हमने ब्रह्म साक्षात्कार कर लिया है?
            🕉⚜🕉

ॐ जब साधक साधना करते हुए प्राण वायु पर नियंत्रण स्थापित कर लेता है और प्राण का प्रवाह सुषुम्ना मार्ग के अवरोधों को पार करते हुए आज्ञा चक्र को पार कर  नाद ध्वनि का साक्षात्कार कर लेता है , तब उसे मानना चाहिए कि वह ब्रह्म के क्रियात्मक अस्तित्व को जानने लगा है ।उसकी क्रिया शक्ति को उसने अपने ही शरीर में महसूस कर लिया है । यह नाद 10 प्रकार का होता है । इसमें सबसे उच्च स्तरीय नाद ओंकार की ध्वनि के समान है ।यह नाद ही है जो संपूर्ण ब्रह्मांड को गतिमान किए हुए है और हमारे संपूर्ण शरीर की क्रियाओं को संचालित करने का मुख्य कारण यह नाद ब्रह्म ही है । यदि इस संपूर्ण  ब्रह्मांड के सृजन एवं क्रिया का कारण खोजा जाए तो यह नाद ही इसका एकमात्र कारण है । हमारे शरीर में यह नाद ही कारण शरीर का प्रतिनिधित्व करता है । इसे हम ईश्वर भी कह सकते हैं जो त्रिगुणात्मक प्रकृति को नियंत्रित एवं संचालित करता है । इसी के द्वारा त्रिगुणात्मक प्रकृति का संचालन हो रहा है।जब साधक नाद ब्रह्म का साक्षात्कार करता है तो प्रारंभ में यह नाद अत्यंत धीमा होता है  किंतु बाद में यह बहुत तीव्र होता जाता है उच्च स्तरीय तीव्रता को प्राप्त होने के बाद जैसे-जैसे साधक अपनी साधना को आगे बढ़ाते जाता है ,वैसे वैसे यह नाद  क्रमश  धीरे-धीरे धीमा होता चला जाता है और यही नाद प्रकाश तत्व में बदलता जाता है । धीरे-धीरे साधक का आज्ञा चक्र पूर्ण प्रकाशित हो जाता है और ऐसी स्थिति में उसे अमृत के स्राव का आनंद भी प्राप्त होने लगता है । इससे आगे जैसे-जैसे साधक की साधना आगे बढ़ती है। आज्ञा चक्र से प्रकाश तत्व का विस्तार सहस्रार चक्र की ओर होने लगता है । सहस्रार चक्र में प्रकाश तत्व का विस्तार पूर्ण व्यापक होने लगता है । संपूर्ण सहस्रार चक्र प्रकाशित होता जाता है और सहस्रार चक्र से असीम आनंददायी लहरें उठने लगती हैं । इस स्थिति में अमृत का स्राव अत्यधिक बढ़ जाता है । इससे संपूर्ण शरीर आनंद की आगोश से भर जाता है । जब संपूर्ण शरीर में यह आनंद दोड़ने लगता है और  साधक घंटों इस आनंद में डूबा रहता है ,तभी सहस्रार चक्र से एकाएक हृदय चक्र में असीम तेजोमयी श्वेत शीतल  प्रकाश उत्पन्न होता है ।एक श्वेत शीतल आनंददायी प्रकाश जिसे प्राप्त करके साधक पूर्ण आत्म विभोर हो जाता है । इसे प्राप्त करके साधक अपनी पूर्णता का अहसास करता है। साधक अपने भीतर एवं बाहर संपूर्ण सृष्टि में एक ही आत्म तत्व का विस्तार प्रकाशित होता हुआ देखता है। यही है -"परब्रह्म  के वास्तविक स्वरूप का साक्षात्कार "। यदि कोई साधक यहां तक पहुंच पाता है और संसार की इस महानतम उपलब्धि को प्राप्त करता है  तो उसे मान लेना चाहिए कि उसने ब्रह्म की क्रिया शक्ति के साथ अपनी आत्मा के वास्तविक स्वरूप अर्थात ब्रह्म स्वरूप का साक्षात्कार कर लिया है ।उसकी आत्मा ने अपने ब्रह्म स्वरूप को बुद्धि के समक्ष प्रकट कर दिया है। यह किसी भी  उच्च स्तरीय योगी साधक के द्वारा ब्रह्म के स्वरूप को व्यक्त करने की अंतिम शब्द सीमा है। इससे आगे  कोई भी महानतम साधक  एक भी शब्द  अभिव्यक्त नहीं कर सकता  क्योंकि अब अभिव्यक्त करने जैसा कुछ भी नहीं है ।इससे आगे बढ़ने पर साधक निर्विचार, निर्विकल्प समाधि की ओर गति करता है। जहां पर मन ,बुद्धि ,अहंकार आदि क्रियाहीन हो जाते हैं । मन के क्रिया हीन होने से समस्त इंद्रियां अपने अपने कार्य करना बंद कर देती है ।जिससे इनके समस्त कार्य अवरुद्ध हो जाते हैं ।निर्विचार ,निर्विकल्प या असंप्रज्ञात समाधि में स्थित हो जाना ब्रह्म में पूर्ण स्थिति को प्राप्त कर लेना है । जहां पर सिर्फ और सिर्फ उस ब्रह्म के सिवा कुछ भी शेष नहीं रहता । इस स्थिति में स्थित होने वाला साधक  माया के संपूर्ण आवरण को हमेशा हमेशा के लिए मिटा देता है और पूर्ण ब्रह्म परमात्मा में लीन होकर  मुक्त हो जाता है -हमेशा हमेशा के लिए।
                      -- रामेश्वर हिंदू
      ⚜🚩 सत्यमेव जयते 🚩⚜
🌞 अखिल विश्व गायत्री परिवार अकलेरा
     ⚜🚩 जय मां आदिशक्ति 🚩⚜

Read more

बुधवार, 8 सितंबर 2021

नाभि तक गहरी श्वास ले ये अतिआवश्यक है।गहरी सांसों से गुपचुप हो जाते हैं 7 बड़े बदलाव

0


********************************************
सांस ही प्राण है। इसलिए हमारे यहां ऑक्सीजन को भी प्राणवायु कहा गया है। यही वजह है कि सदियों से हमारी संस्कृति और रोजमर्रा के जीवन में प्राणायाम को प्रभावी माना गया है। नए दौर में विदेशी भी मानने लगे हैं कि यदि हमें अच्छा स्वास्थ्य और जीवन चाहिए तो अपनी हर एक सांस पर ध्यान देना होगा। अपनी आने-जाने वाली संास पर ध्यान देने से न सिर्फ हम शारीरिक बल्कि मानसिक विकारों से भी दूर रह सकते हैं। सांस हमारे तनाव, बेचैनी और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित कर सकती है। अच्छी सांस तन और मन में सात आश्चर्यजनक बदलाव ला सकती है लेकिन इसके लिए अभ्यास की जरूरत है।

दिमागी क्षमता में वृद्धि

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में हुए शोध के अनुसार मेडिटेशन से हमारे मस्तिष्क का आकार विस्तार लेता है (कार्टेक्स हिस्से की मोटाई बढऩे लगती है)। इससे मस्तिष्क की तार्किक क्षमता में बढ़ोतरी होती है। सोने के बाद गहरी सांस लेने का अभ्यास दिमागी क्षमता को बढ़ाता है।

 

दिल की धडक़न में सुधार

मेडिकल साइंस की रिसर्च में यह पाया गया कि दिल की दो धडक़नों के बीच अंतर होता है जिसे लो हार्ट रेट वैरिएबिलिटी के नाम से जाना जाता है। ऐसे में दिल के दौरा का अंदेशा बहुत ज्यादा होता है। गहरी सांस वाले प्राणायाम के जरिए इस स्थिति को सुधारा जा सकता है।

 

तनाव में कमी, मन को शांति

कमजोर सांस तनाव की स्थिति में शरीर को लडऩे की पूरी ताकत नहीं देती। लेकिन यदि केवल सांसों पर ध्यान लगाएं तो मन की आकुलता घटती है। गहरी सांस से नर्वस सिस्टम उत्तेजना, प्रेरणा वाली पैरा सिम्पेथेटिक स्थिति में चला जाता है, जो मन को आराम, सुकून की स्थिति होती है।

 

नकारात्मकता से मुक्ति

अधिकांश लोग जब पीड़ा या तनाव में होते हैं तो उनकी सांसे उखड़ी रहती हैं। यह हमारे शरीर की कुदरती प्रतिक्रिया होती है। अपनी सांसों पर ध्यान केंद्रित करने के किसी भी व्यायाम से बेचैनी, अवसाद, गुस्से और घृणा से भरे नकारात्मक विचारों को दूर करने में मदद मिलती है।

चुनौती की घड़ी में संयम

विदेशी पत्रिका ‘टीचिंग एंड लर्निंग’ में प्रकाशित एक स्टडी में बताया गया कि जो बच्चे अपनी परीक्षा से पहले गहरी सांस लेना सीख जाते हैं उनका ध्यान बढ़ता है और याद किए पाठ को दोहराने की योग्यता में सुधार होता है।

ब्लड प्रेशर पर काबू

हर रोज महज कुछ मिनटों के लिए गहरी सांस लेने और छोडऩे का अभ्यास काफी हद तक आपके ब्लड प्रेशर को नियंत्रित कर सकता है। गहरी सांस लेने से शरीर शांत स्थिति में आता है। ऐसा होने पर इससे रक्त वाहिनियों को अस्थायी रूप से खून को पूरे शरीर में नियंत्रित दबाव के साथ पहुंचाने में मदद मिलती है।

जीन में सकारात्मक बदलाव

यह सबसे बड़ा और बेहद महत्वपूर्ण बदलाव है जो सचमुच इस तरह होता है कि हमें पता ही नहीं चलता। संभवत: इसके अच्छे परिणाम हमें हमारी आने वाली पीढिय़ों में नजर आते हैं। योगा, प्राणायाम और ध्यान के माध्यम से सांसों की गति को नियंत्रित करने से हमारी जेनेटिक संरचना में प्रभावी बदलाव होते हैं। इसमें केवल तन ही नहीं बल्कि मन के स्तर पर भी परिवर्तन होते हैं। इससे हमारे अच्छे जीन ज्यादा संवेदनशील बनते हैं।

 

भारतीय मनीषियों के कथन

सांस भावों से जुड़ी है। भाव को बदलो, सांस बदल जाएगी। क्रोध आए लेकिन अपनी सांस को डोलने मत देना। ऐसे समय में सांस को स्थिर रखना और शांत रहना। रजनीश ओशो, दार्शनिक

प्राणायाम फेफड़ों को स्वस्थ रखने वाला, रक्त को शुद्ध, शरीर के अंग-प्रत्यंगों को चैतन्यता देने वाला और पाचन शक्ति बनाए रखने वाला है इसलिए यह आरोग्य और दीर्घ जीवन देने वाला भी है। 

आचार्य पंडित श्रीराम शर्मा, गायत्री परिवार के संस्थापक

Read more

मंगलवार, 7 सितंबर 2021

सनई (Crotalaria juncea) का साग

1

सनई (Crotalaria juncea) का साग- सरसो, मिर्च,मेथी,जीरा और आजवाईन के संयोग से बनने वाला यह साग सिर्फ स्वाद में हीं बेमिसाल नहीं है बल्कि सेहत का भी खजाना है। कैल्शियम, फोस्फोरस और फाइबर सनई के फूल में प्रमुख हैं। कैल्शियम और फोस्फोरस हड्डियों और दांतों के निर्माण एवं मजबूती के लिए ज़रूरी होते हैं। ये शरीर में एंज़ाइम्स की क्रियाओं और कई चयापचयी (मेटाबॉलिक) क्रियाओं में भी महत्व रखते हैं। कैल्शियम हृदय कि धड़कन को सामान्य रखने और मांसपेशियों की सामान्य क्रियाशीलता में भी सहायक है। फाइबर मोटापा, मधुमेह और हृदय रोगों की आशंकाओं को कम करता है। फाइबर कब्ज़ और कुछ प्रकार के कैंसर से बचाव और नियंत्रण में भी सहायक है। सनई के फूल में थोड़ी मात्रा में प्रोटीन भी पाया जाता है।

Read more

शिव तत्व

0

----------------------------------------
******************************
 परम श्रद्धेय ब्रह्मलीन गुरुदेव पण्डित अरुण कुमार शर्मा काशी की अद्भुत अध्यात्म-ज्ञानगंगा में पावन अवगाहन

पूज्यपाद गुरूदेव के श्रीचरणों में कोटि-कोटि नमन

    योग में 'यत्पिण्डे तद्ब्रह्माण्डे' रूप अध्यात्म विज्ञान को इन शब्दों में पूर्णतया 'शिवत्व' के रूप में प्रस्तुत कर दिया गया है--

यस्मिन्दर्पणबिम्बजम्भितपुरी।
भातं यत्परसंविदो यत् इदं रूपयादिवल्लीयते।।
यस्याज्ञानविजृम्भिता परभिदावारीन्दु भेदादिवत।
तं भूमानमुपास्महे हृदि सदा वाघारघानिम् शिवम्।।

    अर्थात्--भगवान् ने मनुष्य के साढ़े तीन हाथ के शरीर में भूर्भुवः आदि सप्त लोकों तथा सूर्य, चंद्र, नक्षत्र, पर्वत, सागर, वृक्ष आदि सभी वस्तुओं को बिम्बवत् प्रतिफलित कर दिया है। शिव संहिता के द्वितीय पटल में योगी की परिभाषा करते हुए कहा गया है कि ब्रह्माण्ड की संज्ञा वाली देह में जिस प्रकार अनेक देशों की व्यवस्था है, उसे पूर्णतया जान लेने वाला ही योगी है--

जानाति यः सर्वमिदं योगी नात्र संशयः।
ब्रह्माण्डसंज्ञके देहे यथा देशं व्यवस्थितः।।
   
  योग में मानव शरीर का विभाजन षट्चक्रों के रूप में किया गया है जैसे--मूलाधार चक्र (चतुर्दल पद्य), स्वाधिष्ठान चक्र (षड्दल पद्य), मणिपूरक चक्र (दश दल पद्य),अनाहत चक्र (द्वादश दल पद्य), विशुद्ध चक्र (षोडश दल पद्य) और आज्ञाचक्र (द्विदल पद्य)। इनके स्थान पर आधुनिक शरीर शास्त्र की दृष्टि से क्रमशः -कटि अस्थि (पेल्विक प्लेक्सस), नाभि-उदर प्रदेश (हाइपोगेस्ट्रिक प्लेक्सस), फेफड़े (ऐपेगेस्टिव प्लेक्सस, ह्रदय और यकृत (कार्डियक प्लेक्सस), गल प्रदेश (कैरोटिड प्लेक्सस) और भृकुटि मध्य (मेडुला) है। इनके ऊपर सहस्त्रदल अर्थात् मस्तिष्क प्रदेश है। चतुर्दल में पृथ्वी तत्व, षड्दल में जलतत्व, दशदल में अग्नितत्व, द्वादश दल में वायुतत्व और षोडश दल में आकाश तत्व की प्रधानता है। इसका तात्पर्य यह है कि शरीर-रथ के सञ्चालन के लिए उक्त तत्वों का उक्त स्थानों पर विशेष रूप से निर्माण हो रहा है। दल से तात्पर्य उन उन स्थानों पर नाड़ियों के गुच्छ रूप से है। इन तत्वों के बीजाक्षर तंत्र शास्त्रोक्त लं (पृथ्वी), वं (जल), रं (अग्नि), यं (वायु) और टम (आकाश) है। ये बीजाक्षर उन ध्वनियों के अनुकरण पर है जो उन तत्वों के निर्माण के समय शरीर में उन-उन स्थानों पर गूंजती रहती हैं। इन ध्वनियों को सूक्ष्म ध्वनिग्राही यंत्रों से सुना जा सकता है। शरीर जो अन्न ग्रहण करता है, उससे निःसृत होने वाले पंचतत्व निर्दिष्ट स्थानों में संग्रहीत होते हैं। तंत्रशास्त्र में बीजों के वाहन इस प्रकार निर्दिष्ट हैं--लं (ऐरावत हाथी), वं (मकर), टम (मेष), यं (मृग)। वायु भिन्न-भिन्न तत्वों से मिलकर जिस प्रकार की गति उत्पन्न करता है, यहाँ उसी का निर्देशन किया गया है। दलों के वर्ण (रंग) इस प्रकार हैं--चतुर्दल (रक्तवर्ण), षड् दल (गुलाबी), दशदल (नीलवर्ण), द्वादश दल (लाल वर्ण) और षोडश दल (धूम्र वर्ण) रुधिर के अरुणवर्ण पर भिन्न-भिन्न तत्वों का प्रतिबिम्ब पड़ने से उसका जो रंग होता है, उसे ही यहाँ निर्दिष्ट किया है। शरीर में भिन्न-भिन्न नाड़ियां वायु की मदद से जिस आकार में चक्कर कटतीं हैं, वे ही इन दलों के विशिष्ट यंत्र हैं। जैसे--चतुरस्त (चतुर्दल) अर्धचंद्राकार (षड् दल), त्रिकोणाकार (दशदल) और लिंगाकार (द्विदल)।
      द्विदल (भ्रूमध्य) में ॐ प्रणव बीज है। सहस्त्र दल में शून्य तत्व है। विसर्ग (:) ह्रीं उसका बीज है। एक प्रसिद्ध वैज्ञानिक ने कहा था कि ब्रह्माण्ड को देखने से लगता है जैसे उसके पीछे किसी का विराट मस्तिष्क हो। यही ब्रह्माण्ड का 'सहस्त्रार' है जो मानव मस्तिष्क में निहित है। शून्य अर्थात् 'बिन्दुतत्व' से ही विसर्ग (:) अर्थात् सृष्टि हुई--तंत्रशास्त्र की यही अन्तिम निष्पत्ति है।

Read more

रविवार, 5 सितंबर 2021

चतुर्थ आयाम:

0

----------------------------               ******************************
                      भाग--05
                    **********
परम श्रद्धेय ब्रह्मलीन गुरुदेव पण्डित अरुण कुमार शर्मा काशी की अद्भुत अध्यात्म-ज्ञानगंगा में पावन अवगाहन

पूज्यपाद गुरुदेव के श्रीचरणों में कोटि-कोटि नमन

        दरवाजा खुलने के बाद मैंने एक युवती को बाहर उतरते हुए देखा। मेरे युवती कहने से जो आपके मन में कल्पना उभरेगी, वैसी नहीं थी वह युवती। उन व्यक्तियों की तरह वह भी विचित्र थी। वह काफी लंबी-चौड़ी कद-काठी की थी। उसका सिर काफी बड़ा था और उस पर घने बाल थे जिनका रंग लाल था। शरीर का भी रंग हल्का गुलाबी था। कमर के नीचे वह सिर्फ एक घाघरा पहने थी। ऊपर का हिस्सा बिलकुल बेपर्दा था। उसके गले में एक कैमरे जैसा डिब्बा लटका हुआ था जिसमें से काफी तीव्र नीले रंग की रौशनी निकल रही थी। युवती ने यान के बाहर निकल कर एक बार चारों और अपना सिर घुमाया। फिर भुवन बाबू की ओर आश्चर्य और कौतूहल से देखने लगी। उसके बाद उसने कैमरे जैसा वह डिब्बा उनकी ओर कर दिया। भुवन बाबू के पूरे शरीर पर वह तीव्र रौशनी पड़ने लगी। कुछ ही मिनट बाद मैंने जो दृश्य देखा उससे मेरा मन भय और आश्चर्य से भर गया। सारा शरीर रोमांचित हो उठा।
       उस नीली रौशनी के प्रभाव से भुवन बाबू का छः फुटा शरीर धीरे-धीरे जन्मजात शिशु के रूप में बदल गया। अर्थात् वे तत्काल पैदा हुए शिशु जैसे हो गए। फिर उस युवती ने मुस्कराते हुए उन्हें अपनी गोद में उठा कर एक पारदर्शी जार में रख कर बंद कर दिया और अपने साथियों के साथ अपने यान के अंदर चली गई। मुझे सारी बात समझते देर न लगी। निश्चय ही वह युवती भुवन बाबू को अपने लोक में ले जा कर किसी तरीके से बड़ा कर लेगी। फिर...आगे क्या होगा..?
       जब मैं इस विषय में विचार कर रहा था तो उस बंजर, बीरान जमीन  के दायरे में फैला हुआ वह रुपहला प्रकाश एकबारगी घने कोहरे की शक्ल में बदल गया, बाद में वह भी धीरे-धीरे गायब हो गया। अब वहां कुछ भी न था। न वे विचित्र प्राणी थे, न उनका यान था और न भुवन बाबू का ही कोई अस्तित्व था। उस समय मेरी हालत का आप सहज ही अनुमान लगा सकते हैं। यह गनीमत समझें कि मैं पागल नहीं हुआ। कई दिनों तक घर से बाहर नहीं निकला। मुझे इस बात का पूर्ण विश्वास था कि वे लोग निश्चित ही किसी अन्य ग्रह-नक्षत्र के प्राणी थे। अब भुवन बाबू का इस धरती पर लौटना मुश्किल ही नहीं, ना-मुमकिन था।
       जबसे भुवन बाबू अदृश्य हुए, उसी दिन से उनकी खोज होने लगी। लोगों ने मुझसे पूछा लेकिन मैंने साफ इनकार कर दिया कि मैं इस सम्बन्ध में कुछ जानता हूँ। मगर भुवन बाबू के बड़े भाई को मुझे सब कुछ बता देना पड़ा क्योंकि उनको मुझ पर शक हो रहा था कि कहीं मैंने ही तो भुवन बाबू का कहीं अनिष्ट नहीं किया है ? उनके भाई शरद बाबू  बड़े ध्यान से मेरी बात सुन रहे थे मगर मुझे साफ लग रहा था कि उन्हें मेरी बातों पर रत्तीभर विश्वास नहीं हो रहा था। मेरी बातों पर यकीन करने के लिए आश्विन की शरद पूर्णिमा की रात में शरद बाबू स्वयं अकेले उस स्थान पर गए। मगर वे भी आज तक नहीं लौटे। निश्चय ही शरद बाबू को भी अंतरिक्ष के वे विचित्र प्राणी ही उठा ले गए होंगे और अब उनका भी लौटना मेरे ख्याल से असंभव ही है। कितनी आश्चर्यजनक और अविश्वसनीय घटना है यह ! हे भगवान ! किसके सामने प्रकट करूँ दोनों भाइयों के गायब होने का रहस्य ? भला कौन विश्वास करेगा मेरी बातों पर ? क्या करुं ? आखिर इसी उलझन में फंसा हुआ मैं चार आयाम से सम्बंधित साहित्य की खोज में लग गया। काफी तलाश करने पर मुझे भुवन बाबू की एक अलमारी के अंदर ही चमड़े की जिल्द में बंधी हुई एक अति प्राचीन हस्त लिखित पुस्तक मिली। उसे ध्यानपूर्वक पढ़ा। कई महत्वपूर्ण बातों की जानकारी मुझे प्राप्त हुई।
       अपने इस तीन आयाम वाले संसार में हर चीज़ देश, स्पेस, काल, टाइम और निमित्त से बन्धी हुई है। संसार का 'स्पेस' वर्क अर्थात् 'कर्न्ड' है । उस मूल्यवान पुस्तक में पंक्तियाँ पढ़ने के बाद एकाएक मेरे मस्तिष्क में कुछ कोंध-सा गया। योग विज्ञान में इस तथ्य की विस्तृत विवेचना है। हमारी आँखों के दोनों मूल बिन्दु नाक के सिरे पर मिलते हैं और एक त्रिकोण का निर्माण करते हैं। त्रिकोण के अर्धबिन्दु से जहाँ 90 अंश का कोण बनता है, वह 'स्पेस' 'कर्न्ड' ही हैै। अब इसी सिद्धान्त को लेकर वैज्ञानिक गणितीय रीति से सूक्ष्म जगत में प्रवेश करने जा रहे हैं। योग में इसके लिए 'जवा-सिद्धि' है। मैंने इस सिद्धि का कई दिनों अभ्यास किया और अंत में मुझे सफलता मिली। बाद में थोड़े से प्रयास से ही मैं 'वक्रताहीन स्पेस' में पहुँच गया जहाँ केवल वर्तमान-ही-वर्तमान है।  न भूत काल है और न भविष्य काल। उस वर्तमान में मुझे केवल शून्यता का गहन अनुभव हुआ। वह शून्य अथाह और अंतहीन था। उसमें काल की गति अत्यंत क्षीण थी। निश्चय ही योगीगण इसी अवस्था में पहुँच कर 'कालंजयी' हो जाते हैं। देश, काल का प्रभाव उन पर नहीं पड़ता है। मैं उस 'परमशून्य' की स्थिति में कब तक रहा--किसे ज्ञात है ? समय का अभाव नहीं था वहां यदि मन बिलकुल शांत व एकाग्र हो तो मनुष्य को समय का आभास बिलकुल नहीं लग सकता। यही स्थिति मेरी थी और जब मैं उस स्थिति से बाहर निकला तो मालूम हुआ कि छः दिन का समय बीत चुका है।
       तभी से मैं बराबर उस 'परम शून्य' की स्थिति में अधिक से अधिक रहने का अभ्यास कर रहा हूँ। मगर डर है कि कहीं मेरा भी अस्तित्व हमेशा-हमेशा के लिए लुप्त न हो जाये और भुवन बाबू की तरह मुझे भी रहस्यमय लोक के रहस्यमय प्राणी अपने साथ न ले जाएँ।

    --:अन्तर्ध्यान विज्ञान की कसौटी पर:--      ******************************

       वैज्ञानिकों ने स्थान के तीन आयामों (लम्बाई, चौड़ाई और ऊंचाई) के आलावा 'काल' को चौथे आयाम के रूप में स्वीकार किया है। आईन्स्टीन के 'सापेक्षवाद' के सिद्धान्त के अनुसार भौतिक जगत एक 'संयुक्त चतुरविस्तारीय दिक्-काल जगत' है जिसमें घटनाओं के बीच केवल एक ही अपरिवर्तनीय अंतर होता है और देश तथा काल में जो अलग-अलग अंतर दिखाई पड़ते हैं, वे वास्तव में  इसी अंतर के प्रक्षेप मात्र हैं। 'देश-अक्ष' और 'काल-अक्ष' पर, दूसरे शब्दों में उनका मान निर्भर करता है उस विशेष 'निर्देशांक पद्धति' पर जिसके द्वारा उन्हें देखा जाय। देश और काल की कोई स्वतंत्र सत्ता नहीं होती और उसके परिणाम के बारे में बनने वाली धारणाएं देखने वाले की गति और स्थिति पर निर्भर करती है।
       इस सन्दर्भ में  आप उन अभागे व्यक्तियों के मामलों को समझने की कोशिश कीजिये जो देश और काल (space and time) के गड्ढों में पड़कर अदृश्य हो जाते हैं या फिर ऐसे किसी आयाम में पहुँच जाते हैं जहाँ का जीवन हमारे जीवन से सर्वथा भिन्न है।
       1957 में कैलिफोर्निया के डॉक्टर रॉबर्ट सिरगी और उनके सहयोगियों ने एक ऐसे कंप्यूटर का निर्माण करने का संकल्प किया था जो चौथे आयाम के स्वभाव और स्वरुप को समझाने में सहायक हो सके। उस अवसर पर डा. सिरगी ने कहा था--
       हमारे बाहर जो जगत है, यहाँ गतियां उन दिशाओं में भी हो सकती हैं जिन्हें हम देख नहीं सकते। पर जिन्हें काल परिवर्तन के रूप में ही हम जान सकते हैं। आदमी के सारे वैज्ञानिक नियम हमारे चारों ओर के  वास्तविक जगत की त्रि-आयामी छाया मात्र है। इन खण्ड और एकांगी नियमों के बल पर इस वास्तविक जगत के कार्य-कलापों को समझना कठिन है।
       आप रोज धूप को देखते हैं पर वैज्ञानिकों से पूछिये तो वे कहेंगे कि धूप को कोई कभी भी नहीं देख सकता। उनकी भाषा में धूप सारे सौरमंडल की वर्णक्रम
(सोलर स्पेक्ट्रम) है जो वास्तव में सूर्य द्वारा अंतरिक्ष में की गयी तरंगों और स्फुरणों की बौछार की विस्तृत पट्टी है। यदि इस विस्तृत पट्टी को एक सप्तक मान लिया जाय तो इस पट्टी के जो रंग हमें आँखों से दिखाई देते हैं--लाल से लेकर बैगनी तक, उन्हें सप्तक के अंतर के बीच का एक स्वरानुक्रम माना जा सकता है। अर्थात् धूप में ऐसे रंग भी मौजूद हैं जो हमे आँखों से कभी दिखाई नहीं देते। ऐसे रंगों की संख्या10 अरब के करीब है। हम तो केवल सात रंग ही देख पाते हैं धूप के।
        धूप में 'इंफ्रा-रेड तरंगें' भी होती हैं जिन्हें हम देख तो नहीं सकते पर अनुभव तो कर सकते हैं। धूप की जलन हमें इन्हीं तरंगों के कारण अनुभव होती है। अब विशेष फोटोग्राफिक फिल्मों की मदद से इंफ्रा-रेड के संसार की झांकी ली जा सकती है। उस दुनियां में आकाश ,जल काले और घास तथा पत्तियां एकदम सफ़ेद दिखाई देती हैं।
       चूँकि इंफ्रा-रेड तरंगें दूरी के धुन्धलेपन को आसानी से काट सकती हैं, इसलिए उनका प्रयोग हवाई फोटोग्राफी में किया जाता है। पर जब इंफ्रा-रेड तरंगों की मदद से आकाश से क्यूबा में रखे प्रक्षेपास्त्रों के फोटो खींचे गए तो सिगरेटों के जलते हुए सिरों के फोटो भी आये। वे सिगरेटें जो प्रक्षेपास्त्रों के इंजीनियरों ने पिछली रात को पी थीं।
       हमारी आंखें वर्णक्रम की बहुत थोड़ी मात्रा ही देख पाती हैं। अनुवीक्षण यंत्र की मदद से हम अदृश्य जीवाणुओं की दुनियां की गतिविधि स्पष्ट देख सकते हैं। दुरबीन की मदद से हम अत्यंत दुरी पर स्थित नीहारिकाओं के दर्शन कर सकते हैं। इंफ्रा-रेड और 'अल्ट्रा-वायलेट' फोटोग्राफी की मदद से हम एक ऐसे अदृश्य जगत में पहुँच जाते हैं जो देश और काल की कक्षा से बाहर स्थित है। इस अदृश्य जगत की और अधिक जानकारी अनेक रहस्यों को जिनमें अदृश्यता का रहस्य भी है, समझाने में सहायक होगी।
       सैद्धांतिक रूप से धूप की अदृश्य तरंगें हमारे शरीर, हमारे जीवन और यहांतक कि हमारी नियति को भी प्रभावित करती है ।
'प्रोपेगेशन ऑफ़ शार्ट रेडियो वेव्ज़' नामक अपने शोध प्रबंध में हर्बर्ट गोल्ड स्टीन ने लिखा है कि वायुमंडल में जो दुनियां है वह अदृश्य प्राणियों की दुनियां है। वे प्राणी जो हमें नंगी आँखों से तथा सूक्ष्माति सूक्ष्म अनुवीक्षण यंत्रों की सहायता से भी नहीं दिखाई देते। उनकी वैज्ञानिक व्याख्या के लिए शोध होना आवश्यक है।

       हम और आप इस विवरण को पढ़ कर आसानी से यह अनुमान लगा सकते हैं कि वह परम तत्व परमात्मा कितना सूक्ष्म और कितना विस्तृत और कितना शक्तिशाली होगा जिसके अस्तित्व के भीतर ऐसे न जाने कितने ब्रह्याण्ड और उनके रहस्य विद्यमान हैं। मनुष्य जो ब्रह्माण्ड की सर्वश्रेष्ठ कृति है, उसके सामने मक्खी-मच्छर के बराबर भी नहीं है। 10 अरब रंगों की तो कोई कल्पना भी नहीं कर सकता जो सूर्य की रश्मियों में से प्रकट होते हैं, गणना तो असंभव ही है। इन सब बातों को पढ़ कर लिखने वाले को झूठा कहते और उसकी बातों को यूँ ही हवा में उड़ाते देर नहीं लगेगी। गीता में भगवान श्रीकृष्ण के विराट रूप के दर्शन को विश्व का बहुसंख्य वर्ग आज भी कपोल कल्पना या अतिशयोक्ति मानता है। स्वयं स्वामी दयानंद भी केवल कल्पना मानते हैं पर सोचने- विचारने की बात है कि हमारे आसपास के वातावरण में करोड़ों प्रकार के ऐसे जीव मौजूद हैं जिन्हें हम किसी प्रकार से नहीं देख सकते तो उस परमात्मा को इन नंगी आँखों या किसी यंत्र से कैसे देख सकते हैं ? धन्य है वह अर्जुन और उसका सामर्थ्य, वंदनीय है वह कि जिसने भगवान के उस विराट स्वरुप को देखा और विराटता तथा तेज को वह सहन कर गया!!!

                 --समाप्त--

Read more

रविवार, 22 अगस्त 2021

श्रीकृष्ण हैं बायोटेक्नोलाॅजी के असली जनक

0


********************************************

स्कूल कॉलेजों में हमें यही सिखाया जाता है कि बायोटेक्नॉलाजी को विदेशी वैज्ञानिकों ने खोजा, लेकिन असल में बायोटेक्नोलाॅजी के असली जनक हमारे कान्हा यानि भगवान श्रीकृष्ण थे।  जार्ज मेंडल, वाट्सन और क्रिक नहीं । 

ये सिद्धांत करीब 5000 साल पहले भगवान श्रीकृष्ण ने दिए थे। गीता के कई श्लोकों में इस बात का जिक्र है, जिससे साबित होता है कि बायोटेक के जनक कष्ण थे। गीता के श्लोक बायोटेक के सिद्धांतों को खुद में समेटे हुए हैं। गीता केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं बल्कि एक वैज्ञानिक ग्रंथ भी है।

 कुरुक्षेत्र के मैदान में अर्जुन को श्रीकृष्ण द्वारा दिया गया ज्ञान वैज्ञानिक नजरिए पर आधारित था। इसी ज्ञान आधार पर आज कई वैज्ञानिक अवधारणाओं का जन्म हुआ है। श्रीमद् भागवत गीता के सात श्लोकों में जीवन की उत्पत्ति का पूरा सार मौजूद है।इन्ही श्लोकों के द्वारा कृष्ण ने अर्जुन को कुरुक्षेत्र के मैदान में ही मानव की उत्पत्ति का विज्ञान दे दिया था।
सामवेद के तीसरे अध्याय के 10वें खंड में पहला व नौवां श्लोक इन पांच तत्व (एटीजीसीयू) की पुष्टि करता है। यानी जीव आत्मा अणु और परमाणु से बनी है। नौवें श्लोक में ईश्वर ने सृष्टि का निर्माण अणु और परमाणु के रूप में किया है। 

ये हैं गीता के वे सात श्लोक

मय्यासक्तामना: पार्थ योग युजजन्मदाश्रय:।
असंशय समग्रं मां यथा ज्ञास्यसि तच्छृणु।।

इस श्लोक में शरीर की आंतरिक ऊर्जा के आधार के बारे में बताया गया है। जिसे वैज्ञानिक भाषा में माइटोकोंड्रिया कहते हैं, जिसका अध्ययन सेल बॉयोलॉजी में करते हैं। यही शरीर में ऊर्जा पैदा करने वाला एडीनोसिन ट्राई फॉस्फेट पैदा करता है।

ज्ञानं तेहं सविज्ञामिदं वक्ष्याम्यशेषत:।
यज्ञात्वा नेह भूयोन्यज ज्ञातव्यमविशष्यते।।

इस श्लोक में श्रीकृष्ण ने सृष्टि निर्माण की प्रक्रिया को बताया। पृथ्वी पर निर्जीव से जीव की उत्पत्ति के बारे में जानकारी दी और बताया कि वह कौन से कण थे, जिनसे शरीर का निर्माण हुआ।

मनुष्याणां सहस्त्रेषु कशिचद्यतति सद्धिये।
यततामिप सिद्धानां कश्चिन्मां वेत्ति तत्वत:।।

तीसरे श्लोक में तत्व ज्ञान को विस्तार से समझाया। आत्मा और मोक्ष पर विस्तार से जानकारी दी। यह भी बताया कि तत्व ज्ञान समझना ही दुष्कर है। इसे जिसने समझ लिया, उसे कुछ और जानने की जरूरत नहीं।

भूमिरापोनलो वायु: खं मनो बुद्धिरेव च।
अहंकार इतीयं में भिन्ना प्रकृतिरष्टयां।।

अपरेयमितस्त्वन्यां प्रर्कृंत विद्वि में पराम।
जीवभूतां महाबाहों ययेदं धार्यते जगत्।।

चौथे और पांचवें श्लोक में श्रीकृष्ण ने कई ऐसी बातें कही हैं जिससे सिद्ध होता है कि लगभग पांच हजार वर्ष पूर्व श्रीकृष्ण ने गुणसूत्र के बारे में भी जानकारी दी थी।

एतद्योनीनि भूतानि सर्वाणीत्युपधारय।
अहं कृत्स्नस्य जगत: प्रभव: प्रलयस्तथा।

मत्त परतरं नान्यत् किचिदस्ति धनंजय।
मयि सर्वमिदं प्रोतं सूत्रे मणिगणा इव।। 

छठे और सातवें श्लोक में श्रीकृष्ण ने उत्पत्ति का आधार आठ तत्वों को बताया। अर्जुन को बताया कि मृत्यु शरीर की होती है, शरीर के अंदर मौजूद तत्वों की नहीं, जिसे आत्मा कहते हैं। 

1940 में वैज्ञानिक एरविन चार्जफ ने कहा था कि डीएनए कभी नहीं बदलता है। चाहे किसी भी रूप में मृत्यु हो, जबकि यही बात गीता में श्रीकृष्ण ने बहुत पहले ही बता दी थी।  

डीएनए- सूत्र का सूत्र में मनियों की तरह गुथा होना (एटीजीसीयू) है। श्रीकृष्ण के अनुसार सूत्र में सूत्र के मनियों के सदृश मुझमें गुथा हुआ है। यानी जीव में विद्यमान है। यह श्लोक डीएनए को ही परिभाषित करता है। श्रीकृष्ण के इसी वाक्य को अगर हम बॉयोकेमेस्ट्री की किसी भी पुस्तक में देखें, तो वहां स्ट्रिंग्स ऑन द रॉल्स इंग्लिश में पढ़ते हैं। इसके अलावा यूएसए की बॉयोकेमेस्ट्री की किताब लेनिनजर में भी यही बताया गया है। 

श्रीकृष्ण ने डीएनए की रासायनिक प्रकृति को मणि रुप में समझाया है। मणि रूप का मतलब डीएनए जो कि केमिकल थ्रेड (धागों) से मिलकर बना है। यहां धागों का मतलब बॉडिंग से है कि किस तरह से निर्जीव पदार्थ आपस में जुड़कर जीवन का निर्माण करते हैं।

आज बस इतना ही .....

अष्टावक्र वैदिक विज्ञान संशोधन

Read more

गुरुवार, 19 अगस्त 2021

विज्ञान भैरव तंत्र की ध्यान विधि

0

विज्ञान भैरव तंत्र की ध्यान संबंधित 72,73वीं, (प्रकाश-संबंधी छह विधियां ) विधियां क्या है?
विज्ञान भैरव तंत्र की ध्यान विधि  72 ;-

(प्रकाश-संबंधी तीसरी विधि)

 10 FACTS;-

1-भगवान शिव कहते है:-—

‘’भाव करो कि ब्रह्मांड एक पारदर्शी शाश्‍वत उपस्‍थिति है।‘’

2-यह विधि आंतरिक संवेदनशीलता पर आधारित है।इसलिए पहले अपनी संवेदनशीलता को बढ़ाना पड़ेगा। अपने द्वार-दरवाजे बंद कर लो। कमरे में अँधेरा कर लो, और फिर एक छोटी सी मोमबत्‍ती (त्राटक साधना )जलाओ। और उस मोमबत्‍ती के पास प्रेमपूर्ण मुद्रा में बल्‍कि प्रार्थना पूर्ण भाव दशा में बैठो और ज्‍योति से प्रार्थना करो: ‘’अपने रहस्‍य को मुझ पर प्रकट करो।‘’ स्‍नान कर लो, अपनी आंखों पर ठंडा पानी छिड़क लो और फिर ज्‍योति के सामने अत्‍यंत प्रार्थना पूर्ण भाव दशा में होकर बैठो।

3-ज्‍योति को देखो ओर शेष सब चीजें भूल जाओ। सिर्फ ज्‍योति को देखो। ज्‍योति को देखते रहो।पाँच मिनट बाद तुम्‍हें अनुभव होगा कि ज्‍योति में बहुत चीजें बदल रही है। लेकिन स्‍मरण रहे, यह बदलाहट ज्‍योति में नहीं हो रही है; दरअसल तुम्‍हारी दृष्‍टि बदल रही है।प्रेमपूर्ण भाव दशा में सारे जगत को भूलकर, समग्र एकाग्रता के साथ, भावपूर्ण ह्रदय के साथ ज्‍योति को देखते रहो, तुम्‍हें ज्‍योति के चारों और नए रंग, नई छटाएं दिखाई देंगी। जो पहले कभी नही दिखाई दी थी। वे रंग, वे छटाएं सब वहां मौजूद है; पूरा इंद्रधनुष वहां उपस्‍थिति है।

4-जहां-जहां भी प्रकाश है, वहां-वहां इंद्रधनुष है। क्‍योंकि प्रकाश बहुरंगी है उसमें सब रंग है। लेकिन उन्‍हें देखने के लिए सूक्ष्‍म संवेदना की जरूरत है। उसे अनुभव करो और देखते रहो। यदि आंसू भी बहने लगें तो भी देखते रहो। वे आंसू तुम्‍हारी आंखों को निखार देंगे, ज्‍यादा ताजा बना जायेंगे।कभी-कभी तुम्‍हें प्रतीत होगा कि मोमबत्‍ती या ज्‍योति बहुत रहस्‍यपूर्ण हो गई है। तुम्‍हें लगेगा कि यह वही साधारण मोमबत्ती नहीं है जो मैं आपने साथ लाया था। उसने एक नई आभा एक सूक्ष्‍म दिव्‍यता, एक भगवत्‍ता प्राप्‍त कर ली है। इस प्रयोग को जारी रखो। कई अन्‍य चीजों के साथ भी तुम इसे कर सकते हो।

 5-उदाहरण के लिए,आजकल के बढ़ते तनाव और फैशन ने युवाओं को नशीली दवाओं का आदी बना दिया है।ड्रग या मादक द्रव्‍य का सेवन  करने वालो के लिए चारों  ओर का जगत ..प्रकाश  और रंगों के जगत में बदल जाता है ;जो कि बहुत पारदर्शी और जीवंत मालूम पड़ता है।परंतु यह ड्रग के कारण नहीं है। जगत ऐसा ही है। लेकिन तुम्‍हारी दृष्‍टि धूमिल और मंद पड़ गई है।ड्रग  तुम्‍हारे चारों ओर रंगीन जगत नहीं निर्मित करता है;जगत पहले से ही रंगीन है, उसमें कोई भूल नहीं है। यह रंगों के इंद्रधनुष जैसा है; इसीलिए तुम्‍हें कभी नहीं प्रतीत होता है कि जगत इतना रंग-भरा है। यह सिर्फ तुम्‍हारी आंखों से धुंध को हटा देता है। वह जगत को रंगीन नहीं बनाता। 

 6-तब एक बिलकुल नया जगत तुम्‍हारे सामने होता है। एक मामूली कुर्सी भी चमत्‍कार बन जाती है। फर्श पर पडा जूता नए रंगों से, नई आभा से भर जाता है। सज जाता है; तब यातायात का मामूली शोर गूल भी संगीत पूर्ण हो उठता है। जिन वृक्षों को तुमने बहुत बार देखा होगा और फिर भी नहीं देखा होगा, वे मानों नया जन्‍म ग्रहण कर लेते है। यद्यपि तुम बहुत बार उनके पास  गुजरें हो और तुम्‍हें ख्‍याल है कि तुमने उन्‍हें देखा है। वृक्ष का पत्‍ता-पत्‍ता एक चमत्‍कार बन जाता है।

7-और यथार्थ ऐसा ही है;ड्रग  एक यथार्थ का निर्माण नहीं करता है।  तुम्‍हारी जड़ता को, तुम्‍हारी संवेदनहीनता को मिटा देता है। और तब तुम जगत को ऐसे देखते हो जैसे तुम्‍हें सच में उसे देखना चाहिए।लेकिन ड्रग तुम्‍हें सिर्फ एक झलक दे सकता है।और अगर तुम उस पर निर्भर रहने लगे, देर-अबेर वह भी तुम्‍हारी आंखों से धुंध को हटाने में असमर्थ हो जाएगा। फिर तुम्‍हें उसका अधिक मात्रा की जरूरत पड़ेगी, और मात्रा बढ़ती जायेगी और उसका असर कम होता जायेगा। फिर यदि तुम  उस तरह की चीजें लेना छोड़ दोगे तो जगत तुम्‍हारे लिए पहले से भी ज्‍यादा उदास आरे फीका मालूम पड़ेगा। तब तुम और भी संवेदनहीन हो जाओगे।वास्तव में,अगर तुम कोई बाहरी ,कृत्रिम उपाय काम में लाओगे, तो तुम जड़ हो जाओगे।ड्रग  तुम्‍हें अंतत: जड़ बना देगा; क्‍योंकि उससे तुम्‍हारे विकास नहीं होता है, तुम ज्‍यादा संवेदनशील नहीं होते हो।अगर तुम विकसित होते हो तो यह एक भिन्‍न प्रक्रिया है।तब तुम ज्‍यादा संवेदनशील होगे।और जैसे-जैसे तुम ज्‍यादा संवेदनशील होते हो, वैसे-वैसे जगत दूसरा होता जाता है। 

 8-उदाहरण के लिए,कुछ व्यक्तियों ने ,एकांत में एक नदी के किनारे पत्‍थरों के साथ प्रयोग किया ।वे उन्‍हें फील करने की कोशिश कर रह थे—हाथों से छूकर, चेहरे से लगा कर। जीभ से ,नाक से सूंघकर—वे उन पत्‍थरों  को हर तरह से  फील करने कि कोशिश कर रहे थे। साधारण से पत्‍थर, जो उन्‍हें नदी किनारे मिल गये थे।उन्‍होंने एक घंटे तक यह प्रयोग किया ..

हर व्‍यक्‍ति ने एक पत्‍थर के साथ। और वे कह रहे थे कि एक बहुत अद्भुत घटना घटी। हर किसी ने कहा: ‘’क्‍या यह पत्‍थर मैं अपने पास रख सकता हूं।‘’ मैं इसके प्रेम में पड़ गया हूं।एक साधारण सा पत्‍थर, अगर तुम सहानुभूतिपूर्ण ढंग से उससे संबंध बनाते हो तो तुम प्रेम में पड़ जाओगे। और अगर तुम्‍हारे पास इतनी संवेदनशीलता नहीं है। तो सुंदर से सुंदर व्‍यक्‍ति के पास होकर भी तुम पत्‍थर के पास ही हो; तुम प्रेम में नहीं पड़ सकते हो।तो संवेदनशीलता को बढ़ाना है। तुम्‍हारी प्रत्‍येक इंद्रिय को ज्यादा जीवंत होना है। तो ही तुम इस विधि का प्रयोग कर सकते हो।

 9-‘’भाव करो कि ब्रह्मांड एक पारदर्शी शाश्‍वत उपस्‍थिति है।‘’सर्वत्र प्रकाश है; अनेक-अनेक रूपों और रंगों में प्रकाश सर्वत्र व्‍याप्‍त है। उसे देखो। सर्वत्र प्रकाश है। क्‍योंकि सारी सृष्‍टि प्रकाश की आधारशिला पर खड़ी है। एक पत्‍ते को देखो,  एक फूल को देखो या एक पत्‍थर को देखो।देर-अबेर तुम्‍हें अनुभव होगा कि उससे प्रकाश की किरणें निकल रही है। बस धैर्य से प्रतीक्षा करो। ज्‍यादा जल्‍द मत करो। क्‍योंकि जल्‍दी बाजी में कुछ भी प्रकट नहीं होता। तुम जब जल्‍दी में होते हो तो तुम जड़ हो जाते हो। किसी भी चीज के साथ धीरज से प्रतीक्षा करो। और तुम्‍हें एक अद्भुत तथ्‍य से साक्षात्कार होगा। जो सदा से मौजूद था, लेकिन जिसके प्रति तुम सजग नहीं थे। सावचेत नहीं थे।और जैसे ही तुम्‍हें इस शाश्‍वत अस्‍तित्‍व की उपस्‍थिति अनुभव होगी वैसे ही तुम्‍हारा चित बिलकुल मौन और शांत हो जाएगा।तब तुम उसके एक अंश भर होगे। किसी अद्भुत संगीत में एक स्‍वर भर। फिर कोई चिंता नहीं है। फिर कोई तनाव नहीं है। बूंद समुद्र में गिर गई, खो गई।

10-लेकिन आरंभ में एक बड़ी कल्‍पना की जरूरत होगी। और अगर तुम संवेदनशीलता बढ़ाने के अन्य प्रयोग करते हो, तो वह सहयोगी होगा।तुम कई तरह के प्रयोग कर सकते हो। किसी का हाथ अपने हाथ में ले लो। आंखें बंद कर लो। और दूसरे के भीतर के जीवन को महसूस करो; उसे महसूस करो उसे अपनी और बहने दो; गति करने दो। फिर अपने जीवन को महसूस करो, और उसे दूसरे की और प्रवाहित होने दो। किसी वृक्ष के निकट बैठ जाओ और उसकी छाल को छुओ,स्‍पर्श करो। अपनी आंखें बंद कर लो। और वृक्ष में उठते-जीवन तत्‍व को अनुभव करो। और स्‍पर्श करो।तुम तुरंत बदलाहट अनुभव करोगे।

क्‍या भाव दशा से शरीर में रासायनिक परिवर्तन होते है?-

 06 FACTS;-

1-प्रसन्नता एक सकारात्मक मनोदशा है। हमारी मन:स्थिति जैसी होती है, वैसे ही भौतिक, रासायनिक परिवर्तन भी शरीर में घटते हैं। हमारी मनोदशा काफी कुछ जीवन की परिस्थितियों से जुड़ी होती है। प्रसन्नता या खिन्नता भी इस पर निर्भर होती है कि प्रतिकूल और अनुकूल घटनाओं से हमारा मन कितना उत्तेजित होता है। अधिकतर लोगों की खुशी देर तक नहीं टिकती। ऐसा इसलिए, क्योंकि उनकी यह स्थिति बाहरी वस्तुओं, व्यक्तियों और परिस्थितियों के कारण होती है। सामान्य व्यक्ति की खुशी का आधार संपत्ति, शक्ति, प्रतिभाएं योग्यताएं और समाज से प्राप्त हुईं मान्यताएं, प्रतिष्ठा आदि ही होती हैं। इनके लिए दूसरों पर निर्भरता अनिवार्य है।
2-वास्तव में,हमारी खुशी हमेशा सापेक्ष होती है। अगर आप वाह्य कारणों से खुश होते हैं, तो उदासी भी आएगी ही। आज सुख है तो कल दुख होगा। आज आशा की किरण दिखेगी तो कल खिन्नता व हताशा की भावदशा होगी, किंतु ध्यान में जानी गई आनंदपूर्ण अवस्था की कोई विपरीत दशा नहीं है। साधना इस खुशी को सापेक्ष दृष्टिकोण से परे ले जाना सिखाती है। संसारी व्यक्ति की खुशी एक उन्मादपूर्ण अवस्था है। जो अंदर है, उसे बाहर खोजने चले तो सिवाय अर्थहीन भटकन के कुछ हाथ नहीं लगता। आपके आंतरिक आनंद के स्वामी स्वयं आप हैं। बाहर का कोई परिवर्तन उसमें हेरफेर नहीं कर सकता।

3-उदाहरण स्वरुप एक डाक्‍टर ने कुछ लोगों पर प्रयोग प्रयोग किया  कि क्‍या भाव दशा से शरीर में रासायनिक परिवर्तन होते है। अब उसने  निष्‍कर्ष निकाला कि भाव दशा से शरीर में तत्‍काल रासायनिक परिवर्तन होते है।उसने बारह लोगों के समूह पर यह प्रयोग किया।उसने प्रयोग के आरंभ में उन सबकी पेशाब की जांच की। और सबकी पेशाब साधारण,सामान्‍य पाई गई। फिर हर व्‍यक्‍ति को एक भाव दशा के प्रयोग में रखा गया। एक को क्रोध, हिंसा, हत्‍या, मार-पीट से भरी फिल्‍म दिखाई गई। तीस मिनट तक उसे भयावह फिल्‍म दिखाई गई। वह मात्र फिल्‍म थी। लेकिन वह व्‍यक्‍ति उस भाव दिशा में रहा।

4-दूसरे को एक हंसी खुशी की, प्रसन्नता की फिल्‍म दिखाई गई। वह आनंदित रहा।और उसी तरह से बाहर लोगों पर प्रयोग किया।फिर प्रयोग के बाद उनकी पेशाब की जांच की गई;और अब सबकी पेशाब अलग थी। शरीर में रसायनिक परिवर्तन हुए थे। जो हिंसा और भय की भाव दशा में रहा वह अब बुझा-बुझा, बीमार था। और हंसी-खुशी की प्रसन्नता की फिल्‍म दिखाई गई। वह प्रफुल्‍ल था। उसकी पेशाब अलग थी। उसके शरीर की रासायनिक व्‍यवस्‍था अलग थी।

5-तुम्‍हें बोध नहीं है कि तुम अपने साथ क्या कर रहे हो। जब तुम कोई खून ख़राबे की फिल्‍म देखने जाते हो ,तो तुम नहीं जानते हो कि तुम क्‍या कर रहे हो।वास्तव में, तुम अपने शरीर की रसायनिक व्‍यवस्‍था बदल रहे हो। जब तुम कोई जासूसी उपन्‍यास पढ़ते हो। तुम अपनी हत्‍या स्‍वयं कर रहे हो।क्योकि, तुम उत्‍तेजित हो जाओगे; भयभीत हो जाओगे ,तनाव से भर जाओगे। जासूसी उपन्‍यास का यही तो मजा है। तुम जितने उत्‍तेजित होते हो, तुम उसका उतना ही सुख लेते हो। आगे क्‍या घटित होने वाला है, इस बात को लेकर जितना सस्‍पेंस होगा; तुम उतने ही अधिक उत्‍तेजित होगे।परन्तु इससे तुम्‍हारे शरीर का रसायन बदल रहा है;तुम इस बात से अनभिज्ञ हो।

6-ये सारी विधियां भी तुम्हारे शरीर का रसायन बदलती है। अगर तुम सारे जगत को जीवन और प्रकाश से भरा अनुभव करते हो, तो तुम्‍हारे शरीर का रसायन बदलता है।और यह एक चेन रिएक्‍शन है, इस बदलाहट की एक शृंखला बन जाती है। जब तुम्‍हारे शरीर का रसायन बदलता है और तुम जगत को देखते हो ...तो वही जगत ज्‍यादा जीवंत दिखाई पड़ता है।और जब वह ज्‍यादा जीवंत दिखाई पड़ता है तो तुम्‍हारे शरीर की, रासायनिक व्‍यवस्‍था और भी बदलती है।ऐसे एक शृंखला निर्मित हो जाती है।यदि यह विधि तीन महीने तक प्रयोग की जाए,तो तुम भिन्‍न ही जगत में रहने लगोगे। क्‍योंकि  तब तुम ही भिन्‍न व्‍यक्‍ति हो जाओगे।इसलिए प्रबुद्ध लोग खुशी का अनुभव अपनी अंतरात्मा में करते हैं। साक्षी की अंतर्यात्रा से साधक की भावनाओं में सुनिश्चित रूपांतरण घटता है, क्योंकि वह असली और स्थायी खुशी अनुभव करने लगता है।

 ;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;

 विज्ञान भैरव तंत्र की ध्यान विधि  73 ;-

(प्रकाश-संबंधी चौथी  विधि)

 18 FACTS;-

1-भगवान शिव कहते है:-

‘ग्रीष्‍म ऋतु में जब तुम समस्‍त आकाश को अंतहीन निर्मलता में देखो, उस निर्मलता में प्रवेश करो।‘’

2-मन विभ्रम है; मन उलझन है। उसमें स्‍पष्‍टता नहीं है ,निर्मलता नहीं है और मन सदा बादलों से घिरा रहता है। वह कभी  बिना  भ्रम के या शून्य आकाश नहीं होता।तुम अपने मन को शांत-निर्मल नहीं बना सकते हो। ऐसा होना मन के स्‍वभाव में ही नहीं है। मन अस्‍पष्‍ट रहेगा, धुंधला-धुंधला ही रहेगा। अगर तुम मन को पीछे छोड़ सके, अगर तुम मन का अतिक्रमण कर सके, उसके पार जा सके, तो एक स्‍पष्‍टता तुम्‍हें उपलब्‍ध होगी। तुम द्वंद्व रहित हो सकते हो।द्वंद्व रहित मन जैसी कोई चीज होती ही नहीं। न कभी अतीत में थी और न कभी भविष्‍य में होगी। मन का अर्थ ही द्वंद्व है उलझाव है।मन की संरचना को समझने की कोशिश करो और तब यह विधि तुम्‍हें स्‍पष्‍ट हो जाएगी।

3- वास्तव में , मन विचारों की एक प्रक्रिया है, विचारों का एक सतत प्रवाह है—चाहे वे विचार संगत हों या असंगत हो। चाहे वे प्रासंगिक हो या अप्रासंगिक हो। मन सब जगहों से संग्रहित किए गए बहुआयामी प्रभावों का एक लंबा जलूस है। तुम्‍हारा सारा जीवन एक संग्रह है—धूल का संग्रह। और यह सिलसिला अनवरत चलता रहता है।एक बच्‍चा जन्‍म लेता है। बच्‍चे की दृष्‍टि निर्मल है; क्‍योंकि उसके पास मन नहीं है। लेकिन जैसे ही मन प्रवेश करता है, उसके साथ ही द्वंद्व और उलझन भी प्रवेश कर जाती है। बच्‍चा निर्मल है लेकिन उसे ज्ञान, सूचना, संस्‍कृति, धर्म और संस्‍कारों का संग्रह करना ही पड़ेगा। वे जरूरी है। उपयोगी है, उसे अनेक जगहों से, अनेक स्रोतों से इकट्ठा करेगा। और तब उसका मन एक बाजार बन जाएगा—एक मेला, एक भीड़। और क्‍योंकि उसके स्‍त्रोत अनेक है, उलझन और भ्रांति और विभ्रम का होना है। और तुम कितना भी इकट्ठा करो, कुछ भी निश्‍चित नहीं हो पाता है। क्‍योंकि ज्ञान सदा बदलता रहता है और बढ़ता रहता है।

 4-उदाहरण स्वरुप मेडिकल कालेज में  एक प्रोफेसर अपने विषय का भारी विद्वान था। और उसने जो अंतिम काम किया वह यह था कि उसने अपने सारे विद्यार्थियों को जमा किया और कहा: ‘मुझे तुम्‍हें एक और चीज सिखानी है। मैंने तुम्‍हें जो कुछ पढ़ाया है उसका पचास प्रतिशत ही सही है। और शेष पचास प्रतिशत बिलकुल गलत है। लेकिन कठिनाई यह कि मैं नहीं जानता कि कौन सा पचास प्रतिशत सही है और कौन सा पचास प्रतिशत गलत है।’ज्ञान की सारी इमारत ऐसे ही खड़ी है। कुछ भी निश्‍चित नही है। कोई नहीं जानता है; हर कोई अंधेरे में टटोल रहा है। ऐसे ही टटोल-टटोल कर हम शास्‍त्र निर्मित करते है; विचार पद्धतियां बनाते है। और ऐसे ही हजारों-हजारों शास्‍त्र बन गए है। हिंदू कुछ कहते है; ईसाई कुछ और कहते है। मुसलमान कुछ और कहते है। और सब एक दूसरे का खंडन करते है। उनमें कोई सहमति नहीं है। और कोई भी निश्‍चित नहीं है ,असंदिग्‍ध नहीं है। और ये सारे स्‍त्रोत ही तुम्‍हारे मन के स्‍त्रोत है। तुम इनसे ही अपना संग्रह निर्मित करते हो। तुम्‍हारा मन एक कबाड़ खाना बन जाता है।लेकिन  विभ्रम ,उलझन भी अनिवार्य है।

 5-केवल वही व्यक्ति निश्‍चित हो सकता है ;जो बहुत जानता है। तुम जितना अधिक जानोंगे, उतने ही भ्रमित होगे। उलझन ग्रस्‍त होगे। आदिवासी लोग ज्‍यादा निश्‍चिंत थे और उनकी आंखें ज्‍यादा निर्मल मालूम पड़ती है। यह दृष्‍टि की निर्मलता नहीं थे। यह सिर्फ परस्‍पर विरोधी तथ्‍यों के प्रति उनका अज्ञान था। अगर आधुनिक चित ज्‍यादा भ्रमित है तो उसका कारण है कि आधुनिक चित बहुत ज्‍यादा जानता है। अगर तुम ज्‍यादा जानोंगे तो तुम ज्‍यादा भ्रमित होगे। क्‍योंकि अब तुम बहुत कुछ जानते हो। और तुम जितना ज्‍यादा जानोंगे उतने ही ज्‍यादा अनिश्‍चित होगे।केवल मूढ़ ही असंदिग्‍ध होंगे ,मतांध होंगे।वे कभी झिझक में नहीं पड़ते। तुम जितना ही जानोंगे उतना ही अधिक उधेड़बुन में पड़ोगे।वास्तव में ,मन जितना ही बड़ा होगा तुम उतना ही जानोंगे क्योकि  भ्रांति मन का स्‍वभाव है। और  केवल मूढ़ ही निश्‍चित हो सकते है , तो  इसका अर्थ यह नहीं है कि बुद्ध व्यक्ति/ Enlightened One मूढ़ है। कारण स्पष्ट है ...क्‍योंकि वे संदिग्‍ध नहीं है। इस भेद को स्‍मरण रखना है ; बुद्ध न निश्‍चित है न अनिश्‍चित;  उनकी दृष्‍टि स्‍पष्‍ट है।

 6-मन के साथ अनिश्‍चय है; मूढ़ मन के साथ निश्‍चित है; और अ-मन के साथ निश्‍चय-अनिश्‍चिय दोनों विदा हो जाते है।बुद्ध व्यक्ति परम होश है, शुद्ध बोध है ...वे खुले आकाश जैसे है। केवल वही अनिश्‍चित हो सकता है जो निश्‍चित की खोज में है। मन सदा अनिश्‍चित /कन्फ्यूज रहता है और निश्चय /क्‍लैरिटी की तलाश करता है। बुद्ध व्यक्ति ने मन को ही गिरा दिया है अथार्त  मन के साथ सारे विभ्रम को, सारे निश्‍चय-अनिश्‍चय को,सब कुछ को गिरा दिया है। तुम्‍हारी चेतना आकाश जैसी है और तुम्‍हारा मन  बादलों जैसा है। आकाश बादलों से अछूता रहता है। बादल आते है जाते है, लेकिन आकाश पर उनका कोई चिन्‍ह नहीं छूटता है। बादलों की कोई स्‍मृति ,कुछ भी पीछे नहीं रहता है  -आकाश अनुद्विग्न ,शांत रहता है।

 7-तुम्‍हारे साथ भी यहीं बात है, तुम्‍हारी चेतना अनुद्विग्‍न, अक्षुब्‍ध, शांत रहती है। विचार आते है और जाते है, मन उठते है और खो जाते है। ऐसा मत सोचो कि तुम्‍हारे पास एक ही मन है, तुम्‍हारे पास अनेक मन है ; मनों की एक भीड़ है। और तुम्‍हारे मन बदलते रहते है।तुम कम्‍युनिस्‍ट हो; तो तुम्‍हारे पास एक तरह का मन होगा। फिर तुम कम्यूनिज् छोड़कर कम्यूनिज़म विरोधी बन सकते हो। तब तुम्‍हारे पास  सर्वथा विपरीत मन होगा। तुम वस्‍त्रों की भांति अपने मन बदलते रह सकते हो। और तुम बदलते रहते हो; तुम्‍हें इसका पता हो या न हो। ये बादल आते है जाते है।निर्मलता तो तब प्राप्‍त होती है जब तुम अपनी दृष्‍टि को बादलों से हटाते हो। जब तुम आकाश के प्रति बोधपूर्ण होते हो। अगर तुम्‍हारी दृष्‍टि आकाश पर नहीं है तो उसका अर्थ है कि वह बादलों पर लगी है। उसे बादलों से हटाकर आकाश पर केंद्रित करो।यह विधि कहती है: ‘ग्रीष्‍म ऋतु में जब तुम समस्‍त आकाश को अंतहीन निर्मलता में देखो, उस निर्मलता में प्रवेश करो।

8-’आकाश पर ध्‍यान करो। ग्रीष्‍म ऋतु  के दूर-दूर तक रिक्‍त और निर्मल आकाश, पर  मनन करो ,ध्‍यान करो। उस निर्मलता में प्रवेश करो और वह निर्मलता ही हो जाओ ..आकाश जैसी निर्मलता।अगर तुम निर्मल आकाश पर ध्‍यान करोगे तो तुम अचानक महसूस करोगे कि तुम्‍हारा मन विलीन हो रहा है ,विदा हो रहा है। ऐसे अंतराल होंगे जिनमें अचानक तुम्‍हें बोध होगा कि निर्मल आकाश तुम्‍हारे भीतर प्रवेश कर गया है। ऐसे अंतराल होंगे , जिनमें कुछ देर के लिए विचार खो जायेंगे। मानों चलती सड़क अचानक सूनी हो गई है। और वहां कोई नहीं चल रहा है।आरंभ में यह अनुभव कुछ क्षणों के लिए होगा; लेकिन वे क्षण भी बहुत रूपांतरण कारी होगे। फिर धीरे-धीरे मन की गति धीमी होने लगेगी और अंतराल बड़े होने लगेंगे। अनेक क्षणों तक कोई विचार, कोई बादल नहीं होगा। और जब कोई विचार, कोई बादल नहीं होगा तो बाहरी आकाश और भीतरी आकाश एक हो जाएंगे। क्‍योंकि विचार ही बाधा है, विचार ही दीवार निर्मित करते है; विचारों के कारण ही बाहर भीतर का भेद खड़ा होता है ।

9-जब विचार नहीं होते ,तो बाहरी और भीतरी दोनों अपनी सीमाएं खो देते है और एक हो जाते है। वास्‍तव में सीमाएं वहां कभी नहीं थी। सिर्फ विचार के कारण, विचार के अवरोध के कारण सीमाएं मालूम पड़ती थी।आकाश पर ध्‍यान करना बहुत सुंदर है। बस लेट जाओ, ताकि पृथ्‍वी को भूल सको। किसी एकांत सागर तट पर, या कहीं भी जमीन पर पीठ के बल लेट जाओ और आकाश को देखो। लेकिन इसके लिए निर्मल आकाश सहयोगी होगा और आकाश कोअपलक देखते हुए उसकी निर्मलता को, उसके फैलाव को अनुभव करो। और फिर उस निर्मलता में प्रवेश करो, उसके साथ एक हो जाओ। अनुभव करो कि जैसे तुम आकाश ही हो गए हो।आरंभ में अगर तुम सिर्फ कुछ और नहीं करो ..सिर्फ  खुले आकाश पर ही ध्‍यान करो। तो अंतराल आने शुरू हो जाएंगे क्‍योंकि तुम जो कुछ देखते हो वह तुम्‍हारे भीतर प्रवेश कर जाता है ;तुम्‍हें भीतर से उद्वेलित कर देता है ,वह तुममें बिंबित-प्रतिबिंबित हो जाता है।

10-तुम एक मकान देखते हो। उसे मात्र देखते ही तुम्‍हारे भीतर कुछ होने भी लगता है। तुम एक कार को देखते हो, या कुछ भी देखते हो तो  कोई प्रतिबिंब बनने लगता है।और तुम प्रतिक्रिया करने लगते हो तुम जो कुछ देखते हो वह तुम्‍हें ढालता है, गढ़ता है; वह तुम्‍हें बदलता है ,निर्मित करता है। बाह्म सतत भीतर से जुड़ा है।तो खुले आकाश को देखना बढ़िया है। उसका असीम विस्‍तार बहुत सुंदर है। उस असीम के संपर्क में तुम्‍हारी सीमाएं भी विलीन होने लगती है; क्‍योंकि वह असीम आकाश तुम्‍हारे भी प्रतिबिंबित होने लगता है।और अगर तुम आंखों को झपके बिनाअपलक ताक सको तो बहुत अच्‍छा है।  क्‍योंकि अगर तुम पलक झपकते हो तो विचार प्रक्रिया चालू रहेगी। तो बिना पलक झपकाए अपलक देखो ,शून्‍य में देखो; उस शून्‍य में डूब जाओ। भाव करो कि तुम उससे एक हो गए हो। और फिर आकाश तुममें उतर आएगा।पहले तुम आकाश में प्रवेश करते हो फिर आकाश तुम में प्रवेश करता है। तब मिलन घटित होता है। 

11-आंतरिक आकाश बाह्म आकाश से मिलता है और उस मिलन में उपलब्‍धि है। उस मिलन में मन नहीं होता। क्‍योंकि वह मिलन ही तब होता है जब मन नहीं होता। उस मिलन में तुम पहली दफा मन नहीं होते हो और इसके साथ सारी भ्रांति विदा हो जाती है। मन के बिना भ्रांति नहीं हो सकती है ;सारा दुःख  समाप्ति हो जाता है।क्‍या तुमने  कभी इस बात पर ध्‍यान दिया है कि दुःख मन के बिना नहीं हो सकता है क्योकि उसका स्‍त्रोत ही नहीं रहा तो कौन तुम्‍हें दुःख देगा। और उलटी बात भी सही है कि तुम मन के बिना दुःखी नहीं हो सकते हो। तुम मन के रहते आनंदित नहीं रह सकते हो। मन कभी आनंद का स्‍त्रोत नहीं हो सकता है।यदि भीतर और बाहरी आकाश क्षण भर के लिए भी मिलते है और मन विलीन हो जाता है तो तुम एक नए जीवन से भर जाओगे। उस जीवन की गुणवता ही और है। यहीं  मृत्‍यु से अस्‍पर्शित शाश्‍वत जीवन है।

 12-उस मिलन में तुम यहां और अभी होगे ..वर्तमान में होगे। क्‍योंकि अतीत विचार का हिस्‍सा है और भविष्‍य भी विचार का हिस्‍सा है । अतीत और भविष्‍य मन के हिस्‍से है; वर्तमान अस्‍तित्‍व है; वह तुम्‍हारे मन का हिस्‍सा नहीं है। जो क्षण बीत गया वह मन का है, जो क्षण आने वाला है वह मन का है। लेकिन वर्तमान क्षण कभी तुम्‍हारे मन का हिस्‍सा नहीं हो सकते है। बल्‍कि तुम ही इस क्षण के हिस्‍से हो। तुम यहीं हो, ठीक अभी और यहीं हो। लेकिन तुम्‍हारा मन  सदा कहीं और होता है।तो अपने को भार-मुक्‍त करो। उदाहरण के लिए एक सूफी संत की कहानी है।वह एक सुनसान रास्‍ते से यात्रा कर रहा था। रास्‍ता निर्जन हो चला था, तभी उसे एक किसान अपनी बैलगाड़ी के पास दिखाई पडा। बैलगाड़ी कीचड़ में फंस गई थी। रास्‍ता उबड़-खाबड़ था। किसान अपनी गाड़ी में फल भर कर ला रहा था; लेकिन रास्‍ते में कहीं गाड़ी का पिछला तख्‍ता खुल गया था और सेब गिरते गए थे। लेकिन किसान को इसका पता नहीं था। जब गाड़ी कीचड़ मे फंसी तो पहले तो उसने उसे निकालने की भरसक चेष्‍टा कि, लेकिन उसके सब प्रयत्‍न व्‍यर्थ गए। तब उसने सोचा कि मैं गाड़ी को खाली कर लूं तो निकालना आसान हो जाएगा।

 13-उसने जब लौटकर देखा तो मुश्‍किल से दर्जन भर फल बचे थे। सब बोझ पहले ही उतर चूका था। हम उसकी पीड़ा समझ सकते है। उस सूफी ने अपने संस्‍मरणों में लिखा है कि थके-हारे किसान ने एक आह भरी: ‘नरक में गाड़ी फंसी और उतारने को कुछ भी नहीं है।’यही एक आशा बची थी कि गाड़ी खाली हो तो कीचड़ से निकल आएगी। पर अब खाली करने को भी

कुछ नहीं है।सौभाग्‍य से तुम इस तरह नहीं फंसे हो। तुम खाली कर सकते हो। तुम्‍हारी गाड़ी बहुत बोझिल है। तुम मन को खाली कर सकते हो। और जैसे ही मन गया कि तुम उड़ सकते हो। तुम्‍हें पंख लग जाते है।यह विधि ..आकाश की निर्मलता में झांकने और उसके साथ एक होने की विधि—उन विधियों में एक है जिनका बहुत उपयोग किया गया है। अनेक परंपराओं ने इसका उपयोग किया है। और खास कर आधुनिक चित के लिए यह विधि बहुत उपयोगी है। क्‍योंकि पृथ्‍वी पर कुछ भी नहीं बचा है जिस पर ध्‍यान किया जा सके। सौभाग्‍य से सिर्फ आकाश अब भी बचा है;जो ध्‍यान करने के लिए उपलब्‍ध है।तुम यदि अपने चारों ओर देखोगें तो पाओगे कि प्रत्‍येक चीज मनुष्‍य निर्मित है। प्रत्‍येक चीज सीमित हो गई है; सीमा में सिकुड़ गई है।  

 14-तो इस उपयोगी विधि का  प्रयोग करो । लेकिन तीन बातें याद रखने जैसी है। पहली बात ..पलकें मत झपकाये  ,अपलक  देखे । अगर तुम्‍हारी आंखें दुखने लगे और आंसू बहने लगें तो भी चिंता मत करना। वे आंसू भी तुम्‍हारे निर्भार करने में सहयोगी होंगे .. तुम्‍हारी आंखों को ज्‍यादा निर्दोष और ताजा बना जाएंगे। तुम अपलक देखते जाओ।दूसरी बात.. आकाश के बारे में सोच-विचार मत करो। इस बात को ख्‍याल में रख लो कि तुम आकाश के संबंध में सोच विचार करने लग सकते हो। तुम्‍हें आकाश के संबंध में अनेक कविताएं, सुंदर-सुंदर कविताएं याद आ सकती है। लेकिन तब तुम चूक जाओगे। तुम्‍हें आकाश के बारे में सोच-विचार नहीं करना है। तुम्‍हें तो उसमें डूबना है ;उसके साथ एक होना है। अगर तुम उसके संबंध में सोच-विचार करने लगे तो फिर अवरोध निर्मित हो जाएगा। तब तुम आकाश को चूक जाओगे। और अपने ही मन में बंद हो जाओगे।आकाश के संबंध में सोच-विचार मर करो; आकाश के हो जाओ। बस उसमे झांको और उसमें प्रवेश करो और उसे भी अपने में प्रवेश करने दो। अगर तुम आकाश में डूबोगे तो आकाश भी तुममें डूबने लगेगा।

 15-परन्तुआकाश में प्रवेश  कैसे संभव होगा कि तुम आकाश में गति करो?तीसरी बात..  आकाश में गहरे और गहरे अपलक देखते जाओ। मानो तुम उसकी सीमा खोजने की कोशिश कर रहे हो। जहां तक संभव हो, उसकी गहराई में झाँकते जाओ। यह गहराई ही अवरोध को तोड़ देगी। और इस विधि का अभ्‍यास कम से कम चालीस मिनट तक करना चाहिए। उससे कम समय करना बहुत उपयोगी नहीं होगा।जब तुम्‍हें वास्‍तव में लगे कि तुम आकाश के साथ एक हो गए हो तो तुम आंखें बंद कर सकते हो। जब आकाश तुममें प्रवेश कर जाए तो तुम आंखें बद कर सकते हो। तब तुम उसे अपने भीतर देखने में भी सामर्थ्य हो सकते हो। तब बाहर देखना जरूरी नहीं है। तो चालीस मिनट के बाद जब तुम्‍हें लगे कि एकता सध गई ,संवाद सध गया, तुम उसके हिस्‍से हो गये। और अब मन नहीं है, तो तुम आंखें बंद कर सकते हो और भीतर आकाश को अनुभव कर सकते हो।

 16-आकाश निर्मल है, शुद्ध है, अस्‍तित्‍व की शुद्धतम चीज है। कुछ भी उसे अशुद्ध नहीं करता। संसार आते है, और चले जाते है। पृथ्वीयां बनती है,और खो जाती है। लेकिन आकाश निर्मल का निर्मल बना रहता है। तो शुद्धता है; तुम्‍हें उसे प्रक्षेपित नहीं करना है। तुम्‍हें सिर्फ उसे अनुभव करना है,उसके प्रति संवेदनशील होना है। ताकि उसका अनुभव हो सके। निर्मलता तो मौजूद ही है। तुम आकाश को राह दो। तुम उसे जबरदस्‍ती नहीं ला सकते हो। तुम्‍हें उसे सिर्फ प्रेमपूर्वक राह देनी है।सभी ध्‍यान सिर्फ प्रेम पूर्वक राह देने की बात है। सच तो यह है कि तुम्‍हारी जबरदस्‍ती करने की चेष्‍टा से ही तुम्‍हारे सभी दुःख निर्मित हुए है। जबरदस्‍ती कुछ भी नहीं हो सकता है। लेकिन तुम चीजों को घटित होने दे सकते हो। स्‍त्रैण बनो; चीजों को घटित होने दो। निष्‍क्रिय बनो। आकाश पूर्णत: निष्‍क्रिय है, कुछ भी तो नहीं करता है ..बस है। तुम भी निष्‍क्रिय होकर आकाश को देखते रहो। खुले  ,ग्रहण शील ,अपनी और से किसी तरह की भी जल्‍दबाजी किए बिना ...और तब आकाश तुममें उतरेगा।

17-‘ग्रीष्‍म ऋतु में जब तुम समस्‍त आकाश को अंतहीन निर्मलता में देखो, उस निर्मलता में प्रवेश करो।’

 लेकिन अगर ग्रीष्‍म ऋतु न हो तो तुम क्‍या करोगे? अगर आकाश में बादल हों,आकाश साफ न हो ;तो अपनी आंखे बंद कर लो और आंतरिक आकाश को देखो। आंखे बंद कर लो अगर कुछ विचार दिखाई पड़े तो उन्‍हें वैसे ही देखो जैसे कि आकाश में तैरते बादल हो। पृष्‍ठभूमि के प्रति, आकाश के प्रति सजग हो जाओ और बादलों के प्रति उदासीन रहो।हम विचारों से इतने जुड़ रहते है कि बीच के अंतरालों के प्रति कभी ध्‍यान नहीं दे पाते है। एक विचार गुजरता है और इसके पहले कि दूसरा विचार प्रवेश करे, वहां एक अंतराल होता है। उस अंतराल में ही आकाश की झलक है।जब विचार नहीं होता है तो एक शून्यता ,एक खालीपन होता है। अगर आकाश बादलों से आच्‍छादित है ..ग्रीष्‍मऋतु नहीं है और आकाश साफ नहीं है ;तो अपनी आंखें बंद कर लो और पृष्‍ठभूमि पर मन को एकाग्र करो; उस आंतरिक आकाश पर ध्‍यान करो जिस पर विचार आते-जाते है। 

18-विचारों पर बहुत ध्‍यान मत दो; उस आकाश पर ध्‍यान दो जिस पर विचार की भाग-दौड़ होती है।उदाहरण के लिए यदि हम एक  कमरे में बैठे है तो  कमरे को दो ढंगों से देख सकते है। एक कि स्‍थान में बैठे हुए व्यक्ति को देखे और उस स्‍थान के प्रति तटस्‍थ/उदासीन रहें जिसमें हम बैठे हो।अथवा हम अपने दृष्‍टि कोण को बदल ले और कमरे को, उसके खाली स्‍थान को देखे और  स्‍थान में बैठे हुए व्यक्ति के प्रति उदासीन हो जाये।तब सारा परिप्रेक्ष्‍य बदल जाता है।यही आंतरिक जगत में करो; आकाश पर ध्‍यान दो। विचार वहां चल रहे है, उसके प्रति उदासीन हो जाओ। उन पर कोई ध्‍यान मत दो वह है, चल रहे है, देख लो कि ठीक है, विचार चल रहे है। सड़क पर लोग चल रहे है; देख लो और उदासीन रहो। यह मत देखो कि कौन जा रहा है। इतना भर जानों कि कुछ गुजर रहा है। और उस स्‍थान के प्रति सजग होओ जिसमें गति हो रही है। तब ग्रीष्‍म ऋतु का आकाश भीतर घटित होगा।ग्रीष्‍म ऋतु की प्रतीक्षा की जरूरत नहीं है। अन्‍यथा हमारा मन ऐसा है कि वह कोई भी बहाना पकड़ ले सकता है। वह कहेगा कि अभी ग्रीष्‍म ऋतु नहीं है। और यदि ग्रीष्‍म ऋतु भी हो तो वह कहेगा की आकाश निर्मल नहीं है।

 ...SHIVOHAM.... sabhar chida nanda Facebook wall

Read more

क्या है सुक्ष्म शरीर

0

{{{ॐ}}}

                                                     #

भावशरीर स्थूलशरीर का ही एक भाग है जो मत्यु के बाद उसी के साथथोडे़ समय बाद नष्ट हो जाता है इससे परे सुक्ष्मशरीर है जो जीवात्मा का स्व- शरीर  है aमनुष्य मे यह शरीर चौदह  ससे इक्कीस वर्ष की उम्र तक विकसित  हो जाना चाहिए।
  
इसकेपूर्णविकास न होने पर मनूष्य कमी रह जाती है इसके विकास से बुद्धि तर्क  विचार विकसित होते है इसी शरीर के विकास से संस्कृति का विकास होता है इसमें सन्देह  विचार श्रद्धा विवेक की  सम्भावनाएँ है।

सन्देह और विेचार जनमजात  है श्रद्धा और विवेक रूपान्तरण है sसन्देह से श्रद्धा एवं विचार से ही विवेक उत्पन्न होता है।।
 
विचारकरने वाला अन्धविश्वासी हो जाता है वह हठधर्मी व दुराग्रही  हो जाता हैh विवेक वाले का निर्णय निश्चित व स्पष्ट होता है
जो सक्ष्म शरीर  को विकसित कर लेते  है उनके चेहरे के चारो और आभा मण्डल (ओरा)  दिखाई देता है जो आत्मा का प्रकाश है यह आभा मण्डल सुक्ष्म कणो से बना  होता है oजो आँखो से नही दिखाई देता इसी सुक्ष्म शरीर से स्थुल शरीर का निर्माण होता है
अधिकांश मनुष्य इसी शरीर पर रूक जाते है kउनको यह जीवन  ही सब कुछ मालुम होता है  आगे के जीवन की उनकी कल्पना ही नही होती।  
इस शरीर का सम्बन्ध कुण्डलिनी के "  मणिपुर चक्र"  से  होता है

नोट---  मैं  बहुत कम पढा लिखा व्यक्ति हुँ लिखने त्रिकुटियाँ बहुत होती है उसके लिए क्षमा चाहता हुँ

अशोक वशिष्ठ जी

Read more

Ads

 
Design by Sakshatkar.com | Sakshatkartv.com Bollywoodkhabar.com - Adtimes.co.uk | Varta.tv